एक्सप्लोरर

Nissan Magnite ने मार्केट में मचाई धूम, अभी बुक करने पर मिल रहा 8 महीने का वेटिंग

कार को पांच दिनों में ही 5,000 बुकिंग मिल गईं थी. वहीं अब इस कार को घर लाने के लिए कम से कम आठ महीने का लंबा इंतजार करना होगा. इस कार के कई वेरिएंट्स के लिए वेटिंग पीरियड 8 महीने का है.

निसान इंडिया ने पिछले दिनों भारत में अपनी नई सब कॉम्पैक्ट एसयूवी Magnite को लॉन्च की थी. कीमत, डिजाइन, फीचर्स और परफॉरमेंस के चलते इस कार को काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है. कार को पांच दिनों में ही 5,000 बुकिंग मिल गईं थी. वहीं अब इस कार को घर लाने के लिए कम से कम आठ महीने का लंबा इंतजार करना होगा. इस कार के कई वेरिएंट्स के लिए वेटिंग पीरियड 8 महीने का है.

ये है कार की कीमत कंपनी ने Magnite की कीमत को इंट्रोडक्टरी रखा है जोकि 31 दिसंबर तक है, उसके बाद कीमत में बढ़ोतरी होगी. माना जा रहा है कि कंपनी इस गाड़ी की कीमत में 60 हजार रुपये तक का इजाफा कर सकती है. Magnite में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन और 10 वेरिएंट दिए गए हैं. इसकी एक्स शो रूम कीमत 4.99 लाख रुपये से 9.59 लाख रुपये के बीच है. कीमत के हिसाब से नई Magnite काफी इम्प्रेस करती है.

डिजाइन और स्पेस नई Magnite का डिजाइन बोल्ड है. इसका फ्रंट, साइड और बैक प्रोफाइल काफी बेहतर तरीके से डिजाइन किया गया है. यह कहीं से भी आपको छोटी एसयूवी नहीं लगती. इसके फ्रंट ग्रिल, टेल लाइट्स और अलॉय वील्स का डिजाइन भी काफी कूल लगता है.कंपनी ने इसके इंटीरियर के डिजाइन को काफी सिंपल रखा है. इसकी प्लास्टिक की क्वॉलिटी और फिट फिनिश ठीक है. वहीं इसमें स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है, फ्रंट और रियर दोनों सीटों पर अच्छा हेड और लेगरूम मिलता है. इसके अलावा इसमें काफी अच्छे फीचर्स भी दिए गये हैं. इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट दिया है जोकि वायरलेस ऐपल कार प्ले-एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें क्रूज कंट्रोल,360 डिग्री अराउंड व्यू कैमरा, एयर प्यूरिफायर, वायरलेस मोबाइल चार्जर और जेबीएल के स्पीकर्स जैसे फीचर्स भी हैं.

इंजन और परफॉरमेंस- Nissan Magnite में 1.0 लीटर का ही पेट्रोल इंजन दिया है जोकि दो ट्रिम में मिलेगा. एक नजर इंजन डिटेल्स पर

इंजन: 1.0L पेट्रोल

पावर: 72 PS

टॉर्क: 96 NM

गियर्स: 5 स्पीड मैन्युअल

माइलेज: 18.75 kmpl

इंजन: 1.0L टर्बो पेट्रोल

पावर: 100 PS

टॉर्क: 152/160 NM

गियर्स: CVT

माइलेज: 17.7/20 kmpl

इसका 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन पावर के मामले में निराश होने का मौका नहीं देता. हाइवे पर ओवरटेकिंग करते समय भी पावर भरपूर मिलती है. ऑटोमैटिक (CVT) गियरबॉक्स के साथ इसका कॉम्बिनेशन काफी शानदार रहता है, इसकी हैंडलिंग और राइड क्वालिटी भी निराश नहीं होने देती. लेकिन इसके सस्पेंशन हार्ड जरूर हैं लेकी खराब रास्तों पर आसानी से भी निकलने में मदद करते हैं. कैबिन में आवाज़ जरूर आती है लेकिन यह आपको ज्यादा परेशान नहीं करती. लेकिन अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है तो आप इसके नार्मल पेट्रोल इंजन की तरफ जा सकते हैं, जिसकी परफॉरमेंस भी अच्छी है.

इन कारों से है टक्कर नई Nissan Magnite का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किआ सॉनेट, टाटा नेक्सॉन फोर्ड इको स्पोर्ट और महिंद्रा XUV300 जैसी गाड़ियां से होगा. अगर आप एक ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं जिसमें बढ़िया लुक्स,फीचर्स, स्पेस और परफॉरमेंस हो और आप अपने बजट को ज्यादा स्ट्रेच नहीं करना चाहते तो यह गाड़ी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है. फिलहाल कीमत के मामले में यह वैल्यू फॉर मनी भी है.

ये भी पढ़ें

भारत की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कार, शानदार माइलेज और चलाने में आसान Nexon और Venue को टक्कर देने के लिए नई SUV लॉन्च कर सकती है Maruti Suzuki- रिपोर्ट
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 15 July 2026: सिंह राशि वालों की पूरी होगी बड़ी इच्छा, कन्या को मिलेगी खुशखबरी; तुला का भाग्य देगा साथ, पढ़ें टैरो राशिफल
सिंह राशि वालों की पूरी होगी बड़ी इच्छा, कन्या को मिलेगी खुशखबरी; तुला का भाग्य देगा साथ, पढ़ें टैरो राशिफल
हाइड्रोजन से ट्रेन चलेगी और कार भी, जानें CNG से कितनी सस्ती और पावरफुल है यह गैस?
हाइड्रोजन से ट्रेन चलेगी और कार भी, जानें CNG से कितनी सस्ती और पावरफुल है यह गैस?
सड़क पर नहीं, हवा में दौड़ेगी बस, नितिन गडकरी ने बताया भारत के ट्रांसपोर्ट का भविष्य
सड़क पर नहीं, हवा में दौड़ेगी बस, नितिन गडकरी ने बताया भारत के ट्रांसपोर्ट का भविष्य
फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के साथ टोयोटा भारत में पेश कर सकती है नई Innova Hycross, जानें डिटेल्स
फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के साथ टोयोटा भारत में पेश कर सकती है नई Innova Hycross

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget