एक्सप्लोरर

Tata Altroz CNG: टाटा मोटर्स ने लॉन्च की अल्ट्रोज सीएनजी, सनरूफ और डुअल-सिलेंडर तकनीक से है लैस  

Tata Altroz CNG Rival: इस कार का मुकाबला मारुति सुजुकी की बलेनो सीएनजी से होगा, जिसमें एक 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन को सीएनजी किट से जोड़ा गया है.

Tata Altroz: टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित अल्ट्रोज आई सीएनजी को लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.55 लाख रुपये रखी गई है, जो कि इसके टॉप मॉडल के लिए 10.55 लाख रुपये तक जाती है. सीएनजी वेरिएंट, पेट्रोल ट्रिम स्तरों की तुलना में लगभग 95,000 रुपये अधिक महंगा है. इस सीएनजी कार को कुल छह वेरिएंट में लॉन्च किया गया है.  

कितनी है कीमत?

यहां हम आपको नई Tata Altroz iCNG के कीमतों को वेरिएंट के अनुसार बताने जा रहे हैं  हालांकि ये कीमतें इंट्रोडक्टरी ऑफर का हिस्सा हैं.

वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत

टाटा अल्ट्रोज एक्सई सीएनजी वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7.55 लाख रुपये, अल्ट्रोज एक्सए सीएनजी वेरिएंट की कीमत 8.40 लाख रुपये, टाटा अल्ट्रोज एक्सएम+ (एस) सीएनजी वेरिएंट की कीमत 8.85 लाख रुपये, अल्ट्रोज एक्सजेड सीएनजी की कीमत 9.53 लाख रुपये, अल्ट्रोज एक्सजेड+ (एस) सीएनजी की कीमत 10.03 लाख रुपये और अल्ट्रोज एक्सजेड+ ओ (एस) सीएनजी की कीमत 10.55 लाख रुपये रखी गई है. ये सभी कीमतें एक्स शोरूम, दिल्ली के अनुसार हैं.

ड्यूल सिलेंडर तकनीक से है लैस

कंपनी ने अल्ट्रोज सीएनजी को एक यूनिक डुअल-सिलेंडर तकनीक के साथ तैयार किया है. यानि इसमें अन्य कारों में मिलने वाले एक बड़े CNG सिलेंडर के स्थान पर दो छोटे सिलेंडर दिए गए हैं, जिन्हें बूट के नीचे रखा गया है. इससे बूट स्पेस की उपयोगिता बनी रहती है और इसमें पर्याप्त जगह मिलती है. 

फीचर्स

टाटा अल्ट्रोज सीएनजी में फीचर्स के तौर पर एक वॉइस इनेबल्ड इलेक्ट्रिक सनरूफ, इनबिल्ट एयर-प्यूरीफायर, वायरलेस चार्जर और लेदरेट सीटें शामिल हैं. ये सभी फीचर्स इस महीने की शुरुआत में पेट्रोल/डीजल वाले अल्ट्रोज़ में भी  जोड़ा गया था, लेकिन अभी अपडेटेड मॉडल की कीमतों की घोषणा नहीं हुई है.  

पावरट्रेन

Altroz iCNG में 1.2-लीटर रेवोट्रॉन तीन-सिलेंडर एनए पेट्रोल इंजन का उपयोग किया गया है, जो सीएनजी मोड में 73.5 पीएस पावर और 103 एनएम टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है. इस 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है. 

मारुति सुजुकी बलेनो सीएनजी से होता है मुकाबला

इस कार का मुकाबला मारुति सुजुकी की बलेनो सीएनजी से होगा, जिसमें एक 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन को सीएनजी किट से जोड़ा गया है.

यह भी पढ़ें :- टाटा नेक्सन या मारुति फ्रोंक्स, जानिए कीमत की लिहाज से किसे खरीदना होगा सही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Scorpio-N का आ रहा फेसलिफ्ट, जानिए लुक से लेकर फीचर्स तक क्या-क्या नया मिलेगा?
Scorpio-N का आ रहा फेसलिफ्ट, जानिए लुक से लेकर फीचर्स तक क्या-क्या नया मिलेगा?
कार चलाते हैं तो ये 5 चीजें हमेशा रखें साथ, वरना छोटी गलती पर कट सकता है भारी चालान
कार चलाते हैं तो ये 5 चीजें हमेशा रखें साथ, वरना छोटी गलती पर कट सकता है भारी चालान
नए अवतार में जल्द लॉन्च हो सकती है नई Hyundai Creta, जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी?
नए अवतार में जल्द लॉन्च हो सकती है नई Hyundai Creta, जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी?
इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget