एक्सप्लोरर

Piaggio ने BS6 के साथ अपनी परफॉर्मेंस रेन्ज को भारत में किया लॉन्च

BS4 वाहनों की तुलना में डीजल सीरीज की कीमत में 45,000 रुपए तक बढ़ा दिए हैं जबकि वैकल्पिक फ्यूल सीरीज के वाहनों की कीमत में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी की है. कंपनी को उम्मीद है नई सीरिज ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित होगी.

नई दिल्ली: पियाजियो ने भारत में छोटे कमर्शियल सेगमेंट में अपने BS6 वाहनों की लंबी रेंज पेश की है. इसके साथ ही कंपनी ने अपने BS6 वाहनों की कीमतों की भी घोषणा की है, जिसमें BS4 वाहनों की तुलना में डीजल सीरीज की कीमत में 45,000 रुपए तक बढ़ा दिए हैं जबकि वैकल्पिक फ्यूल सीरीज के वाहनों की कीमत में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी की है.

कंपनी ने द परफॉर्मेंस रेन्ज नामक डीजल और वैकल्पिक फ्यूल सीरिज को पेश किया है. डीजल सीरिज में 599सीसी का इंजन लगा है जो 7kw की पावर और 23.5Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन 5-स्पीड गियर बॉक्स से लैस है. यह नए एल्युमिनियम क्लच वाला इंजन भार वहन की अधिक क्षमता रखता है, जिससे ट्रिप का समय कम होता है. उन्नत कार्गो श्रृंखला में बड़ा केबिन है, जो चालक के लिये बेहतर हेड रूम और जगह देता है. यात्री सीरीज में नये सुरक्षा द्वार हैं.

वैकल्पिक ईंधन सीरीज में 230सीसी का 3-वाल्व हाई-टेक इंजन लगा हैं. ग्राहक इसे शहरों में बेहतर तरीके से इस्तेमाल करके धीमी आवाज की राइड का अनुभव कर सकते हैं. पियाजियो के पास भारत में कार्गो और यात्री वाहक अनुप्रयोगों के लिए अंतिम मील के परिवहन में उत्पादों की सबसे बड़ी श्रृंखलाओं में से एक है.

इस मौके पर PVPL के कार्यकारी वाइस प्रेसिडेन्ट एवं यात्री वाहन व्यवसाय के प्रमुख श्साजू नायर ने कहा, ‘‘BS VI परफॉर्मेंस रेन्ज बेहतर प्रदर्शन करेगी. पावर मैक्स डीजल सीरीज से हमारे ग्राहक अधिक भार वहन करने की क्षमता, तेज टर्नअराउंड टाइम, 42 माह की वारंटी, मेन्टेनेन्स का अंतराल बढ़ने के करण अधिक कमाई करेंगे और उनका खर्च कम होगा. इसी तरह, स्मार्ट एएफ सीरिज उन्नत पिकअप, एनवीएच और शहरी चालन का मापदंड है. 36 महीने की वारंटी के साथ कम मेन्टेनेन्स की ग्राहकों के लिए फायदेमंद होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
अप्रैल 29 से लागू हो जाएंगे BS-VII नॉर्म्स, जानें इसमें क्या बदलेगा?
अप्रैल 29 से लागू हो जाएंगे BS-VII नॉर्म्स, जानें इसमें क्या बदलेगा?
टेस्ट ड्राइव के दौरान अगर ठुक जाए कार, तो कौन भरेगा इसका नुकसान?
टेस्ट ड्राइव के दौरान अगर ठुक जाए कार, तो कौन भरेगा इसका नुकसान?
Luxury Car Lovers के लिए खुशखबरी, Maserati की 3 कारें होंगी अपडेट
Luxury Car Lovers के लिए खुशखबरी, Maserati की 3 कारें होंगी अपडेट

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे आशुतोष रांका और सौरव दास, तिहाड़ जेल में अलग-अलग रहेंगे
एक दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे आशुतोष रांका और सौरव दास, तिहाड़ जेल में अलग-अलग रहेंगे
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget