एक्सप्लोरर

Motorcycles Sales Report: पिछले फाइनेंशियल ईयर में इन 10 मोटरसाइकिल्स की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, इस बाइक का रहा जलवा

Motorcycles Report 2023: पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान टीवीएस रेडर की बिक्री में 211.94 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और इसकी 76,742 यूनिट्स की बिक्री हुई.

Top Selling Bikes: वैसे तो हमेशा ही भारत में दोपहिया वाहनों की खूब बिक्री होती है. लेकिन मार्च 2023 को समाप्त हुए पिछले वित्तीय वर्ष में मोटरसाइकिल की बिक्री 14.06 प्रतिशत बढ़कर 84,26,714 यूनिट हो गई. जबकि वित्त वर्ष 2022 में 73,87,645 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. 

हीरो मोटोकॉर्प रही नंबर वन 

हीरो मोटोकॉर्प ने वित्त वर्ष 2023 में स्प्लेंडर की सबसे अधिक बिक्री के साथ नंबर 1 स्थान पर कब्जा जमाया. वित्त वर्ष 2023 में स्प्लेंडर की बिक्री बढ़कर 32,55,744 यूनिट हो गई, जो वित्त वर्ष 2022 में बेची गई 26,65,386 यूनिट्स से 22.15 प्रतिशत ज्यादा है. इस बाइक की कुल बाजार हिस्सेदारी 38.64 प्रतिशत रही. वहीं पिछले वित्त वर्ष में टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल में होंडा सीबी शाइन 12,09,025 यूनिट्स के साथ नंबर 2 पर रही, जो वित्त वर्ष 2022 में बेची गई 11,01,684 यूनिट्स से 9.74 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं इस दौरान हीरो एचएफ डीलक्स की बिक्री 9.71 प्रतिशत घटकर 10,52,043 यूनिट्स रह गई, जो कि इसके पिछले साल 11,65,163 यूनिट्स थी. एचएफ डीलक्स की बाजार हिस्सेदारी 12.48 प्रतिशत है. जबकि बजाज पल्सर सीरीज की बिक्री 32.43 प्रतिशत बढ़कर 10,29,057 यूनिट हो गई, जो कि इसके पिछले साल के मुकाबले 2,52,013 यूनिट ज्यादा है. 

बजाज प्लेटिना की घटी बिक्री

पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान बजाज प्लेटिना, 5,34,017 यूनिट्स की बिक्री के साथ पांचवें स्थान पर रही. जो कि वित्त वर्ष 2022 के 5,75,847 यूनिट के मुकाबले 7.26 प्रतिशत कम है. टीवीएस अपाचे इस सूची में छठे नंबर पर थी, इस दौरान इसकी 3,49,878 यूनिट्स की बिक्री हुई.  

रॉयल एनफील्ड की हुई रिकॉर्ड बिक्री

रॉयल एनफील्ड ने वित्त वर्ष 2023 में 8,34,895 यूनिट्स के साथ अपनी अब तक की सबसे बड़ी बिक्री दर्ज की है. इस दौरान क्लासिक 350 की 3,14,982 यूनिट्स की बिक्री हुई. जबकि हीरो ग्लैमर की बिक्री वित्त वर्ष 2023 में 11.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,49,878 यूनिट्स रही.

टीवीएस रेडर की हुई खूब बिक्री

पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान टीवीएस रेडर की बिक्री में 211.94 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और इसकी 76,742 यूनिट्स की बिक्री हुई. जबकि 10वें स्थान पर यामाहा एफजेड रही, जिसकी 29.36 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,93,498 यूनिट्स की बिक्री हुई.

यह भी पढ़ें :- हीरो मोटोकॉर्प लॉन्च करने वाली है 100 cc पैशन प्लस बाइक, इन खूबियों से होगी लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget