एक्सप्लोरर

Hyundai Exter Bookings: 75 हजार यूनिट्स के पार हुई हुंडई एक्सटर की बुकिंग, डिलीवरी के लिए करना पड़ेगा इतना इंतजार

एक्सटर में एक 1.2-लीटर, चार-सिलेंडर, नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 83hp पॉवर और 114Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यही इंजन ग्रैंड आई10 निओस, i20 और वेन्यू एसयूवी में भी मिलता है.

Hyundai Exter: जुलाई 2023 में लॉन्च होने के बाद से हुंडई एक्सटर कंपनी के लिए लगातार शानदार सफलता के कीर्तिमान स्थापित कर रही है. यह माइक्रो एसयूवी पांच ट्रिम्स - EX, S, SX, SX (O) और SX (O) कनेक्ट में उपलब्ध है. जिसकी कीमतें 6 लाख रुपये से 10 लाख रुपये के बीच है. बाजार में इसका मुकाबला टाटा पंच से सबसे अधिक होता है. एक्सटर की कीमत में हाल ही में 16,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है और फिलहाल वेरिएंट और शहर के आधार पर इसके लिए वेटिंग पीरियड 18 महीने तक पहुंच चुका है.

75 हजार से अधिक हुई बुकिंग

बाज़ार में अपने लॉन्च के केवल तीन महीनों के भीतर, एक्सटर ने 75,000 से अधिक बुकिंग प्राप्त कर ली है और अब तक इसकी 23,000 यूनिट्स को ग्राहकों को डिलीवर कर किया जा चुका है. जुलाई, अगस्त और सितंबर में हुंडई इस माइक्रो एसयूवी की क्रमशः 7,000 यूनिट, 7,430 यूनिट और 8,647 यूनिट की बिक्री कर चुकी है. 

इंजन और माइलेज

हुंडई एक्सटर में एक 1.2-लीटर, चार-सिलेंडर, नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 83hp पॉवर और 114Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यही इंजन ग्रैंड आई10 निओस हैचबैक, आई20 और वेन्यू सबकॉम्पैक्ट एसयूवी में भी मिलता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. इसके अतिरिक्त, मैनुअल गियरबॉक्स के साथ एक सीएनजी वेरिएंट भी उपलब्ध है, जो 69bhp का अधिकतम पावर और 95.2Nm का टॉर्क आऊटपुट जेनरेट करता है. इसका एंट्री-लेवल ई ट्रिम खासतौर से मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है. जबकि मिड स्पेक एस और एसएक्स ट्रिम्स सीएनजी किट के विकल्प के साथ आते हैं. वहीं एएमटी एसएक्स ट्रिम्स पैडल शिफ्टर्स के साथ आते हैं. माइलेज की बात करें तो एक्सटर के मैनुअल वर्जन में 19.4 किमी प्रति लीटर और एएमटी के साथ 19.2 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है. जबकि फ़ैक्टरी-फिटेड CNG वेरिएंट में 27.10 किमी/किग्रा का माइलेज मिलता है. 

फीचर्स

हुंडई एक्सटर में फीचर्स के तौर पर 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल कैमरा वाला एक डैशकैम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट, सभी सीटों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा, आइसोफिक्स एंकरेज सहित कई अन्य फीचर्स मिलते हैं.

यह भी पढ़ें :- 20 लाख रुपये के बजट में खरीदना चाहते हैं कार, तो इन पॉपुलर मॉडल्स पर कर सकते हैं विचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब सफर होगा और भी लग्जरी, Force की नई 16-सीटर वैन में मिलेंगे प्रीमियम कार जैसे फीचर्स
अब सफर होगा और भी लग्जरी, Force की नई 16-सीटर वैन में मिलेंगे प्रीमियम कार जैसे फीचर्स
Avoid Dealer Fraud: शोरूम पर गाड़ी खरीदते वक्त आरटीओ और इंश्योरेंस में ऐसे घपला करते हैं डीलर, इन बातों का रखें ध्यान
शोरूम पर गाड़ी खरीदते वक्त आरटीओ और इंश्योरेंस में ऐसे घपला करते हैं डीलर, इन बातों का रखें ध्यान
Maruti की सबसे बड़ी Safety चिंता खत्म? नई Brezza ने BNCAP में हासिल की 5-Star Rating
Maruti की सबसे बड़ी Safety चिंता खत्म? नई Brezza ने BNCAP में हासिल की 5-Star Rating
5 लाख रुपये के बजट में कार खरीदना है? ये 4 मॉडल आपका कन्फ्यूजन कर देंगे दूर
5 लाख रुपये के बजट में कार खरीदना है? ये 4 मॉडल आपका कन्फ्यूजन कर देंगे दूर

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget