एक्सप्लोरर

Tata Nexon EV का दावा पास या फेल, क्या है इस इलेक्ट्रिक कार की रियल रेंज?

Tata Nexon EV Real World Range: टाटा नेक्सन ईवी मोस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार में से एक है. इस ईवी के 15 वेरिएंट्स भारतीय बाजार में शामिल हैं. इस कार में स्मार्ट डिजिटल स्टीयरिंग व्हील लगा है.

Tata Nexon EV Real Range: टाटा नेक्सन ईवी भारत में बिकने वाली मोस्ट पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार में से एक है. ये एक ऐसी गाड़ी है जिसे आप सड़कों पर एक अच्छी संख्या में देख सकते हैं. ये कार काफी लंबे समय में इंडियन मार्केट में बिक रही है. यहां तक कि इस इलेक्ट्रिक कार का पिछला जनरेशन मॉडल भी मार्केट में बना हुआ है. हालांकि टाटा कर्व ईवी की एंट्री से इस कार की पॉपुलेरिटी कुछ कम हुई है.

टाटा नेक्सन ईवी कई दमदार फीचर्स के साथ आती है. इस कार में एक फ्रंक और एक पैनोरमिक सनरूफ भी दिया है. इस कार की डिमांड गाड़ी के फीचर्स की वजह से भी काफी रही है. 

टाटा नेक्सन ईवी की रियल रेंज

टाटा नेक्सन ईवी 45 kWh के बैटरी पैक के साथ मार्केट में है. इस बैटरी पैक के साथ ये कार 489 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है, जो कि इस गाड़ी के 40.5 kWh के मॉडल से थोड़ी ज्यादा है. टाटा की इस इलेक्ट्रिक कार की रियल रेंज के बारे में बात करें तो ये कार सिंगल चार्जिंग में 350-370 किलोमीटर तक जा सकती है. एबीपी न्यूज़ ने ये रेंज खुद इस गाड़ी को ड्राइव करके पता की है.

एबीपी न्यूज़ ने टाटा की इस कार पर दो हफ्तों तक टेस्टिंग की है. ये कार उस दौरान टेस्ट की गई, जब दिल्ली में भारत मोबिलिटी इवेंट चल रहा था और सड़कों पर इसकी वजह से काफी ट्रैफिक भी था. इस गाड़ी को फुल चार्ज करने पर आपको डिस्प्ले पर 290 किलोमीटर तक जाने की लिमिट ये कार दिखा सकती है, लेकिन निराश होने की बात नहीं है, ये कार 300 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर लेगी.

टाटा नेक्सन ईवी की टेस्टिंग के दौरान हमने इस कार से 350 किलोमीटर का सफर तय किया. वहीं इस गाड़ी के 40.5 kWh के वेरिएंट के साथ 270 किलोमीटर की दूरी तय की गई. हमने इस गाड़ी को ईको मोड में चलाया और वन पैडल ड्राइविंग के लिए लेवल 2 रिजेन और लेवल 3 का इस्तेमाल किया गया.

टाटा नेक्सन ईवी की कीमत

टाटा नेक्सन ईवी की कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप-एंड मॉडल की कीमत 17 लाख रुपये है. इस कार की कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस को देखने के बाद ये एक शानदार कार कही जा सकती है. इस प्राइस-रेंज में इलेक्ट्रिक कारों में इस गाड़ी की रियल रेंज बेहतर है.

यह भी पढ़ें

भारत में सस्ती होने वाली हैं मोटरसाइकिल, बजट 2025 में निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget