एक्सप्लोरर

रोज 50 KM चलाते हैं? Petrol, CNG और Hybrid में सालाना खर्च कितना होगा?

रोज 50 किलोमीटर कार चलाने पर पेट्रोल, सीएनजी और हाइब्रिड में कितना खर्च आता है, जानें और अपनी जरूरत के हिसाब से किफायती विकल्प चुनें.

ज्यादातर लोग रोजाना ऑफिस जाने या किसी और काम के लिए कम से कम 50 किलोमीटर तक गाड़ी तो चलाते ही हैं. ऐसे में यह सवाल आपके मन में जरूर आया होगा कि पेट्रोल, सीएनजी या हाइब्रिड कार में से कौन सी गाड़ी आपकी जेब के लिए सबसे सस्ती पड़ेगी? आजकल पेट्रोल के दाम काफी ज्यादा हैं, इसलिए बहुत से लोग सीएनजी या हाइब्रिड कार की तरफ रुख कर रहे हैं.

दिल्ली में इस समय पेट्रोल की कीमत करीब 102 रुपये प्रति लीटर है, जबकि सीएनजी की कीमत करीब 83 रुपये प्रति किलो है. अब सवाल यह है कि अगर आप रोज 50 किलोमीटर यानी साल भर में करीब 18 हजार किलोमीटर गाड़ी चलाते हैं, तो हर तरह की गाड़ी में आपका सालाना खर्च कितना आएगा. आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी.

पेट्रोल कार का सालाना खर्च

पेट्रोल कार आमतौर पर एक लीटर में करीब 16 से 18 किलोमीटर का माइलेज देती है. अगर हम औसत माइलेज 16 किलोमीटर प्रति लीटर मान लें, तो साल भर में 18 हजार 250 किलोमीटर चलाने के लिए आपको करीब 1140 लीटर पेट्रोल चाहिए होगा. मौजूदा दाम 102 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से देखें तो सालाना खर्च करीब 1 लाख 16 हजार रुपये तक पहुंच जाता है. यह खर्च तीनों ऑप्शन में सबसे ज्यादा है. पेट्रोल कार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे चलाना और मेंटेन करना आसान होता है, और हर जगह पेट्रोल पंप मिल जाते हैं. लेकिन अगर आप रोज लंबी दूरी तय करते हैं, तो पेट्रोल का यह भारी खर्च आपके बजट पर सीधा असर डालता है. इसलिए जो लोग रोज ज्यादा किलोमीटर चलाते हैं, उनके लिए सिर्फ पेट्रोल कार रखना महंगा सौदा साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ेंः 15 हजार की EMI पर कौन-सी कार ला सकते हैं घर? देख लें लिस्ट

CNG और Hybrid कार का सालाना खर्च

अब बात करते हैं सीएनजी कार की. सीएनजी कार एक किलो गैस में करीब 24 से 26 किलोमीटर तक चलती है. औसत 24 किलोमीटर प्रति किलो मानें तो साल भर में करीब 760 किलो सीएनजी की जरूरत पड़ेगी. मौजूदा दाम 83 रुपये प्रति किलो के हिसाब से सालाना खर्च करीब 63 हजार रुपये आता है, जो पेट्रोल कार से लगभग आधा है. यही वजह है कि रोज ज्यादा गाड़ी चलाने वाले लोग सीएनजी कार को सबसे किफायती मानते हैं.

वहीं हाइब्रिड कार की बात करें तो यह पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों से मिलकर चलती है, इसलिए इसका माइलेज पेट्रोल कार से काफी बेहतर होता है, आमतौर पर 23 से 27 किलोमीटर प्रति लीटर तक. औसत 25 किलोमीटर प्रति लीटर मानें तो साल भर में करीब 730 लीटर पेट्रोल चाहिए होगा, जिसका खर्च करीब 74 हजार रुपये बैठता है. 

यह भी पढ़ेंः क्या हवा के विपरीत चलाने पर भी घट जाता है कार का माइलेज?

About the author संजना सिंह

संजना सिंह वाराणसी की रहने वाली हैं और उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में मास्टर्स की पढ़ाई Galgotias University से और बैचलर्स की पढ़ाई महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से की है. उन्हें कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ न्यूज एंकरिंग, वीडियो एडिटिंग और फोटोग्राफी का भी अनुभव है. वह आसान, रोचक और लोगों से जुड़ी भाषा में कंटेंट और खबरें लिखने में रुचि रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Advertisement

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget