एक्सप्लोरर

Skoda Kushaq Onyx Special Edition: 'वैल्यू फॉर मनी' है स्कोडा कुशॉक का नया ओनिक्स स्पेशल एडिशन, जानें किससे होगा मुकाबला

Skoda Kushaq Onyx: कुशॉक ओनिक्स की कीमत 12.3 लाख रुपये है. जोकि इसमें दिए फीचर्स के हिसाब से सही है. अगर इस सेगमेंट में मौजूद अन्य गाड़ियों से इसकी तुलना करें तो, ये बाकियों के मुकाबले किफायती है.

New Skoda Car: स्कोडा ने कुशॉक एसयूवी का नया स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दिया है, जो अपनी खूबियों के चलते वैल्यू फॉर मनी कहा जा सकता है. कंपनी इसका नाम स्कोडा कुशॉक ओनिक्स रखा है. इस मॉडल को कंपनी मौजूदा वेरिएंट से ऊपर, लेकिन हालिया लॉन्च नए एम्बिशन वेरिएंट से नीचे रखेगी.

स्कोडा कुशॉक ओनिक्स एडिशन इंजन

ये स्पेशल एडिशन केवल 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल वेरिएंट में उपलब्ध होगा, जो 115bhp की पावर देने में सक्षम है. कंपनी अपनी इस कार में ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स देती है. जबकि आने वाले समय में इसे 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ पेश कर सकती है. ये इंजन नए आरडीई नॉर्म्स के मुताबिक है.


Skoda Kushaq Onyx Special Edition: 'वैल्यू फॉर मनी' है स्कोडा कुशॉक का नया ओनिक्स स्पेशल एडिशन, जानें किससे होगा मुकाबला

स्कोडा कुशॉक ओनिक्स एडिशन डिजाइन

कुशॉक ओनिक्स को इसके साइड में मौजूद ग्रे कलर के बड़े ग्राफिक्स और बी-पिलर पर दिए गए इसके खास बैज से पहचाना जा सकता है. नए एलाय व्हील के साथ इसका साइड प्रोफाइल भी दिखने में काफी शानदार है. कुशॉक ओनिक्स के फ्रंट में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स के साथ-साथ, इसके बेस ट्रिम से ऊपर क्लाइमेट कंट्रोल, फॉग लैंप्स, रियर वाइपर, एयर प्यूरीफायर जैसे तमाम फीचर्स मौजूद हैं.

स्कोडा कुशॉक ओनिक्स एडिशन केबिन फीचर्स

वहीं इसके इंटीरियर डिजाइन की बात करें तो, ये ग्रे/ब्लैक ड्यूल कलर टोन में पेश किया गया है. जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 6 स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम और ड्राइवर सीट के लिए हाइट एडजस्ट का विकल्प उपलब्ध है. सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो, कुशॉक ओनिक्स में ड्यूल एयरबैग, ESP, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इसोफिक्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं.


Skoda Kushaq Onyx Special Edition: 'वैल्यू फॉर मनी' है स्कोडा कुशॉक का नया ओनिक्स स्पेशल एडिशन, जानें किससे होगा मुकाबला

स्कोडा कुशॉक ओनिक्स एडिशन कीमत

कुशॉक ओनिक्स की कीमत 12.3 लाख रुपये है. जोकि इसमें दिए फीचर्स के हिसाब से एक दम सही है. अगर इस सेगमेंट में मौजूद अन्य गाड़ियों से इसकी तुलना करें तो, ये बाकियों के मुकाबले किफायती है.


Skoda Kushaq Onyx Special Edition: 'वैल्यू फॉर मनी' है स्कोडा कुशॉक का नया ओनिक्स स्पेशल एडिशन, जानें किससे होगा मुकाबला

इनसे होगा मुकाबला

स्कोडा ओनिक्स एसयूवी से मुकाबला करने वाली गाड़ियों की बात करें तो, इस लिस्ट में हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, एमजी एस्टर, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाईराइडर के अलावा फॉक्सवैगन की टाइगन का भी नाम है.

यह भी पढ़ें- इस साल आने वाली हैं ये नई हाईब्रिड कारें, देखिए पूरी लिस्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Honda QC3 या TVS iQube, 1.35 लाख रुपये में कौन ज्यादा पैसा वसूल?
Honda QC3 या TVS iQube, 1.35 लाख रुपये में कौन ज्यादा पैसा वसूल?
गलत जगह Car Park करना पड़ेगा भारी, जानें Challan का नियम
गलत जगह Car Park करना पड़ेगा भारी, जानें Challan का नियम
दिवाली पर खरीदनी है गाड़ी? जानें नई कार पर बंपर डिस्काउंट पाने का तरीका
दिवाली पर खरीदनी है गाड़ी? जानें नई कार पर बंपर डिस्काउंट पाने का तरीका
छोटे Size में बड़ा धमाका! ये EV Car देगी 259 KM की Range
छोटे Size में बड़ा धमाका! ये EV Car देगी 259 KM की Range

वीडियोज

नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?
जेल, इस्तीफा...Gyanesh Kumar पर होगा एक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की टॉप लीडरशिप में दो फाड़, किस वजह से पड़ी दरार, खुल गया राज
ईरान की टॉप लीडरशिप में दो फाड़, किस वजह से पड़ी दरार, खुल गया राज
राहुल गांधी ने उठाया OBC छात्रों का मुद्दा, CM मोहन यादव को लिखा पत्र
राहुल गांधी ने उठाया OBC छात्रों का मुद्दा, CM मोहन यादव को लिखा पत्र
B-1 बॉम्बर से सलामी, प्रोटोकॉल तोड़ खुद रिसीव किया, शी से ट्रंप आखिर चाहते क्या हैं?
B-1 बॉम्बर से सलामी, प्रोटोकॉल तोड़ खुद रिसीव किया, शी से ट्रंप आखिर चाहते क्या हैं?
ऑस्ट्रेलिया ने अचानक बदला ODI कप्तान, जानें किसने ली पैट कमिंस की जगह
ऑस्ट्रेलिया ने अचानक बदला ODI कप्तान, जानें किसने ली पैट कमिंस की जगह
'जयंती 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, बनी 2026 की सातवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म
'जयंती 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, बनी 2026 की सातवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म
'कब तक होगा फैसला, समय बताएं', TMC के मामले पर चुनाव आयोग से बोला सुप्रीम कोर्ट
'कब तक होगा फैसला, समय बताएं', TMC के मामले पर EC से बोला सुप्रीम कोर्ट
चक्रवाती तूफान अर्नब भारत से टकराया, ये राज्य प्रभावित, कई पुल टूटे, NH-326 बंद
चक्रवाती तूफान अर्नब भारत से टकराया, ये राज्य प्रभावित, कई पुल टूटे, NH-326 बंद
अखिलेश के सियासी सफर में कितनी मददगार रहीं यात्राएं? कभी बने सीएम तो कभी बढ़ी सीट
अखिलेश के सियासी सफर में कितनी मददगार रहीं यात्राएं? कभी बने सीएम तो कभी बढ़ी सीट
Embed widget