एक्सप्लोरर

कार बिक्री को देने रफ्तार, बाजार में अनोखे ऑफर्स की भरमार

इन ऑफर्स का मकसद है कि सिर्फ एक है कि ज्यादा से ज्यादा ग्रहकों को कार खरीदने के लिए प्रेरित किया जा सके. लगभर हर बड़ी कंपनी ऐसे ऑपर दे रही है.

नई दिल्ली:  अप्रैल में कारों की बिक्री शून्य रहने के बाद मई में भी बिक्री में 84.65% की गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में कारों की बिक्री को दोबारा पटरी पर लाने के लिए कार निर्माता कंपनियों ने बैंकों और NBFC के साथ मिलकर अनोखे ऑफर्स की भरमार कर दी है. इन ऑफर्स का मकसद है कि ज़्यादा से ज़्यादा ग्राहकों को कार खरीदने के लिए प्रेरित किया जा सके. ऑफर्स की अगर बात करें तो ऐसे-ऐसे ऑफर्स हैं जिनके बारे में पहले आपने नहीं सुना होगा.

क्या हैं ऑफर्स? देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी से लेकर तमाम कार कंपनियां अपने ऑफर्स लेकर बाजार में उतर चुकी हैं. कोई कंपनी लोन की किश्तें चुकाने के लिए 8 साल तक का वक़्त ग्राहकों को दे रही है, तो कोई कंपनी शुरुआती 6 महीनों में कम EMI चुकाने के विकल्प दे रही है. किसी स्कीम में कार की ऑन रोड कीमत की 100 फीसदी तक फाइनेंसिंग हो रही है तो किसी स्कीम में हर साल ग्राहक किन्हीं 3 महीनों के लिए कम EMI चुकाने के विकल्प ले सकते हैं.

मारुति सुजुकी

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने HDFC बैंक के साथ मिलकर कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए कुछ आकर्षक स्कीम लांच की हैं. इन स्कीम्स का मकसद है कि ग्राहकों को कम से कम डाउन पेमेंट देना हो और EMI भी कम रहे.

स्टेप अप प्लस बैलून स्कीम- इस स्कीम के तहत ग्राहकों को 7 साल यानी 84 महीनों की EMI के लिए 1,111 रुपये प्रति लाख देने होंगे.

899 स्कीम- इस स्कीम के तहत नौकरीपेशा लोगों को शुरुआती 6 महीनों तक और स्वरोजगार करने वालों को शुरुआती 3 महीनों 899 रुपये प्रति लाख के हिसाब से EMI देनी होगी.

फ्लेक्सी EMI- इस स्कीम में लोन की अवधि में ग्राहक हर साल 3 EMI कम चुकाने के विकल्प चुन सकते हैं.

हुंडई मोटर इंडिया

देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड भी कई आकर्षक फाइनेंस स्कीम लेकर बाजार में उतर चुकी है.

लो EMI स्कीम- हुंडई के सभी मॉडल्स की कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए ये स्कीम है. ग्राहक शुरुआती 3 महीनों के लिए कम EMI का विकल्प चुन सकते हैं और बाकी किश्त 3, 4 या 5 साल की किश्तों में चुका सकते हैं.

स्टेप अप स्कीम- इस स्कीम में ग्राहक पहले साल 1234 रुपये प्रति लाख के हिसाब से EMI दे सकते हैं. दूसरे साल से EMI हर साल 11% की दर से हर साल बढ़ती रहेगी. यह स्कीम भी हर हुंडई मॉडल पर लागू होगी.

बैलून स्कीम- यह स्कीम हुंडई के सभी मॉडल्स की खरीद पर लागू होगी. इस स्कीम के तहत जो ग्राहक शुरुआत में कम एमआई देना चाहते हैं और बाद में ज्यादा ईएमआई दे सकते हैं यह उनके लिए है. इस स्कीम में पहले महीने से लेकर 59वें महीने तक ग्राहकों को सामान्य से लगभग 14 फ़ीसदी कम ईएमआई देनी होगी. इस स्कीम में आखरी ईएमआई में लोन के कुल अमाउंट का 25 फ़ीसदी पैसा देना होगा.

सबसे लंबी अवधि की स्कीम- यह स्कीम उन ग्राहकों के लिए है जो हर महीने कम ईएमआई देना चाहते हैं लेकिन ज्यादा समय तक चुकाना चाहते हैं. इस स्कीम के तहत ग्राहक 8 साल के लिए कार फाइनेंस की स्कीम ले सकते हैं.

कम डाउन पेमेंट स्कीम- इस स्कीम के तहत हुंडई की चुनिंदा कारों को खरीदने वाले ग्राहकों को फायदा मिलेगा. इस स्कीम के तहत ग्राहक कम से कम डाउन पेमेंट देकर हुंडई की कारों पर 100 फ़ीसदी तक के फाइनेंस का फायदा उठा सकते हैं.

दूसरे ऑफर्स

इसी तरह टाटा मोटर्स भी अपने ग्राहकों के लिए विभिन्न फाइनेंस स्कीम में लेकर बाजार में उतर चुकी है. टाटा की टियागो खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक विशेष फाइनेंस स्कीम लांच की गई है जिसमें ग्राहक शुरुआती छह महीनों के दौरान सिर्फ 5000 रुपये की मासिक किस्त पर कार खरीद सकते हैं. इसके बाद EMI हर साल अगले 5 साल तक बढ़ती रहेगी.

इसके अतिरिक्त टाटा मोटर्स करना वॉरियर्स को विभिन्न कारों पर 45000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी दे रही है. इसी तरह से महिंद्रा एंड महिंद्रा भी अपने विभिन्न मॉडल्स पर अलग-अलग तरह की स्कीम लेकर बाजार में आ चुकी है. कुल मिलाकर सभी कार कंपनियों की कोशिश है कि इन आकर्षक फाइनेंस स्कीम के जरिए ग्राहकों को कार खरीदने के लिए प्रेरित किया जा सके.

मारुति सुजुकी की नई Celerio आएगी 1.0 पेट्रोल इंजन के साथ, Hyundai की इस कार होगा मुकाबला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 15 July 2026: सिंह राशि वालों की पूरी होगी बड़ी इच्छा, कन्या को मिलेगी खुशखबरी; तुला का भाग्य देगा साथ, पढ़ें टैरो राशिफल
सिंह राशि वालों की पूरी होगी बड़ी इच्छा, कन्या को मिलेगी खुशखबरी; तुला का भाग्य देगा साथ, पढ़ें टैरो राशिफल
हाइड्रोजन से ट्रेन चलेगी और कार भी, जानें CNG से कितनी सस्ती और पावरफुल है यह गैस?
हाइड्रोजन से ट्रेन चलेगी और कार भी, जानें CNG से कितनी सस्ती और पावरफुल है यह गैस?
सड़क पर नहीं, हवा में दौड़ेगी बस, नितिन गडकरी ने बताया भारत के ट्रांसपोर्ट का भविष्य
सड़क पर नहीं, हवा में दौड़ेगी बस, नितिन गडकरी ने बताया भारत के ट्रांसपोर्ट का भविष्य
फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के साथ टोयोटा भारत में पेश कर सकती है नई Innova Hycross, जानें डिटेल्स
फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के साथ टोयोटा भारत में पेश कर सकती है नई Innova Hycross

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget