एक्सप्लोरर

Tata Safari Facelift: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई टाटा सफारी फेसलिफ्ट, डिजाइन और इंटीरियर में ये होंगे बदलाव

Tata Safari Facelift Rival: इस कार का मुकाबला महिंद्रा XUV700, और हुंडई अल्काजार के साथ हो सकता है. एक्सयूवी 700 में एक पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलता है.

Safari Facelift Design Details: इस साल अक्टूबर में टाटा मोटर्स देश में सफारी फेसलिफ्ट को लॉन्च करने वाली है. जिसके लिए कंपनी भारत में इस अपडेटेड एसयूवी की टेस्टिंग कर रही है. हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखी गई इस एसयूवी की स्पाई तस्वीरों को देखकर इसके डिजाइन की कुछ स्पष्ट डिटेल्स सामने आई हैं. सफारी फेसलिफ्ट का डिजाइन हैरियर ईवी कॉन्सेप्ट से प्रेरित है, जिसे इस साल की शुरुआत में ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था. इसमें एक नए टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ एक नया इंटीरियर मिलने की उम्मीद है. 

टाटा सफारी फेसलिफ्ट डिजाइन

सफारी फेसलिफ्ट के टेस्टिंग यूनिट को देखकर पता चलता है कि, इसे बाहरी तौर पर नए सिरे से डिजाइन किया गया है. इसमें एक एलईडी हेडलैम्प सेट-अप के साथ एक एलईडी डीआरएल बोनट पर फैला एक फुल वाइड एलईडी लाइट बार और बम्पर में वर्टिकल मेन हेडलैम्प क्लस्टर मिलेगा. हेडलैम्प हाउसिंग के चारों ओर एक ब्लैक-आउट रेमेडी और क्लस्टर में एक इंटीग्रेटेड एयर वेंट भी मिलेगा. इसमें एक बिल्कुल नया बम्पर और स्लिम हॉरिजॉन्टल स्लैट्स के साथ एक बिल्कुल नया ग्रिल भी है. इसके प्रोफ़ाइल में ज्यादा बड़े बदलाव नहीं हैं, लेकिन नए स्पाई शॉट से ब्लैक-आउट, ट्विन फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स का पता चलता है.  सफारी में नए, स्लिमर और कनेक्टेड एलईडी टेल-लैंप और थोड़ा ट्वीक्ड रियर बम्पर मिलने की संभावना है.

टाटा सफारी फेसलिफ्ट इंटीरियर और फीचर्स

सफारी फेसलिफ्ट के इंटीरियर में भी बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है. इसमें रेड डार्क एडिशन की तरह नई 10.25 इंच की टचस्क्रीन के साथ नेक्सन फेसलिफ्ट में देखा गया नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी देखने को मिल सकता है.  

पावरट्रेन

इस एसयूवी में नया 1.5-लीटर चार-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 170 hp की पॉवर और 280 Nm का टार्क जेनरेट कर सकता है. इसके साथ ही मौजूदा 2.0-लीटर टर्बो-डीजल इंजन भी मिलता रहेगा. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. 

कब होगी लॉन्च

टाटा मोटर्स सितंबर 2023 में अपने पिंपरी प्लांट में सफारी फेसलिफ्ट का उत्पादन शुरू कर देगी, और इसे दिवाली से ठीक पहले अक्टूबर 2023 तक बाजार में लॉन्च किया जा सकता है. इस कार का मुकाबला महिंद्रा XUV700, और हुंडई अल्काजार के साथ हो सकता है. एक्सयूवी 700 में एक पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- देखिए नई टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस हाइब्रिड का माइलेज रिव्यू, ढेर सारे फीचर्स से है लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इलेक्ट्रिक कार या फ्लेक्स फ्यूल कार, बजट और खर्च के हिसाब से कौन ज्यादा बेहतर?
इलेक्ट्रिक कार या फ्लेक्स फ्यूल कार, बजट और खर्च के हिसाब से कौन ज्यादा बेहतर?
लंबे समय से पेंडिंग है ट्रैफिक चालान? अब बिना लंबी प्रक्रिया के होगा समाधान
लंबे समय से पेंडिंग है ट्रैफिक चालान? अब बिना लंबी प्रक्रिया के होगा समाधान
10.99 लाख रुपये में मिल रही Hyundai Creta Electric, जानिए क्या है पूरा मामला
10.99 लाख रुपये में मिल रही Hyundai Creta Electric, जानिए क्या है पूरा मामला
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
FIFA वर्ल्ड कप में किस टीम को सपोर्ट कर रहे यशस्वी जायसवाल? वीडियो शेयर कर खुद बताया
FIFA वर्ल्ड कप में किस टीम को सपोर्ट कर रहे यशस्वी जायसवाल? वीडियो शेयर कर खुद बताया
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget