एक्सप्लोरर

Suzuki Bikes: E20-फ्यूल इंजन के साथ सुजुकी ने लॉन्च कर दीं अपनी तीन शानदार मोटरसाइकिलें, पढ़ें डिटेल्स

Suzuki Bikes Rivals: सुजुकी बाइक्स से मुकाबला करने वाली कंपनियों में होंडा, हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस, बजाज ऑटो और यामाहा शामिल है.

Suzuki Bikes Updated with New RDE Norms: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने आज E-20 कंप्लेंट इंजन के साथ अपनी तीन मोटरसाइकिलों को लॉन्च कर दिया. जिनमें वी-स्ट्रोम एसएक्स, सुजुकी जिक्सर 650 और सुजुकी बर्गमन स्ट्रीट एसएक्स शामिल है. कंपनी के घरेलू बाजार में मौजूद दो पहिया वाहन अब 20% एथनॉल ब्लेंड फ्यूल पर काम करेंगे.

नए आरडीई नॉर्म्स के मुताबिक अपडेट हुई सभी बाइक्स

कंपनी की तरफ से दी गयी जानकारी के मुताबिक, नई 2023 सुजुकी एक्सेस 125 और अवेनिस को सुजुकी की आधिकारिक डीलरशिप पर जा कर खरीदा जा सकता है. जून 2023 के तीसरे सप्ताह से सुजुकी वी-स्ट्रोम एसएक्स, सुजुकी जिक्सर 650 और सुजुकी बर्गमन स्ट्रीट एसएक्स सुजुकी के सभी प्रीमियम डीलरशिप पर उपलब्ध होगी. वहीं E-20 फ्यूल पर आधारित इन मॉडल्स की कीमतों में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है.

कंपनी की तरफ से दी गयी जानकारी के मुताबिक, कंपनी के द्वारा घरेलू बाजार में बिक्री किये जाने टू-व्हीलर सेगमेंट को नए नॉर्म्स के मुताबिक, अपडेट कर दिया गया है. इसमें अच्छी बात ये रही कि, कंपनी इसे सरकार द्वारा दी गयी समय सीमा से पहले पूरा करने में सफल रही. इसके अलावा कंपनी लगातार अपने ग्राहकों की डिमांड को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, साथ ही कंपनी लगातार कार्बन फुटप्रिंट को कम करने पर भी काम कर रही है.

कीमत और इंजन

कंपनी द्वारा बिक्री किये जाने वाले टू व्हीलर्स में सुजुकी वी-स्ट्रॉम सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला मॉडल है, जिसे 2.11 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है. सुजुकी वी-स्ट्रॉम एसएक्स 250 बाइक में में सिंगल सिलिंडर, आयल कूल्ड इंजन दिया गया है. जो 9300rpm पर 25hp और 7300 rpm पर अधिकतम 22.2 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. इसे 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है.

इन कंपनियों की बाइक्स से होता है मुकाबला

सुजुकी बाइक्स से मुकाबला करने वाली कंपनियों में होंडा, हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस, बजाज ऑटो और यामाहा शामिल है.

यह भी पढ़ें :- लकड़ी से बनी सिट्रोएन 2CV की हुई नीलामी, 210,000 यूरो में बिकी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget