एक्सप्लोरर

ड्राइविंग करते वक्त ब्रेक फेल होने पर सबसे पहले करें ये काम, 8 सेकंड में पाएं कार पर काबू

ड्राइविंग करते वक्त अपनी सुरक्षा का विशेष ख्याल रखें. अगर आपकी कार के ब्रेक फेल हो जाएं तो समझदारी से काम लेते हुए इन बातों का ध्यान रखें. इससे आप अपनी कार पर काबू पा कर किसी बड़े हासदे से बच सकते हैं.

नए साल पर लोग जमकर आउटिंग के लिए निकलते हैं. कड़ाके की ठंड और उस पर नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग घरों से बाहर निकल जाते हैं. ऐसे में नए साल के मौके पर एक्सीडेंट की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं. रफ्तार से दौड़ती कार अक्सर ब्रेक फेल होने की वजह से दुर्घटना की शिकार हो जाती हैं. एक्सप्रेस वे पर 80 से 100 किमी की रफ्तार से कार चलती है. दूसरे वाहन से डिस्टेंस भी काफी कम होता है ऐसे में अगर आपकी कार के ब्रेक काम न करें तो सोचिए आपकी क्या हालत होगी. ऐसी स्थिति में अच्छे से अच्छे ड्राइवर का दिमाग भी काम नहीं करता, लेकिन ऐसी कंडीशन में आपको होश खोने की बजाय समझदारी से काम लेना चाहिए. आप चाहें तो ब्रेक फेल होने के बाद भी अपनी कार को सिर्फ 8 सेकंड में कंट्रोल कर सकते हैं. आइये जानते हैं कार के ब्रेक फेल होने पर आपको क्या करना चाहिए.

ब्रेक फेल होने के संकेत समझें जब भी आप ड्राइविंग करें अपनी कार पर पूरा ध्यान दें. आमतौर पर ब्रेक फेल होने से पहले ही आपकी गाड़ी कुछ संकेत देने लगती है. कई बार हम इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जो जान पर भारी पड़ सकती है.

1 ब्रेक लगाने पर ब्रेक पैड आवाज करने लगते हैं 2 कई बार ब्रेक कैलिपर्स जाम होने लगते हैं 3 अचानक ब्रेक वायर टूट जाती है या फिर मास्टर सिलंडर लीक होने लगता है और ब्रेक्स को जरूरी दबाव नहीं मिल पाता 4 ब्रेक फ्यूल लीक होना भी ब्रेक फेल होने का संकेत देता है. 5 ब्रेक फ्यूल लीक होने पर डैशलाइट पर वार्निंग लैंप भी जलने लगते हैं

ब्रेक फेल होने के बाद ऐसे रोके कार अगर आपकी कार के ब्रेक फेल हो गए हैं तो ऐसे वक्त में आपको समझदारी से काम लेना है. आप इन टिप्स को ध्यान से पढ़ लें.

1 सबसे पहले कार की स्पीड को कम करके उसे कंट्रोल करें और बार-बार ब्रेक पैडल पर पांव मारें. कई बार ऐसा करने से ब्रेक्स को सही प्रेशर मिलता है और ब्रेक काम करने लगते हैं. 2 अगर कार टॉप गियर में चल रही है, तो उसे लोवर गियर में लेकर आएं. कोशिश करें पहले गियर में लाने की. 3 ध्यान रखें घबराहट में सीधे पांचवे से पहले गियर में बिल्कुल न लाएं. न्यूट्रल में बिल्कुल भी न चलाएं क्योंकि इससे आप कार का कंट्रोल खो सकते हैं. 4 भूलकर रिवर्स गियर न लगाएं. इससे पीछे आ रहा वाहन हादसे का शिकार हो सकता हैं और आपको भी खतरा है. 5 आप सिर्फ क्लच का इस्तेमाल करें, एक्सलेटर का बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें. 6 आप कहीं ट्रैफिक में हैं, तो दूसरों हॉर्न, हैजार्ड लाइट्स, इंडीकेटर और हेडलैंप्स-डिपर से इशारा करें. इससे खतरा कम होगा. 7 एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसी स्थिति में गाड़ी का एयरकंडीशन ऑन कर लें. इससे इंजन पर दबाव बढ़ेगा और स्पीड थोड़ी कम होगी. 8 एक्सपर्ट का कहना है कि हेडलाइट्स, हैजार्ड लाइट्स जलाने से बैटरी की पावर सप्लाई कम होगी और कार धीमे हो जाएगी. 9 अगर पास में रेत या मिट्टी हो, तो स्टीयरिंग व्हील पर कंट्रोल करते हुए रेत या बजरी पर गाड़ी चढ़ा दें. इससे कार की स्पीड काफी कम हो जाएगी. 10 आप सही से हैंडब्रेक का इस्तेमाल करें मैनुअल हैंडब्रेक वाली कार में गियर बदलते समय हल्के हैंडब्रेक का इस्तेमाल करें. 11 कार के पहले गियर में आने पर जब स्पीड 40 किमी प्रति घंटा के आसपास हो, तो आप सीधे हैंडब्रेक खींच कर रफ्तार को काबू कर सकते हैं. 12 हाईस्पीड में एकदम से हैंडब्रेक न लगाएं, अचानक हैंडब्रेक लगाने से पिछले पहिये लॉक हो जाते हैं और कार के पलटने का खतरा बढ़ जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget