एक्सप्लोरर

लॉन्च हुई Range Rover Evoque Facelift लग्जरी एसयूवी, ऑडी क्यू5 से होंगे दो-दो हाथ!

नई रेंज रोवर इवोक का मुकाबला भारत में, ऑडी Q5, मर्सडीज-बेंज GLC, बीएमडब्ल्यू एक्स3 और वोल्वो एक्ससी60 से होगा. 

Range Rover Evoque Facelift: जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने, अपनी रेंज रोवर पोर्टफोलियो में एंट्री-लेवल एसयूवी इवोक के 2024 एडिशन को लॉन्च कर दिया. जिसकी कीमत कुछ कॉस्मेटिक अपडेट के साथ 67.90 लाख रुपए एक्स-शोरूम है. 

इस लग्जरी एसयूवी में Pivi प्रो सॉफ्टवेयर के साथ, टचस्क्रीन भी नया है. नई रेंज रोवर इवोक में दो इंजन ऑप्शन के साथ, डायनेमिक एसई ट्रिम में भी उपलब्ध हैं. कंपनी ने लग्जरी एसयूवी के सिग्नेचर डिजाइन को बरकरार रखा है, लेकिन इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कुछ बदलाव किए हैं. इसका मुकाबला भारत में, ऑडी Q5, मर्सडीज-बेंज GLC, बीएमडब्ल्यू एक्स3 और वोल्वो एक्ससी60 से होगा. 

2024 रेंज रोवर इवोक डिजाइन

इस लग्जरी में, अब एक नया डिजाइन ग्रिल, सिग्नेचर एलईडी डीआरएल के साथ, सुपर स्लिम एलईडी हेडलैंप, 19 इंच के 10 स्पोक डायमंड-कट अलॉय व्हील और एक कूप जैसी फ्लोटिंग रूफ के साथ, रेड ब्रेक कैलीपर्स भी मौजूद हैं. नई इवोक में 2 नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन (कोरिंथियन ब्रॉन्ज और ट्रिबेका ब्लू) को भी जोड़ा गया है. 

2024 रेंज रोवर इवोक इंटीरियर

नई इवोक के केबिन में वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ साथ, 11.4 इंच की कर्व्ड ग्लास टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 2-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, एयर प्यूरीफायर, पैनोरमिक सनरूफ, एडवांस्ड कैमरा सिस्टम के साथ 3D सराउंड व्यू, क्लियरसाइट ग्राउंड व्यू और रियरव्यू मिरर भी मौजूद है. 

इसके अलावा बाकि फीचर्स में, एक नया सेंटर कंसोल डिजाइन, एम्बिएंट केबिन लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट के साथ, एक शैडो ऐश-ग्रे फिनिशर भी दिया गया है. साथ ही फिर से डिजाइन किया गया एक नया गियर लीवर, नया स्टीयरिंग व्हील और एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है.

2024 रेंज रोवर इवोक परफॉर्मेंस

नई इवोक पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है. जिसमें पहला 2.0-L चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो 247bhp की मैक्सिमम पावर और 365Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है. 

दूसरा 2.0-L का 4 सिलेंडर डीजल इंजन है, जो 201bhp की पावर और 430Nm का टॉर्क जनरेट करता है. दोनों इंजन को ट्रांसमिशन के लिए 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है.

दोनों इंजन में बेल्ट इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर के साथ, 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम मौजूद है. जो ब्रेकिंग के समय एनर्जी जनरेट करता है और एक्सीलरेशन में मदद करता है. कार में टेरेन रिस्पांस सिस्टम के साथ, ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) स्टैंडर्ड है, जिसमें सात मोड (इको, कम्फर्ट, ग्रास-ग्रेवल-स्नो, मड-रट्स, सैंड, डायनामिक और ऑटोमैटिक) मिलते हैं. 360-डिग्री कैमरा बोनट के जरिए क्लीयर व्यू देने में मदद करता है, जो ऑफ-रोडिंग के समय एक अच्छा फीचर है.

यह भी पढ़ें - 

Tata Nexon: भारतीय ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है टाटा नेक्सन एसयूवी, कंपनी ने किया 6 लाखवीं यूनिट का प्रोडक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E10 पेट्रोल वापस लाने पर विचार कर रही सरकार, जानें फायदा
E10 पेट्रोल वापस लाने पर विचार कर रही सरकार, जानें फायदा
BMW की सबसे पैसा वसूल SUV? X1 LWB में लग्जरी की भरमार
BMW की सबसे पैसा वसूल SUV? X1 LWB में लग्जरी की भरमार
50 हजार डाउन पेमेंट पर Baleno खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Baleno खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
लोग जमकर कर रहे EVs का इस्तेमाल, 72 फीसदी बढ़ी पब्लिक चार्जिंग
लोग जमकर कर रहे EVs का इस्तेमाल, 72 फीसदी बढ़ी पब्लिक चार्जिंग

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget