एक्सप्लोरर

देश की पहली फुल-इलेक्ट्रिक प्रीमियम हैचबैक कार होगी Altroz, महिंद्रा EKUV100 से होगा मुकाबला

इस साल ऑटो सेक्टर में कई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च होने वाली हैं. लोगों के बढ़ते ईवी इंट्रस्ट को देखते हुए कंपनी अपनी कार के इलेक्ट्रिक वर्जन भी तेजी से लॉन्च कर रही हैं. टाटा, मारुति और महिन्द्रा जैसी कंपनी जल्द ही अपने ईवी लॉन्च करने वाली हैं. आइये जानते हैं.

पिछले कुछ सालों में इलेक्ट्रिक कार की डिमांड काफी बढ़ गई है. ज्यादातर कंपनियां अपने नए मॉडल्स का इलेक्ट्रिक वर्जन भी पेश कर रही हैं. टाट टाटा मोटर्स अभी तक अपनी दो कार टाटा टिगोर और टाटा नेक्सॉन के फुल-इलेक्ट्रिक वर्जन पेश कर चुकी है. टाटा की इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों को देश में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. साल 2020-21 की पहली छमाही में टाटा नेक्सॉन देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली ईवी रही. अब जल्द ही टाटा अपनी नई अल्ट्रोज के टर्बो-पेट्रोल वर्जन को लॉन्च करेगा. इसके अलावा इस साल कंपनी अल्ट्रोज के इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्च करने की भी तैयारी कर रही है. खबरों की मानें तो टाटा अल्ट्रोज इलेक्ट्रिक को 2021 जुलाई में मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है. आइये जानते हैं इसमें क्या खास होगा. टाटा अल्ट्रोज इलेक्ट्रिक के फीचर्स सबसे पहले बात करते हैं इसके डिजाइन की. टाटा अल्ट्रोज ईवी को इम्पैक्ट 2.0 स्टाइलिंग लैंग्वेज पर डिजाइन किया है. ये कार प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की गाड़ियों के लिए नए स्टैंडर्ड सेट करेगी. कहा जा रहा है कि अल्ट्रोज के इलेक्ट्रिक वर्जन का लुक और डिजायन रेगुलर अल्ट्रोज की तरह ही है. हालांकि कुछ मामूली बदलाव किए जाएंगे. कार में अलॉय व्हील्स के लिए एक नया डिजाइन दिया गया है. कार के ड्राइविंग मोड को बदलने के लिए एक रोटरी नॉब दिया जाएगा. कार की बैटरी की बात करें तो इसे फास्ट चार्जिंग के साथ IP67 रेटेड डस्ट और वाटरप्रूफ बैटरी से लैस किया जाएगा. ये कार सिंगल चार्ज में करीब 300 किमी की दूरी तय कर सकती है. इसमें रेगुलर अल्ट्रोज की तरह ही सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे. कार में डुअल फ्रंटल एयरबैग, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रिवर्स पार्किंग कैमरा और हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स ही होंगे. हालांकि कुछ इक्विपमेंट्स नए जुड़ सकते हैं. जिसमें एपल कार प्ले और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल विंग मिरर्स जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं. टाटा अल्ट्रोज इलेक्ट्रिक की कीमत टाटा की रेगुलर अल्ट्रोज की शुरुआती कीमत करीब 5.43 लाख है जबकि टॉप-एंड ट्रिम मॉडल 8.95 लाख तक जाता है वहीं अपकमिंग अल्ट्रोज टर्बो की कीमत 7.99 लाख से 8.75 लाख के बीच हो सकती है. इसके फुल इलेक्ट्रिक वर्जन की कीमत वाकी से महंगी यानि बेस प्राइस करीब 10 लाख हो सकता है टाटा की ये कार भारतीय मार्केट की पहली फुल इलेक्ट्रिक हैचबैक कार होगी. फिलहाल इस कार का कोई सीधा कॉम्पीटिटर नहीं है. लेकिन मार्केट में महिन्द्रा eKUV100 और मारुति सुजुकी वैगनआर अपने इलेक्ट्रिक वर्जन को इसी साल मार्केट में लॉन्च करेंगी. ऐसे में ईवी सेगमेंट में इस कार से मुकाबला हो सकता है. महिंद्रा EKUV100 महिंद्रा इस साल अपनी EKUV100 को लॉन्च करेगी. ये देश की सबसे कम कीमत वाली ईवी होगी. इसे कंपनी 8.25 लाख में लॉन्च कर सकती है. इसमें लिक्विड कूल्ड बैटरी पैक दिया गया है. इसके अलावा कार में आपको फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा. आप इसे सिर्फ 55 मिनट में 80 प्रतिशत चार्ज कर सकेंगे. कार में 15.9 किलोवाट की लिक्विड कूल मोटर दी गई है जो 54Ps की पावर 120NM टॉर्क जेनरेट करती है. इसमें आपको फीचर्स भी काफी अच्छे मिलेंगे. कार में फुल टच स्क्रीन इंफोंटमेंट सिस्टम होगा. स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल फीचर दिया जाएगा, मैनुअल एसी और सेंट्रल लॉक जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget