एक्सप्लोरर

500 रोल्स-रॉयस और 300 फरारी... ब्रुनेई की यात्रा पर मोदी, वहां के सुल्तान के पास 7000 कारों का काफिला

1984 में यूनाइटेड किंगडम की गुलामी से आजाद हुए ब्रुनेई (Brunei) देश की बागडोर सुल्तान हसनल बोल्कियाह के हाथों में है. इनके पास बोइंग 767- 200, एक एयर बेस A340- 200 और दो सिकोरस्की हेलीकॉप्टर भी हैं.

PM Modi Brunei Visit  पीएम नरेंद्र मोदी आज यानी 3 सितंबर को ब्रुनेई (Burnei) के दौरे पर है. पीएम मोदी वहां के सुल्तान हाजी हसनल बोल्कियाह के निमंत्रण पर ब्रुनेई पहुंचे हैं. सुल्तान हसनल बोल्कियाह को दुनिया में सबसे अमीर माना जाता रहा है और यह देश तेल के भंडार के लिए जाना जाता है. यहां की कुल आबादी साढ़े 4 लाख के करीब है. 

1984 में यूनाइटेड किंगडम की गुलामी से आजाद हुए ब्रुनेई (Brunei) देश की बागडोर सुल्तान हसनल बोल्कियाह के हाथों में है. इनका पूरा नाम हसनल बोल्कियाह इब्नी उमर अली सैफुद्दीन तृतीय है, जिनकी उम्र करीब 78 साल है. हसनल बोल्कियाह अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं. 

7000 कारों के मालिक हैं हसनल बोल्कियाह

द फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, हसनल बोल्कियाह भव्य आलीशान महल में रहते हैं और उनके पास खरबों की संपत्ति है. इसके साथ ही ब्रुनेई के 29वें सुल्तान के पास लगभग 7,000 कारें हैं. जिसकी अनुमानित कीमत 5 अरब डॉलर से अधिक है. हसनल बोल्कियाह के पास सैकड़ों गाड़ियां हैं. इसके अलावा उनके पास खुद का बोइंग 747 प्लेन है. इसकी कीमत हजार करोड़ रुपये है. इनके पास जो प्राइवेट जेट है, उस पर सोने का पानी चढ़ाया गया है. इसमें अलग से 989 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं.

500 रोल्स रॉयस और फरारी भी कलेक्शन में शामिल

इतना ही नहीं हसनल बोल्कियाह के पास 500 रोल्स रॉयस कारें और 300 फरारी कार हैं. इनके पास बोइंग 767- 200, एक एयर बेस A340- 200 और दो सिकोरस्की हेलीकॉप्टर भी हैं. वो किसी भी जगह जाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं. सुल्तान के महल में 5 स्विमिंग पूल, 257 बाथरूम और 1700 से अधिक कमरे हैं. 110 गैरेज के अलावा एयर कंडीशनिंग के साथ 200 घोड़े का फार्म है. इस महल के गुंबद में 22 कैरेट सोने से सजाया गया है.

हसनल बोल्कियाह के घर का नाम नुरुल ईमान पैलेस है. इसे साल 1984 में देश को आजादी मिलने के बाद बनाया गया था. इसका नाम सबसे बड़े महल के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है. ये महल 2 मिलियन वर्ग फीट की जगह में बना हुआ है. जीक्यू की रिपोर्ट के मुताबिक, हसनल बोलकियाह के इस्ताना नुरुल इमान पैलेस की कीमत 2550 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है.

यह भी पढ़ें:-

आने-जाने का हवाई टिकट कर लेंगे बुक! इतना आया एयरपोर्ट की पार्किंग का बिल, शख्स का चकराया दिमाग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 हजार की डाउन पेमेंट पर Sierra खरीदें तो कितनी बनेगी EMI?
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Sierra खरीदें तो कितनी बनेगी EMI?
महज 1 लाख देकर Dzire लें, हर महीने इतनी बनेगी EMI
महज 1 लाख देकर Dzire लें, हर महीने इतनी बनेगी EMI
कार में ये फीचर नहीं तो कट सकता है चालान? जानें कैसे
कार में ये फीचर नहीं तो कट सकता है चालान? जानें कैसे
फुल चार्ज पर 165 KM दौड़ता है यह स्कूटर, अब 264 फीसदी बढ़ी सेल
फुल चार्ज पर 165 KM दौड़ता है यह स्कूटर, अब 264 फीसदी बढ़ी सेल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget