एक्सप्लोरर

देश की इस मोस्ट पॉपुलर SUV को मिलेंगे धांसू फीचर्स, नए लुक और डिजाइन के साथ आएगी ये कार

Tata Punch Facelift: टाटा पंच का फेसलिफ्ट भारतीय बाजार में कदम रखने वाली है. ये नया मॉडल अलग ही लुक और डिजाइन के साथ मार्केट में कदम रख सकता है. इस कार में क्या-क्या फीचर्स मिल सकते हैं, यहां जानिए.

Tata Punch Facelift Launch Soon: टाटा पंच भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन चुकी है. इस सफलता को देखते हुए, टाटा मोटर्स जल्द ही पंच का फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में लॉन्च करने वाली है. टाटा मोटर्स ने पहले कहा था कि पंच फेसलिफ्ट 2025 में आएगी, लेकिन अब इसे कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया जा सकता है.

नई डिजाइन और फीचर्स

टाटा पंच फेसलिफ्ट को नए लुक के साथ पेश किया जाएगा. इसमें पंच ईवी से जुड़े भी कुछ डिजाइन एलीमेंट्स शामिल होंगे, जैसा कि नेक्सन और नेक्सन ईवी में भी देखा गया है. नई पंच में नए एलईडी DRLs, नई हेडलाइट्स और नया बंपर देखने को मिल सकता है. इसके अंदर नए अपहोल्स्ट्रे और डैशबोर्ड के लिए नए कलर वेरीएंट्स भी हो सकते है.


देश की इस मोस्ट पॉपुलर SUV को मिलेंगे धांसू फीचर्स, नए लुक और डिजाइन के साथ आएगी ये कार

टाटा पंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम

टाटा पंच फेसलिफ्ट में नई सुविधाओं को शामिल किया जा सकता है. इसमें एक बड़ा 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिल सकती है, जिसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा, वायरलेस चार्जिंग पैड और सी-टाइप फास्ट चार्जिंग पोर्ट्स भी उपलब्ध होंगे. नई डिजाइन में सेंटर कंसोल और रियर AC वेंट्स भी लगे मिल सकते हैं.

वेरिएंट्स की नई लाइनअप

पंच फेसलिफ्ट के वेरिएंट्स में भी बदलाव किया जाएगा. पुराने वेरिएंट्स जैसे प्योर रिदम, सनरूफ और क्रिएटिव फ्लैगशिप अब नहीं मिलेंगे. इनकी जगह नए वेरिएंट्स - प्योर (O), एडवेंचर एस, और एडवेंचर+ एस आएंगे. इसके अलावा, मौजूदा वेरिएंट्स के फीचर्स भी बदले जा सकते हैं.


देश की इस मोस्ट पॉपुलर SUV को मिलेंगे धांसू फीचर्स, नए लुक और डिजाइन के साथ आएगी ये कार

Punch के इंजन में होगा बदलाव?

टाट पंच फेसलिफ्ट में कोई मैकेनिकल चेंज नहीं होने वाला है. इसमें वही 1.2-लीटर थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 86hp की पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन होगा. मार्केट में मौजूद पंच की तरह ही फेसलिफ्ट मॉडल में सीएनजी वेरिएंट भी उपलब्ध होगा और सीएनजी के साथ एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी हो सकता है.

Punch Facelift की राइवल गाड़ियां

टाटा पंच फेसलिफ्ट का मुकाबला हुंडई एक्सटर, सिट्रोएन C3 और निसान मैग्नाइट के निचले वेरिएंट्स और रेनो काइगर से होगा. टाटा पंच फेसलिफ्ट के साथ बाजार में एक नया मॉडल देखने को मिल सकता है. इस समय भारतीय बाजार में टाटा पंच की एक्स-शोरूम प्राइस 6,12,900 रुपये से शुरू है और इस कार की कीमत 10.20 लाख रुपये तक जाती है.

ये भी पढ़ें :

बहुत ही कम रेट पर मिल रही 60 के दशक की बाइक! उदयपुर के प्रिंस भी हुए फैन, विंटेज कलेक्शन के शौकीन जरूर पढ़ें ये खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget