एक्सप्लोरर

Tata Altroz iCNG Full Review: टाटा अल्ट्रोज iCNG खरीदने से पहले जान लीजिए इसे लेना कितना सही? पढ़ें फुल रिव्यू

Tata Altroz iCNG: नए फीचर के तौर पर इसमें वायरलेस चार्जिंग, एयर प्यूरीफायर के साथ सनरूफ भी दी गयी है, जिसे कई तरह की वॉयस कमांड के साथ ऑपरेट किया जा सकता है.

Altroz iCNG Performance: ऑटो सेक्टर में 5-15 लाख के बजट में डीजल गाड़ियों की होती कमी के चलते, अब ध्यान इलेक्ट्रिक और सीएनजी गाड़ियों की तरफ तेजी से जाने लगा है. जबकि टाटा अपनी जबरदस्त इलेक्ट्रिक रेंज के साथ मार्केट में लीडर का रोल पहले से निभा रही है. अब टाटा ने सीएनजी रेंज को बढ़ने पर भी काम शुरू कर दिया है, जिसकी शुरुआत टाटा अल्ट्रोज आईसीएनजी के साथ प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में एंट्री के साथ कर दी है. हालांकि इस सेगमेंट में पहले से और भी प्रतिभागी तैयार हैं. लेकिन टाटा ने इसकी शुरुआत कुछ अलग तरीके से की है, जिसकी बात हम अपनी पहली टेस्ट ड्राइव के दौरान कर चुके हैं. सीएनजी गाड़ियों में सबसे बड़ा मुद्दा बूट स्पेस में कमी होना है, जोकि इसके टैंक द्वारा घेर लिया जाता है. टाटा मोटर्स ने इसके लिए एक शानदार रास्ता निकाला और 60 लीटर के टैंक को 30-30 लीटर में बांटकर इसे बूट फ्लोर पर बेहतर तरीके से सेट किया है. जिससे ज्यादा बूट स्पेस बूट साइज घेरने से बचा लिया गया. लेकिन अगर इसकी तुलना अल्ट्रोज पेट्रोल वेरिएंट से करें, तो इसमें 210l की कमी देखने को मिलती है. बावजूद इसके सामान को काफी आसानी से रखा जा सकता है. वहीं इसके स्पेयर व्हील को कार के नीचे सेट किया गया है, जिसे आसानी से निकला या रखा जा सकता है. इसके साथ-साथ टाटा मोटर्स ने बूट स्पेस में एक पंक्चर किट भी रखा है.

टाटा अल्ट्रोज आईसीएनजी फीचर्स

वहीं इसके बाहरी डिजाइन की बात करें तो, इसके बैजिंग को छोड़कर, अन्य अल्ट्रोज की तुलना में इसमें कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलता. वहीं इसके केबिन की बात करें, तो इसमें एंडॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर सीट्स, 8 स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम, रियर एसी वेंट्स, हाइट एडजस्टेबल फीचर के साथ ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मौजूद हैं. नए फीचर के तौर पर इसमें वायरलेस चार्जिंग, एयर प्यूरीफायर के साथ सनरूफ भी दी गयी है, जिसे कई तरह की वॉयस कमांड के साथ ऑपरेट किया जा सकता है.


Tata Altroz iCNG Full Review: टाटा अल्ट्रोज iCNG खरीदने से पहले जान लीजिए इसे लेना कितना सही? पढ़ें फुल रिव्यू

टाटा अल्ट्रोज आईसीएनजी परफॉर्मेंस 

टाटा अल्ट्रोज के इस सीएनजी वेरिएंट की एक और खास बात ये है, कि इसे डायरेक्ट सीएनजी मोड पर बिना किसी परेशानी के स्टार्ट किया जा सकता है. जिस पर आपको पेट्रोल वेरिएंट पर मिलने वाली 88bhp पावर की तुलना में 74ps की पावर और 103Nm का टॉर्क मिलता है. इसे सिंगल ईसीयू यूनिट के साथ पेश किया गया है, फिर भी सीएनजी पर स्टार्ट करने में शायद ही कोई परेशानी देखने को मिले. वहीं कम स्पीड पर ऐसा लगता है जैसे आप इसे पेट्रोल पर ड्राइव कर रहे हों, जिसके चलते आप इसे शहर के अंदर भी आसानी से ड्राइव किया जा सकता है. इसके सीएनजी मोड पर मिलने वाली पावर और टॉर्क इससे मुकाबला करने वालों से काफी बेहतर है. ड्राइविंग के समय इसे दोनशिफ्ट करने करने की जरुरत महसूस नहीं होती. यानि की आपको इसे पेट्रोल पर चलने की जरुरत ही महसूस नहीं होगी. हाई-वे पर भी इसकी परफॉर्मेंस शानदार है. इसका गियर थोड़ा हैवी है लेकिन क्लच हल्का है. इसके अलावा सस्पेंशन की बात करें तो, यहां की सड़कों के मुताबिक बेहतर प्रदर्शन करता है. अभी इस कार के माइलेज की आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है, लेकिन ये 20 किमी/किग्रा से ऊपर के होने की उम्मीद की जा रही है.


Tata Altroz iCNG Full Review: टाटा अल्ट्रोज iCNG खरीदने से पहले जान लीजिए इसे लेना कितना सही? पढ़ें फुल रिव्यू

अल्ट्रोज आईसीएनजी कीमत और वेरिएंट्स 

अल्ट्रोज आईसीएनजी को कीमत के मामले में पैसा वसूल कहा जा सकता है. क्योंकि इसमें नुकसान होने जैसा कुछ नहीं है. क्योंकि जब आप इसे ड्राइव करते हैं तो पेट्रोल की तरह ही पाते है. वहीं बूट स्पेस ज्यादा बड़ा मसला नहीं है. अल्ट्रोज अपने छह वेरिएंट्स (एक्सई, एक्सएम+, एक्सएम+ (एस), एक्सजेड, एक्सजेड +(एस) और एक्सजेड+ओ(एस)) के साथ उपलब्ध है. जिसका मतलब आपको फीचर्स के मामले में भी समझौता करने की जरुरत नहीं है. हालांकि 10.5 लाख रुपये की कीमत में टॉप-एंड वेरिएंट कीमती है. जबकि आप इसे 7.55 लाख रुपये की कीमत पर भी बेहतर फीचर के साथ खरीद सकते हैं. अगर आपकी रनिंग काफी है, तो ये सीएनजी पर होने वाली परेशानियों का अकेला समाधान है. इसे खरीदा जा सकता है.


Tata Altroz iCNG Full Review: टाटा अल्ट्रोज iCNG खरीदने से पहले जान लीजिए इसे लेना कितना सही? पढ़ें फुल रिव्यू

क्या पसंद आया- डिजाइन, पेट्रोल के सामान परफॉर्मेंस, ट्विन सिलिंडर डिजाइन के साथ इसमें दिए गए फीचर्स.

क्या पसंद नहीं आया- टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत.

यह भी पढ़ें :- टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई अपकमिंग होंडा एलिवेट, इन शानदार फीचर्स से है लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget