एक्सप्लोरर

ये हैं भारत की सबसे सुरक्षित कॉम्पैक्ट SUV कार, आपका परिवार रहेगा सेफ

कार खरीदते वक्त सेफ्टी फीचर्स पर जरूर फोकस करना चाहिए. क्योंकि अगर गाड़ी चलाते वक्त कोई एक्सीडेंट हो जाये तो ऐसी स्थिति में कार में सवाल पैसेंजर सुरक्षित रह सकें. ये हैं टॉप 5 सबसे सेफ हैचबैक और सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कार.

अक्सर हम कार खरीदते समय कीमत, फीचर्स, लुक और माइलेज पर ध्यान देते हैं लेकिन कार के सबसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स पर बहुत कम लोगों का ध्यान जाता है. बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए कार में सेफ्टी फीचर्स सबसे जरूरी हैं अगर आप कहीं जा रहे हैं तो आप और आपकी फैमिली पूरी तरह से सुरक्षित रहे. अगर आप नई कार खरीद रहे हैं तो आपको कार के सेफ्टी फीचर्स जैसे- एयरबैग, कार का एक्सीडेंट या कोई क्रैश होने पर सेफ्टी फीचर्स, आप कार में कितने सुरक्षित हैं ये जरूर जान लेना चाहिए. आज हम आपको ऐसी 5 कारों के बारे में बता रहे हैं जो सुरक्षा के मामले में सबसे ज्यादा सेफ हैं.

1-Mahindra XUV 300- ग्लोबल NCAP की रेटिंग में देश की कार कंपनी महिंद्रा की XUV 300 को सबसे अच्छी रेटिंग मिली है. इस कार को एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 5 स्टार और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार रेटिंग मिली है. NCAP टेस्टिंग के दौरान एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 16.42 नंबर और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 37.44 नंबर मिले हैं. ग्लोबल NCAP की रेटिंग के मुताबिक XUV300 देश की सबसे सुरक्षित कार है. ग्लोबल NCAP की तरफ से इसे फर्स्ट एवर चॉइस अवार्ड मिल चुका है.

2-Tata Altroz- दूसरे नंबर पर देश की एक और बड़ी कार कंपनी टाटा की हैचबैक कार एल्ट्रोज़ को भी ग्लोबल NCAP की ओर से अच्छी रेटिंग मिली है. एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 5 स्टार मिले हैं और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिये 3 स्टार की रेटिंग मिली है. इस कार को एडल्ट टेस्टिंग के दौरान इसे 17 में से 16.13 नंबर और चाइल्ड प्रोटेक्शन की टेस्टिंग के दौरान इसे 49 में से 29 अंक मिले.

3- Tata Nexon- तीसरे नंबर पर भी टाटा की ही एक और कार को ग्लोबल NCAP की रेटिंग में अच्छे नंबर मिले. टाटा की सब कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन को एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 5 स्टार और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए 3 स्टार रेटिंग मिली. इस कार को टेस्टिंग के दौरान एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए 17 में से 16.06 नंबर और चाइल्ड प्रोटेक्शन में इसे 49 में से 25 नंबर मिले.

4- Mahindra Marazzo- चौथे नंबर पर महिंद्रा की एमयूवी कार मराज़ो को भी ग्लोबल NCAP ने अच्छी रेटिंग दी है. ग्लोबल NCAP ने इस कार को एडल्ट प्रोटेक्शन में 4 स्टार और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 2 स्टार दिये हैं. टेस्टिंग के दौरान एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इस कार को 17 में से 12.85 नंबर और चाइल्ड प्रोटेक्शन में इसे 49 में से 22.22 नंबर मिले हैं.

5- Vitara Brezza- पांचवे नंबर पर इंडिया की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुज़ुकी की सब कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा को ग्लोबल NCAP ने 4 स्टार रेटिंग दी है. इस कार को एडल्ट प्रोटेक्शन में 4 स्टार की रेटिंग मिली है और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 2 स्टार की रेटिंग मिली है. वहीं मारुति की एमयूवी अर्टिगा को 3 स्टार रेटिंग मिली है. अर्टिगा को एडल्ट प्रोटेक्शन और चाइल्ड प्रोटेक्शन दोनों केटेगरी में 3-3 स्टार की रेटिंग मिली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR वालों की लॉटरी! पुराने ट्रक-बस बदलो और पाओ 100% टैक्स छूट, सरकार ला रही योजना
दिल्ली-NCR वालों की लॉटरी! पुराने ट्रक-बस बदलो और पाओ 100% टैक्स छूट, सरकार ला रही योजना
जयपुर में AI सिग्नल का ट्रायल पास, अब खाली सड़क देख खुद रंग बदल लेगी ट्रैफिक लाइट
जयपुर में AI सिग्नल का ट्रायल पास, अब खाली सड़क देख खुद रंग बदल लेगी ट्रैफिक लाइट
Child Safety While Driving: बच्चे को गोद में बिठाकर चला रहे हैं कार, क्या इस पर भी हो सकता है चालान? जानें नियम
बच्चे को गोद में बिठाकर चला रहे हैं कार, क्या इस पर भी हो सकता है चालान? जानें नियम
Royal Enfield की क्लासिक 350 क्या 10 हजार की डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी? जानिए EMI का हिसाब
Royal Enfield की क्लासिक 350 क्या 10 हजार की डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी? जानिए EMI का हिसाब

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget