एक्सप्लोरर

Skoda ने लॉन्च किया Kushaq एसयूवी का Onyx Edition, जानें कीमत और खासियत

मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में, स्कोडा कुशाक का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस, टोयोटा हाइराइडर, फॉक्सवैगन टाइगुन और एमजी एस्टर जैसी कारों से होता है.

Skoda Kushaq Onyx Edition Launched: स्कोडा ऑटो ने मार्च, 2023 में कॉस्मेटिक अपडेट्स और एक्स्ट्रा फीचर्स के साथ कुशाक के ओनिक्स एडिशन को पेश किया था. बेस एक्टिव ट्रिम पर बेस्ड, मॉडल को शुरूआत में केवल 115bhp, 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन और एक मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया था. लेकिन अब, स्कोडा कुशाक ओनिक्स ऑटोमेटिक वर्जन को 13.49 लाख रुपये की एक्स-शोरूम की कीमत पर लॉन्च किया गया है. इसमें 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ रेगुलर मॉडल के समान 1.0L TSI गैसोलीन यूनिट (114bhp, 178Nm) का उपयोग किया गया है. 

डिजाइन और इंटीरियर 

स्कोडा कुशाक ओनिक्स एडिशन में दरवाजों पर ग्रे ग्राफिक्स और फ्रंट ग्रिल पर क्रोम सराउंड हैं. फ्रंट बंपर पर फॉक्स डिफ्यूज़र, बी-पिलर पर 'ओनिक्स' बैजिंग और प्लास्टिक कवर के साथ नए डिज़ाइन किए गए 16-इंच स्टील व्हील इसे रेगुलर मॉडल से अलग बनाते हैं. इंटीरियर में कुशाक ओनिक्स एडिशन में स्कफ प्लेट्स और हेडरेस्ट पर 'ओनिक्स' बैजिंग, क्रोम से घिरे एसी वेंट, 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और टेक्सचर्ड पैटर्न वाला डैशबोर्ड है. इसमें रेगुलर मॉडल से अलग, इसमें ब्लैक और ग्रे इंटीरियर थीम है.

फीचर्स 

फीचर्स की बात करें तो स्कोडा कुशाक ओनिक्स एडिशन में एंट्री-लेवल एम्बिशन ट्रिम पर उपलब्ध सभी खूबियां उपलब्ध हैं. इसमें 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, एयर प्यूरीफायर के साथ ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वॉशर के साथ रियर वाइपर, फॉग लाइट और एलईडी हेडलाइट्स हैं. साथ ही इस मिड-साइज़ एसयूवी में सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, सभी यात्रियों के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट और आइसोफिक्स एंकरेज दिए गए हैं.

कीमत और मुकाबला 

मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में, स्कोडा कुशाक का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस, टोयोटा हाइराइडर, फॉक्सवैगन टाइगुन और एमजी एस्टर जैसी कारों से होता है. इस एसयूवी की कीमत बेस वेरिएंट के लिए 11.99 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप-एंड ट्रिम के लिए 20.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

यह भी पढ़ें -

सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई महिंद्रा BE.05 EV, जानिए कैसा है इसका रोड प्रेजेंस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget