एक्सप्लोरर

IPL 2025 में इस खिलाड़ी को मिल लकती है Tata की ये शानदार कार, जानें गाड़ी के फीचर्स और कीमत

IPL 2025 Car: जो खिलाड़ी कम से कम 100 बॉल खेलने के बाद सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट रखेगा, उसे Curvv Striker of the Season का खिताब और Tata की ये कार दी जाएगी.आइए विस्तार से जानते हैं.

Tata Curvv EV Features: आईपीएल में हर सीजन की तरह इस बार भी खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए खास इनाम दिए जाएंगे. IPL 2025 में जिस खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा होगा, उसे "Curvv Striker of the Season" का अवॉर्ड मिलेगा और इस बार इस अवॉर्ड के साथ इनाम में Tata Curvv EV दी जाएगी , जो टाटा मोटर्स की नई और प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV है.

दरअसल, पिछले साल यानी IPL 2024 में Tata Punch EV को टूर्नामेंट की ऑफिशियल कार बनाया गया था और इसी कार को इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द सीजन जीतने वाले खिलाड़ी जैक फ्रेजर मैकगर्क को गिफ्ट किया गया था. अब IPL 2025 में इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, Tata Curvv EV को ऑफिशियल कार घोषित किया गया है.

वैभव सूर्यवंशी हैं प्रबल दावेदार

माना जा रहा है कि इस बार इसी कार को स्ट्राइकर ऑफ द सीजन जीतेंगे. इस खिताब के लिए 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं, जिन्होंने अब तक 206.55 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.

Tata Curvv EV की रेंज और डिजाइन

Tata Curvv EV एक SUV-कूपे स्टाइल की इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी बिक्री भारत में 2024 से शुरू हो चुकी है. यह इलेक्ट्रिक कार दो अलग-अलग बैटरी पैक विकल्पों में उपलब्ध है. पहला है 45 kWh बैटरी पैक, जो फुल चार्ज होने पर लगभग 502 किलोमीटर की रेंज देता है. दूसरा विकल्प है 55 kWh बैटरी पैक, जो लंबी दूरी के लिए बेहतर है. टाटा मोटर्स का यह भी दावा है कि बड़ी बैटरी वाला वेरिएंट 600 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है.

कैसे हैं फीचर्स ?

Tata Curvv EV को आने वाले समय की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो स्मार्ट यूजर इंटरफेस के साथ आता है. इसके साथ ही, 12.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी है जो ड्राइविंग को और इन्फॉर्मेटिव बनाता है. 9-स्पीकर वाला JBL साउंड सिस्टम इसमें साउंड क्वालिटी को शानदार बनाता है. इसके अलावा, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, और वायरलेस फोन चार्जर जैसी सुविधाएं इसे एक प्रीमियम क्लास इलेक्ट्रिक SUV बनाती हैं, जो सिर्फ एक कार नहीं बल्कि एक लग्जरी एक्सपीरियंस देती है.

सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के लिहाज से भी Tata Curvv EV को बेहतरीन तरीके से तैयार किया गया है. इसमें 6 एयरबैग्स दिए गए हैं. इसके साथ ही इसमें 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसी एडवांस सुविधाएं मौजूद हैं. Tata Curvv EV में लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो ऑटोमेटिक ड्राइविंग देती है और ड्राइविंग को और सेफ बनाती है. इन सभी फीचर्स के कारण यह कार अपने सेगमेंट में सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक SUV में से एक मानी जा रही है.

कीमत और वैरिएंट्स

Tata Curvv EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये रखी गई है, जो इसके बेस वेरिएंट के लिए है. इसका टॉप मॉडल 22.24 लाख तक जाता है. इसके अलावा, सरकार की ईवी सब्सिडी योजनाओं और डीलरशिप ऑफर्स के कारण ग्राहक इसे और भी किफायती कीमत पर खरीद सकते हैं. जो लोग एक सुरक्षित, तकनीकी रूप से एडवांस्ड और लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं, उनके लिए Tata Curvv EV एक शानदार और फ्यूचर-रेडी विकल्प है.

ये भी पढ़ें: मिडिल क्लास फैमिली के लिए अच्छा ऑप्शन है Kia की ये कार, 6 एयरबैग के साथ कीमत सिर्फ इतनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Vehicle Fire: इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget