एक्सप्लोरर

सेकंड हैंड कार खरीदने का है प्लान ? तो ऐसे करें कार की पूरी जांच-पड़ताल

अगर आप कोई पुरानी गाड़ी खरीद रहे हैं तो इन बातों को ध्यान में रखते हुए पहले कार की अच्छी तरह से जांच-परख कर लें. ऑनलाइन डीलर्स पर आंख बंद करके भरोसा न करें. इसकी जगह ऑफलाइन डीलर्स से कार खरीदें. इससे आप धोखाधड़ी से बच सकते हैं.

अगर आप पुरानी कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं और चाहते हैं सस्ते दाम में आपको एक अच्छी कार मिल जाए, तो आपको कार खरीदने से पहले कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए. कार डीलर्स अक्सर लोगों को सेकंड हैंड कार में चूना लगा देते हैं. अच्छा पेंट, एसी, म्यूजिक सिस्टम और इंटीरियर जैसी चीजों से कस्टमर को आकर्षित करने की कोशिश करते हैं. जिसससे कार की दूसरी अहम चीजों तक ध्यान न जाए. आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स दे रहे हैं जो आपको सेकंड हैंड कार खरीदते वक्त ध्यान रखनी है. इससे आप कार खरीदते वक्त धोखे से बच सकते हैं.

ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन कार खरीदें - कार खरीदते वक्त आप ऑनलाइन डीलर्स के चक्कर में न पड़ें. आजकल ऑनलाइन में कई तरह से फर्जीवाड़ा किया जा रहा है. कई लोग फर्जी आईडी से डीलर्स की खराब कार को काफी कम कीमत पर ऑनलाइन डाल देते हैं. ऐसे लोग खुद को आर्मी वाला बताकर ग्राहकों को फंसाते हैं. आपके लिए बेहतर होगा कि फिजिकली जाकर कार देखें. पूरी जांच-पड़ताल और तसल्ली के बाद ही कार खरीदें.

मैकेनिक पर भी ज्यादा भरोसा न करें- लोग जब कोई बड़ी सेकंड हैंड कार खरीदते हैं तो उसे चेक करने के लिए अपने साथ मैकेनिक भी लेकर जाते हैं. ताकि मैकेनिक कार को अच्छी तरह से चैक कर ले. हम मैकेनिक की बातों पर भरोसा भी कर लेते हैं और यहीं धोखा खा जाते हैं. कई बार डीलर्स और मैकेनिक की सेटिंग होती है और कार सेलिंग पर कमीशन बंधा होता है. ऐसे में भले ही आपका मैकेनिक हो लेकिन ज्यादा विश्वास न करें.

ज्यादा डिस्काउंट या तारीफ, मतलब गड़बड़- कई बार डीलर्स के पास एक्सीडेंट वाली कार काफी सस्ते में आ जाती हैं. जिसमें काम करवा कर उसे जल्दी बेचने के लिए डीलर आपको 30 से 40 हजार का डिस्काउंट दे देता है. वहीं अगर डीलर कार की ज्यादा तारीफ करे, तो भी आपको अलर्ट होने की जरुरत है क्योंकि वास्तव में अच्छी चीज के दाम में कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं करता.

कार के लुक से ज्यादा उसे चला कर देखें- डीलर आपको कार की खूबिया, अच्छी-अच्छी चीजें दिखाएगा. गाड़ी की चमक-दमक से रूबरू कराएगा. लेकिन आपको उसकी बातों में बिल्कुल नहीं आना. आप कार को अपने हिसाब से अच्छी तरह से चैक करें. अगर आप एक्सपर्ट नहीं हैं तो भी कार को अदंर बाहर से चैक करें. अगर आपको कोई वाइब्रेशन या आवाज लगे तो डीलर से उसके बारे में जानकारी लें. कार के इंजन को ठीक से परख लें. 2- 3 किमी का ट्रायल जरूर लें जिससे इंजन, गियरबॉक्स को अच्छी तरह से चेक किया जा सके. गाड़ी स्टार्ट रहने दें और बोनट खोल कर ऑयल डिप बाहर निकालें. अगर उस जगह से धुआ आ रहा है या ऑयल निकल रहा हैं तो एक बार कंपनी में जरूर कंसल्ट कर लें.

कार का एक्सीडेंट तो नहीं हुआ ऐसे पता करें- वैसे कार के एक्सीडेंट का पता लगाना आम लोगों के लिए मुश्किल है लेकिन फिर भी आप डूम, पिलर और चेसिस को चैक करें. गाड़ी के चेसिस को नीचे की तरफ से चारों देखें. अगर कोई प्ले या बेंड है तो ये कार एक्सीडेंट वाली हो सकती है.

पूरे पेपर्स जांच लें- कार खरीदने से पहले आप सारे पेपर्स को ध्यान से चैक कर लें. डीलर्स के पास अलग अलग जगहों से गाड़ियां आती हैं. सेकंड हैंड कार खरीदने से पहले जरूरी पेपर्स में रजिस्ट्रेशन कार्ड देख लें. ये कार खरीदते वक्त सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है. आप कार खरीदने से पहले संबंधित थाने में जाकर क्राइम रिपोर्ट निकवा सकते हैं इससे ये पता चल जाएगा कि आप जिस कार को खरीद रहे हैं इसका किसी क्राइम से संबंध तो नहीं है. RTO से गाड़ी के ऊपर कोई चालान तो नहीं है. आपको कार खरीदने से पहले सेल लेटर की अहमियत भी समझनी होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Fastest Car Under 10 Lakh: 10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget