एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Fronx: देखिए मारुति सुजुकी फ्रोंक्स टर्बो का रिव्यू, जानिए इससे जुड़ी 5 बड़ी बातें

Maruti Fronx: मारुति फ्रोंक्स अपने टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ काफी शानदार, स्मॉल एसयूवी है. इसका परफॉर्मेंस भी काफी अच्छा है और एक साधारण पेट्रोल इंजन की तुलना में अधिक टॉर्क मिलता है.

Maruti Fronx Review: मारुति सुजुकी इसी महीने अपनी कूप एसयूवी फ्रोंक्स को देश में लॉन्च करने वाली है, जिसमें एक नया टर्बो पेट्रोल इंजन मिला है. आइए देखते हैं इसका फर्स्ट लुक रिव्यू.

मिला है नया टर्बो पेट्रोल इंजन

मारुति सुजुकी ने अपनी फ्रोंक्स के साथ टर्बो पेट्रोल इंजन सेगमेंट में दोबारा प्रवेश किया है और यह इसके लिए एक बेहतर समय है जब कॉम्पैक्ट एसयूवी स्पेस में डीजल इंजन को हटाकर पेट्रोल पर ध्यान दिया जा रहा है, और इस सेगमेंट में फ्रोंक्स भी इंट्री लेने वाली है. यह बलेनो पर आधारित एक कूप स्टाइल एसयूवी है और यह ड्राइविंग के लिए बहुत शानदार है. बलेनो आरएस के बाद, मारुति ने टर्बो पेट्रोल स्पेस में वापसी की है. यह एक बूस्टरजेट यूनिट है जो माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़े जाने के बाद 100 PS की पॉवर और 148 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें पैडल शिफ्टर्स के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिल रहा है.

Maruti Suzuki Fronx: देखिए मारुति सुजुकी फ्रोंक्स टर्बो का रिव्यू, जानिए इससे जुड़ी 5 बड़ी बातें

स्टाइलिंग

स्टाइलिंग फ्रोंक्स की बड़ी हाइलाइट्स में से एक है. इसमें दी गई कूप-जैसी छत काफी आकर्षक लगती है. जिस तरह से इसके रूफलाइन, चौड़े टेल-लैंप के साथ लगे हुए हैं, वह काफी शानदार लगता है. हालांकि यह एक क्रॉसओवर नहीं है क्योंकि इसमें स्किड प्लेट्स, मोटी क्लैडिंग, स्क्वायर व्हील आर्च और अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस, इसे एक एसयूवी बनते हैं. फ्रंट-एंड में ग्रिल और डीआरएल डिज़ाइन के साथ ग्रैंड विटारा की झलक मिलती हैं. यह कार बलेनो के मुकाबले लंबी है चौड़ी है. यानि यह अपने सेगमेंट की सबसे आकर्षक कारों में से एक है.

Maruti Suzuki Fronx: देखिए मारुति सुजुकी फ्रोंक्स टर्बो का रिव्यू, जानिए इससे जुड़ी 5 बड़ी बातें 

इंटीरियर

इसका इंटीरियर काफी हद तक बलेनो जैसा है, हालांकि फ्रोंक्स एक अलग डुअल-टोन कलर स्कीम में सिल्वर फिनिश सेंटर कंसोल के साथ काफी अच्छी लगती है. यह बलेनो के समान है, लेकिन थोड़ा बहुत अंतर जरूर दिखता है. इसकी मैटेरियल क्वालिटी और फिट/फिनिश भी काफी अच्छी है. फीचर्स के तौर पर बलेनो जैसे ही हेड-अप डिस्प्ले, एक 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 9 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल, Arkamys साउंड सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक, 6 एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट के साथ ईएसपी और अन्य फीचर्स दिए गए हैं, हालांकि इसमें सनरूफ नहीं दिया गया है.

Maruti Suzuki Fronx: देखिए मारुति सुजुकी फ्रोंक्स टर्बो का रिव्यू, जानिए इससे जुड़ी 5 बड़ी बातें 

स्पेस

पीछे की सीट पर दो यात्रियों के लिए पर्याप्त जगह है और इसमें लंबे यात्री भी आराम से बैठ सकते हैं, क्योंकि कूप स्टाइल रूफलाइन के कारण हेडरूम बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है. कुल मिलाकर स्पेस और लेगरूम बलेनो से अच्छा है. हालांकि इसे एक आरामदायक 4-सीटर कहना अच्छा रहेगा. साथ ही इसमें 308 लीटर का बूट स्पेस भी दिया गया है.

Maruti Suzuki Fronx: देखिए मारुति सुजुकी फ्रोंक्स टर्बो का रिव्यू, जानिए इससे जुड़ी 5 बड़ी बातें 

मजेदार स्पोर्टी फील

मारुति फ्रोंक्स अपने टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ काफी शानदार, स्मॉल एसयूवी है. इसका परफॉर्मेंस भी काफी अच्छा है और एक साधारण पेट्रोल इंजन की तुलना में अधिक टॉर्क मिलता है. जो इसके परफॉर्मेंस को दमदार और ड्राइविंग एक्सपीरियंस को अधिक मजेदार बनाता है. टर्बो पेट्रोल को ध्यान में रखते हुए इसका पॉवर काफी अच्छा है. शहर में, टर्बो पेट्रोल कम एक्सीलेटर पर ही अधिक टॉर्क के साथ ड्राइविंग को स्मूथ बनाता है. यह इंजन सही में इस कार की वैल्यू में इजाफा करता है. यह कार 190mm के अच्छे ग्राउंड क्लीयरेंस और बॉडी स्टेबिलिटी कंट्रोल के साथ रफ स्टफ को बहुत अच्छी तरह से हैंडल करती है. यह स्पोर्टी फीलिंग के साथ देखने और ड्राइव करने के साथ मारुति की सबसे अच्छी कूप स्टाइल एसयूवी है.

Maruti Suzuki Fronx: देखिए मारुति सुजुकी फ्रोंक्स टर्बो का रिव्यू, जानिए इससे जुड़ी 5 बड़ी बातें

यह भी पढ़ें :- टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई सिट्रोन सी 3 एयरक्रॉस, मारुति अर्टिगा से होगी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget