एक्सप्लोरर

चीन के प्रतिबंध से Suzuki को बड़ा झटका, जानें क्यों बंद किया Swift का प्रोडक्शन

Suzuki Swift Production: जापान की मशहूर ऑटो कंपनी सुजुकी मोटर ने अपने घरेलू प्लांट में स्विफ्ट कॉम्पैक्ट मॉडल का प्रोडक्शन रोक दिया है. आइए जानते हैं इसकी बड़ी वजह क्या है.

Suzuki Swift Production Halt: जापानी ऑटोमेकर Suzuki Motor Corporation को अपने घरेलू प्लांट में Swift कॉम्पैक्ट कारों का प्रोडक्शन रोकना पड़ा है. ये निर्णय अचानक नहीं लिया गया, बल्कि इसके पीछे एक वैश्विक जटिलता है, जिसका केंद्र चीन की ओर से रेयर अर्थ मैग्नेट के एक्सपोर्ट पर लगाई गई नई पाबंदियां हैं.

दरअसल, रेयर अर्थ मैग्नेट वे चुम्बकीय पदार्थ हैं जो इलेक्ट्रिक मोटर्स, हाई परफॉर्मेंस स्पीकर्स और ईवी (Electric Vehicle) तकनीक में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं.

चीन की मोनोपॉली

दुनिया में रेयर अर्थ मैग्नेट (चुंबकीय खनिज) का सबसे ज्यादा प्रोडक्शन चीन करता है. खनन यानी माइनिंग के मामले में चीन की हिस्सेदारी 70% से भी ज्यादा है, और कुल प्रोडक्शन में यह आंकड़ा लगभग 90% तक पहुंच जाता है. इसका मतलब ये है कि भारत, जापान और बाकी दुनिया की ऑटो कंपनियां इन जरूरी चुंबकीय चीजों के लिए लगभग पूरी तरह चीन पर ही निर्भर हैं. भारत की SIAM (Society of Indian Automobile Manufacturers) ने सरकार को आगाह किया है कि यदि रेयर अर्थ मैग्नेट की उपलब्धता में कमी आई, तो इससे ऑटोमोबाइल सेक्टर में प्रोडक्शन धीमा हो सकता है और इसके कारण पूरे सप्लाई चेन पर असर पड़ेगा.

एक्सपोर्ट पाबंदी का पेचीदा नया नियम

चीन ने रेयर अर्थ मैग्नेट के निर्यात पर नई पाबंदियां लगाई हैं. अब जो भी विदेशी कंपनी इन मैग्नेट्स को चीन से आयात करना चाहती है, उसे “एंड-यूज़ सर्टिफिकेट” जमा करना होगा. इसके अलावा, बिना चीन सरकार की पूर्व अनुमति के अब कोई भी शिपमेंट नहीं भेजा जा सकता. यह प्रक्रिया न केवल समय लेने वाली है, बल्कि इससे लॉजिस्टिक्स की लागत और संभावित जोखिम दोनों बढ़ जाते हैं.

रुक सकता है EV और हाइब्रिड कारों का भविष्य?

रेयर अर्थ मैग्नेट्स विशेष रूप से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), हाइब्रिड व्हीकल्स और एडवांस मोटर टेक्नोलॉजी के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाते हैं. इनकी कमी से इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों का प्रोडक्शन धीमा हो सकता है, सप्लाई चेन में अनिश्चितता बढ़ सकती है, वाहन की कीमतें बढ़ सकती हैं और ग्राहकों को डिलीवरी में देरी का सामना करना पड़ सकता है. अगर यह स्थिति लंबी चली, तो भारतीय बाजार में Suzuki Swift EV, Maruti EVs और अन्य ब्रांड्स की आगामी योजनाएं भी प्रभावित हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: नई Mahindra Bolero टेस्टिंग के दौरान स्पॉट, नए प्लेटफॉर्म पर हो रही है तैयार, टाटा सिएरा को दे सकती टक्कर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget