एक्सप्लोरर

Okinawa ने लॉन्च किया 160KM चलने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, 90kmph है टॉप स्पीड, ₹2000 में करें बुक

ओकिनावा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Okhi 90 लॉन्च किया है, जो फुल चार्ज में 160 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है. इसकी टॉप स्पीड भी 90 किमी प्रति घंटे तक की है.

ओकिनावा ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Okhi 90 लॉन्च किया है. कंपनी ने इसकी कीमत 1.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की है. हालांकि, अलग-अलग राज्यों में दी जाने वाली सब्सिडी के चलते इसे और भी कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. दिल्ली और महाराष्ट्र में सब्सिडी के बाद Okhi 90 की कीमत लगभग ₹1.03 लाख, गुजरात में इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.01 लाख रुपये, राजस्थान में 1.14 लाख रुपये और ओडिशा में 1.16 लाख रुपये हो जाती है. स्कूटर को 2000 रुपये में प्री-बुक किया जा सकता है. 

160KM की फुल चार्ज रेंज
इसमें 3800W मोटर के साथ 72V 50AH लिथियम-आयन बैटरी दी गई है. खास बात है कि ओखी 90 इलेक्ट्रिक स्कूटर को फुल चार्ज में 160 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है. स्कूटर की टॉप स्पीड भी 90 किमी प्रति घंटे तक की है. कंपनी का दावा है कि ओखी 90 महज दस सेकेंड में 0 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है. कंपनी का दावा है कि स्कूटर 1 घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाता है और फुल चार्ज होने में 3 से 4 घंटे लगते हैं. 

लुक और फीचर्स
लुक की बात करें तो इसमें ओकिनावा लोगों से प्रेरित एलईडी हेडलाइट, LED DRL, 16 इंच के अलॉय व्हील, क्रोम फिनिश वाले मिरर, एल्यूमीनियम ब्रेक लिवर, और LED ब्लिंकर्स दिए गए हैं. ओखी 90 कुल चार कलर ऑप्शन- ग्लॉसी वाइन रेड, ग्लॉसी पर्ल व्हाइट, ग्लॉसी ऐश ग्रे और ग्लॉसी ज्वैलरी ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा.  

इसमें जियो फेंसिंग, नेविगेशन, स्पीड अलर्ट, राइडिंग हिस्ट्री, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, मोबाइल चार्जिंग यूएसबी-पोर्ट और ड्राइवर स्कोर जैसी स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं. स्टोरेज के लिए इसमें 40 लीटर बूट स्पेस दिया गया है. स्कूटर का सीधा मुकाबला Ola S1 Pro, Ather 450X, और TVS iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के साथ रहेगा. 

यह भी पढ़ें: धूम मचाने आ गई 200KM चलने वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, 2 घंटे में होगी फुल चार्ज, कीमत बस इतनी

यह भी पढ़ें: कार पार्क करने में लगता है डर? मिनटों में ऐसे करें पार्किंग, सब बताएंगे आपको एक्सपर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget