एक्सप्लोरर

Hyundai Exter vs Tata Punch: हुंडई एक्सटर या टाटा पंच, दोनों में से कोई भी गाड़ी खरीदने से पहले इन बातों का पता होना जरुरी है

Hyundai SUV vs Tata SUV: टाटा पंच में 86 bhp के साथ 1.2 लीटर पेट्रोल तो हुंडई एक्सटर में 83 bhp के साथ 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मौजूद है. दोनों कारों में एएमटी के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है.

Car Comparison: टाटा पंच सबसे ज्यादा बिकने वाली माइक्रो एसयूवी में से एक रही है, साथ ही नेक्सन भी कंपनी के लिए एक बड़ी हिट रही है. पंच में अच्छा लुक, कॉम्पैक्ट डिजाइन और एक ऑप्शन के तौर पर एएमटी गियरबॉक्स है, जो इसे बेहतर एसयूवी बनाने में मदद करता है. लेकिन साइज के मामले में यह थोड़ी छोटी है. इसलिए, इस सेगमेंट पर कब्जा करने के लिए अन्य लोग भी इसमें आ गए हैं.

 हालांकि, टाटा पंच से मुकाबला करने वाली गाड़ियों में सबसे बड़ी दावेदार हुंडई एक्सटर है. जिसे जल्द ही लॉन्च किया जायेगा. जिसे पूरी तरह इससे मुकाबला करने के लिए ही तैयार किया गया है. एक माइक्रो एसयूवी होने के बाद भी इसमें एएमटी ऑप्शन के साथ 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन की पेशकश की गयी है.

पंच और एक्सटर माइक्रो एसयूवी सेगमेंट के ग्राहकों को अपनी और खींचने के लिए एक ही लड़ाई में शामिल होंगे. हालांकि इसमें कोई दोराय नहीं है, कि पंच एक आकर्षक डिजाइन के साथ मौजूद है, जिसमें अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस भी हैं. जबकि एक्सटर में भी दो भाग वाली ग्रिल और सभी नॉर्मल एसयूवी जैसे फीचर्स के साथ, एक बॉक्सी एसयूवी लुक दिया गया है. साइज के मामले में एक्सटर तस्वीरों के अनुसार, समान लंबाई के साथ पंच से मेल खाती हुई दिखती है, जबकि एक्सटर का व्हीलबेस 2450 मिमी है और पंच व्हीलबेस 2445 मिमी है. दोनों में क्लैडिंग, व्हील आर्च और दमदार एसयूवी लुक है.

इन गाड़ियों के केबिन फीचर्स की बात करें, तो टाटा पंच में 6-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप, 7 इंच टचस्क्रीन, इलेक्ट्रिक फोल्डिंग मिरर, क्लाइमेट कंट्रोल, कूल्ड ग्लोवबॉक्स और एक रियर व्यू कैमरा मिलता है. जबकि हुंडई एक्सटर में 8-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल डायल, क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार तकनीक और डैशकैम के साथ सनरूफ भी उपलब्ध है. यहां सनरूफ और डैशकैम इस सेगमेंट में मिलने वाली पहली खास चीजों में से एक है.

वहीं टाटा पंच में 86bhp के साथ 1.2 लीटर पेट्रोल तो हुंडई एक्सटर में 83bhp के साथ 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मौजूद है. दोनों कारों में एएमटी के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है. एक्सटर समान फीचर्स के साथ पंच के लिए सबसे बड़े राइवल का काम करती है. इसलिए कीमत कई लोगों के लिए एक डिसीजन मेकर का काम करेगी. हालांकि, एक्सटर जबरदस्त फीचर्स के साथ माइक्रो एसयूवी है, तो वहीं पंच एक मजबूत एसयूवी होने का एहसास करवाती है.

यह भी पढ़ें- Discounts on Electric Cars: इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनियों ने खुद संभाली कमान, ग्राहकों के लिए पेश कर दी डिस्काउंट स्कीम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget