एक्सप्लोरर

Nexon और Harrier की बजाय क्या Tata Curvv खरीदना है फायदे का सौदा? कीमत से फीचर्स तक यहां जानें

Tata Curvv vs Nexon vs Harrier: इलेक्ट्रिक के साथ ही टाटा कर्व पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन के साथ भारतीय बाजार में मौजूद है. कर्व के पेट्रोल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.90 लाख से शुरू होती है.

Tata Curvv vs Nexon vs Harrier Price Comparison: टाटा मोटर्स ने पिछले साल ही अपनी मोस्ट अवेटेड कार कर्व को लॉन्च किया था. कंपनी ने पहले मार्केट में इसके इलेक्ट्रिक मॉडल को बाजार में उतारा,  फिर इसके पेट्रोल-डीजल वेरिएंट ने मार्केट में एंट्री मारी. टाटा कर्व को 10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया. आइए जानते हैं कि अगर मार्केट में मौजूद टाटा की दूसरी कारें नेक्सन और हैरियर की कीमतों से इसकी तुलना की जाए तो क्या टाटा कर्व आपके लिए परफेक्ट च्वॉइस रहेगी. 

इलेक्ट्रिक के साथ ही टाटा कर्व पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन के साथ भारतीय बाजार में मौजूद है. टाटा मोटर्स ने कर्व के पेट्रोल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9,99,990 रुपये रखी है. इसके अलावा टाटा कर्व के टॉप-एंड पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 14 लाख 69 हजार रुपये तक जाती है.

टाटा नेक्सन की कीमत से तुलना

टाटा नेक्सन से तुलना करने पर सामने आता है कि नेक्सन टर्बो पेट्रोल की शुरुआती कीमत 8 लाख रुपये है जबकि इसका टॉप-एंड पेट्रोल DCA वेरिएंट 15 लाख रुपये तक आता है. टाटा कर्व के DCA Revotron की शुरुआती कीमत 12.4 लाख रुपये तो वहीं डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल वेरिएंट 14 लाख रुपये और एंट्री लेवल DCA ऑटोमेटिक के लिए 16..49 लाख रुपये कीमत रखी गई है. 

टाटा कर्व के डीजल वेरिएंट की कीमत को 11,49,990 रुपये से शुरु किया गया है. इसके अलावा इसके टॉप-एंड डीजल वेरिएंट का प्राइस 17 लाख 69 हजार रुपये है. टाटा कर्व का DCA Diesel वेरिएंट 13 लाख 99 हजार रुपये से शुरू होता है जबकि टाटा नेक्सन का डीजल वेरिएंट 10 लाख रुपये से शुरू होता है तो वहीं टॉप-एंड डीजल वेरिएंट की कीमत 15 .8 लाख रुपये है. 

टाटा हैरियर से कर्व की तुलना

इसी के साथ अगर टाटा के हैरियर से कर्व की तुलना करें तो टाटा हैरियर सिर्फ डीजल में आती है और इसकी कीमत 15 लाख 49 हजार रुपये से शुरू होती है. इसके अलावा हैरियर डीजल कार के टॉप-एंड डीजल वेरिएंट की कीमत 26 लाख 44 हजार रुपये तक जाती है. अगर फीचर्स की बात की जाए तो टाटा कर्व की कार में नेक्सस से ज्यादा फीचर्स रखती है. कर्व आपको प्रीमियम कूप डिजाइन के साथ मिलती है.

टाटा मोटर्स की कर्व में 500 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है. इस कार में 208 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है. इस कार में एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है. टाटा कर्व में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स भी दिए गए हैं. टाटा कर्व के हाइपरियन GDi वेरिएंट में वॉयस असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ का फीचर दिया गया है. इस गाड़ी में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है

यह भी पढ़ें:-

360 डिग्री कैमरा के साथ 6 एयरबैग! 23 हजार रुपये की EMI पर लाएं Maruti की यह शानदार कार 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget