एक्सप्लोरर

इस एक कमी की वजह से Royal Enfield ने वापस बुलाईं अपनी दो लाख से ज्यादा बाइक्स, ये मॉडल्स हैं शामिल

वापस बुलाई जाने वाली बाइक्स का निर्माण दिसंबर 2020 और अप्रैल 2021 के बीच किया गया था. हालांकि रॉयल एनफील्ड का अनुमान है कि कुल 10 फीसदी से भी कम मोटरसाइकिलों में पुर्जे बदलने की जरूरत होगी.

बाइक बनाने वाली मशहूर कंपनी Royal Enfield ने दिसंबर 2020 और अप्रैल 2021 के बीच निर्मित अपनी Meteor 350, Classic 350 और Bullet 350 मॉडल की 2,36,966 बाइकों को वापिस मंगाने का फैसला लिया है. कंपनी के अनुसार इन बाइक्स की इग्नीशन कॉइल के खराब होने के चलते जिसके बाद इन्हें वापिस बुलाने का निर्णय लिया गया है. इसमें भारत में बिकी गाड़ियों के अलावा फिलिपींस, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, और मलेशिया को एक्स्पोर्ट की गयी बाइक भी शामिल हैं.   

बुधवार को Royal Enfield ने एक बयान जारी करते हुए कहा, कंपनी को अपने परीक्षण के दौरान इन मॉडल्स की कुछ बाइक्स के इग्नीशन कॉइल में खराबी का पता चला है. इसके चलते मिसफायरिंग हो सकती है, वाहन का प्रदर्शन कम हो सकता है और कुछ मामलों में इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है. रॉयल एनफील्ड का कहना है कि हालांकि यह दिक्कत दुर्लभ है सभी मोटरसाइकिलों में यह दोष नहीं होगा. मगर कंपनी के सुरक्षा नियमों को देखते हुए सभी मॉडलों को वापिस बुलाने का निर्णय लिया गया है. 

दिसंबर 2020 और अप्रैल 2021 के बीच निर्मित बाइक्स है शामिल 

कंपनी ने साथ ही अपने बयान में कहा, वापस बुलाई जाने वाली बाइक्स का निर्माण दिसंबर 2020 और अप्रैल 2021 के बीच किया गया था. इनमें Meteor 350 मोटरसाइकिल शामिल हैं, जिनका निर्माण और बिक्री दिसंबर 2020 और अप्रैल 2021 के बीच हुई. इसी तरह उन Classic 350 और Bullet 350 बाइक्स को भी वापिस बुलाया जा रहा है जो जनवरी और अप्रैल 2021 के बीच बनाई और बेची गईं. यदि आवश्यक हुआ तो इन मोटरसाइकिलों का निरीक्षण करके बिना किसी शुल्क के पार्ट्स को बदला जाएगा.

Royal Enfield का अनुमान है कि कुल 10 फीसदी से भी कम मोटरसाइकिलों में पुर्जे बदलने की जरूरत होगी.साथ ही कंपनी ने कहा कि, "हम अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हम अपनी प्रत्येक लोकल डीलरशिप के जरिये इन ग्राहकों से संपर्क करेंगे."

यह भी पढ़ें 

पीएम मोदी आज 10 राज्यों के 54 DM और CM से करेंगे बात, ममता बनर्जी भी होंगी शामिल

P-305 Barge: 61 लोगों को बचाने का काम जारी, लोगों ने कहा- खुद बोट लेकर चला गया कप्तान, सरकार ने दिए जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car AC Tips: कार स्टार्ट करने के कितने मिनट बाद चलाना चाहिए AC, क्या है सही तरीका?  
कार स्टार्ट करने के कितने मिनट बाद चलाना चाहिए AC, क्या है सही तरीका?  
दिल्ली-NCR वालों की लॉटरी! पुराने ट्रक-बस बदलो और पाओ 100% टैक्स छूट, सरकार ला रही योजना
दिल्ली-NCR वालों की लॉटरी! पुराने ट्रक-बस बदलो और पाओ 100% टैक्स छूट, सरकार ला रही योजना
जयपुर में AI सिग्नल का ट्रायल पास, अब खाली सड़क देख खुद रंग बदल लेगी ट्रैफिक लाइट
जयपुर में AI सिग्नल का ट्रायल पास, अब खाली सड़क देख खुद रंग बदल लेगी ट्रैफिक लाइट
Child Safety While Driving: बच्चे को गोद में बिठाकर चला रहे हैं कार, क्या इस पर भी हो सकता है चालान? जानें नियम
बच्चे को गोद में बिठाकर चला रहे हैं कार, क्या इस पर भी हो सकता है चालान? जानें नियम

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget