एक्सप्लोरर

टैंक फुल कराने पर चलती है 500 किमी, क्या डेली अप-डाउन के लिए EMI पर मिल जाएगी Classic 350?

Royal Enfield Classic 350: रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के पांच वेरिएंट्स भारतीय बाजार में मौजूद हैं. बाइक का सबसे सस्ता मॉडल इसका हेरिटेज वर्जन है. आइए इस बाइक का फाइनेंस प्लान जानते हैं.

Royal Enfield Classic 350 Finance Plan: जब भी रॉयल एनफील्ड 350 की मोस्ट-पॉपुलर बाइक्स की बात की जाती है तो सबसे ऊपर क्लासिक 350 का नाम आता है. इसके साथ ही यह एक मोस्ट-सेलिंग बाइक भी है. क्लासिक 350 की कीमत की बात की जाए तो इसकी ऑन-रोड कीमत दो लाख रुपये से ज्यादा है.

अगर आप रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 खरीदने का प्लान बना रहे हैं और चाहते हैं कि कंपनी की इस बाइक को एक बार पूरा पेमेंट न करके EMI पर खरीद लिया जाए तो यह खबर आपके काम आने वाली है. आप हर महीने एक तय अमाउंट EMI के रूप में भरकर इस मोटरसाइकिल को अपने नाम कर सकते हैं. इसके साथ ही बाइक के फीचर्स जानना बेहद जरूरी है. 

क्या है क्लासिक 350 का EMI प्लान? 

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के पांच वेरिएंट्स भारतीय बाजार में मौजूद हैं. बाइक का सबसे सस्ता मॉडल इसका हेरिटेज वर्जन है. इस मॉडल की दिल्ली में ऑन-रोड कीमत 2,28,526 रुपये है. देश के बाकी राज्यों में इस कीमत में कुछ अंतर देखने को मिल सकता है. इस बाइक को लोन पर खरीदने के लिए आपको 2,17,100 रुपये का लोन मिल जाएगा. 

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 खरीदने के लिए करीब 11,500 रुपये डाउन पेमेंट के तौर पर जमा करने होंगे. लिए गए बाइक लोन पर बैंक 9 फीसदी ब्याज लगाती है और आप ये लोन दो साल के लिए लेते हैं तो आपको हर महीने 10,675 रुपये EMI के रूप में जमा करने होंगे. अगर आप क्लासिक 350 के लिए लोन तीन साल के लिए लेते हैं तो 9 फीसदी की ब्याज पर हर महीने 7,650 रुपये की किस्त जमा करनी होगी.

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की पावर

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन लगा है. मोटरसाइकिल में लगे इस 349 cc इंजन से 6,100 rpm पर 20.2 bhp की पावर मिलती है और 4,000 rpm पर 27 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. इस बाइक के इंजन के साथ इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम जुड़ा है.

क्लासिक 350 में आपको 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. इसका कलेम्ड माइलेज 41 kmpl है. ऐसे में अगर आप इस मोटरसाइकिल के टैंक को फुल कराते हैं, तो आसानी से 500KM तक की यात्रा कर सकते हैं. यह बाइक की फ्यूल एफिशिएंसी, सड़क की स्थिति, राइडिंग स्टाइल और रखरखाव पर निर्भर करता है।

यह भी पढ़ें:-

Honda Shine vs Hero Splendor: रोजाना अप-डाउन के लिए कौन-सी बाइक बेहतर? जानें कीमत और माइलेज 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Electric Vehicle Fire: इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget