एक्सप्लोरर

Tata Nexon EV आज देश में होगी लॉन्च, ये हैं इस कार की बड़ी खासियतें

भारत में आज 12 बजे टाटा मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Nexon EV को लॉन्च करने जा रही है. Nexon EV में 35 कनेक्टेड फीचर होंगे, जिन्हें ZConnect एप के जरिये यूज़ किया जा सकेगा.

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Nexon EV को आज 12 बजे लॉन्च करने जा रही है. यह कीमत के मामले में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी साबित हो सकती है. खास बात यह है कि Nexon EV में 35 कनेक्टेड फीचर होंगे, जिन्हें ZConnect एप के जरिये यूज़ किया जा सकेगा. यह कंपनी की पहली कार होगी जिसमें टाटा की जिपट्रॉन (Ziptron) टेक्नॉलाजी मिलेगी.

Nexon EV की बुकिंग शुरू हो चुकी है. जो ग्राहक इसे खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं वो कंपनी की वेबसाइट पर जाकर मात्र 21 हजार रुपये में इसे बुक कर सकते हैं. Tata Nexon EV तीन वेरियंट ( XM, XZ+ और XZ+ LUX) में उपलब्ध होगी.

नई Nexon EV की संभावित कीमत 15 लाख से 17 लाख रुपये के बीच हो सकती है. इस गाड़ी में तीन वेरियंट्स XM, XZ+ और XZ+ LUX  मिलेंगे. इस समय बाजार में मौजूदा MG ZS EV की कीमत 20.88 लाख रुपये है जबकि हुंडई कोना की कीमत 23.7 लाख रुपये से शुरू होती है. ऐसे में कहा जा सकता है कि नई 23.7 लाख सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV होगी.

Nexon EV नए ZConnect ऐप्लिकेशन के साथ आएगी. इस ऐप्लिकेशन में 35 एडवांस्ड कनेक्टेड कार फीचर्स होंगे, जैसे कि गाड़ी की रेंज, चार्जिग हिस्ट्री, नजदीकी चार्जिंग स्टेशंस और बैटरी लेवल की रिमोट मॉनिटरिंग जैसे फीचर मिलेंगे. इतना ही नहीं वॉयस कमांड की मदद से कार को लॉक-अनलॉक करने के साथ रिमोट लैंप कंट्रोल, रिमोट हॉर्न एक्टिवेशन कर सकेंगे. खास बात यह है कि ड्राइव करने से पहले ही कार के एसी को एप के जरिये ऑन किया जा सकता है.

Nexon EV में 30.2 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है. जिसे 10 लाख किमी तक टेस्ट किया गया है. इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 129 एचपी की पावर और 245 एनएम का टॉर्क देगी. सिंगल चार्जिंग में 312 किमी की रेंज तय कर सकती है. टाटा मोटर्स ने टाटा पावर के साथ करार किया है, जिसके तहत मेट्रो शहरों में 300 चार्जिंग स्टेशन बनाए जायेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget