एक्सप्लोरर

New Maruti SUV: मारूति लेकर आई ये नई एसयूवी, नेक्सन और क्रेटा को मिलेगी तगड़ी टक्कर

नई मारुति फ्रोंक्स में एक 1.0L बूस्टरजेट, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और एक 1.2 लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है. जिसमें पहला इंजन माइल्ड हाइब्रिड तकनीक से लैस है.

Maruti SUV: देश में मिड साइज एसयूवी के सेगमेंट में कारों की बहुत अधिक बिक्री होती है. इस सेगमेंट में फिलहाल हुंडई क्रेटा और टाटा की सब-4 मीटर एसयूवी नेक्सन ने मजबूत पकड़ बनाया हुआ है. इस स्थिति को देखते हुए मारुति सुजुकी भी अब इस सेगमेंट में अपनी पहचान बनाने के लिए मजबूत प्रयास कर रही है. जिस कारण मारूति ने पिछले साल इस सेगमेंट में अपनी मिड साइज एसयूवी ग्रैंड विटारा को लॉन्च किया था. साथ ही सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में नेक्सन को टक्कर देने के लिए अपनी ब्रेजा को भी बड़ा अपडेट दिया था. जिससे नेक्सन की बिक्री पर भी असर पड़ा है और ब्रेजा ने पिछले साल कई महीनों में इसकी बिक्री के आंकड़ों को पीछे छोड़ा था.   

और मज़बूत करेगी पोर्टफोलियो

ग्रैंड विटारा और ब्रेजा के साथ मारुति, हुंडई क्रेटा और टाटा नेक्सन से मुकाबला कर रही है और अब इस मुकाबले को और मजबूती देने के लिए मारूति एक नई एसयूवी लाई है. एसयूवी कंपनी टाटा और हुंडई की कारों को कड़ी टक्कर देने वाली है. यह नई कार एक कूप स्टाइल फ्रोंक्स एसयूवी है. इस नई कार का डिजाइन और स्टाइल ग्रैंड विटारा और बलेनो का मिला जुला रूप है. इसमें एक कूप स्टाइल में कर्व्ड रियर ग्लास एरिया और रूफलाइन दिया गया है. 

मारुति फ्रोंक्स का इंजन

नई मारुति फ्रोंक्स में एक 1.0L बूस्टरजेट, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और एक 1.2 लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है. जिसमें पहला इंजन माइल्ड हाइब्रिड तकनीक से लैस है. यह इंजन 102 bhp की अधिकतम पावर और 150 Nm मैक्सिमम टार्क दे सकता है. इस कार में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा. लेकिन इसमें ऑलग्रिप ऑल व्हील ड्राइव का विकल्प नहीं मिलेगा. 

कैसे हैं फीचर्स?

इस कार में फीचर्स के तौर पर वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक एसी यूनिट, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सुजुकी कनेक्ट और वॉयस कमांड फीचर्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, 6 एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट, मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, हेड-अप डिस्प्ले, रियर एसी वेंट, 3-प्वाइंट ईएलआर सीट बेल्ट, 360 डिग्री कैमरा, डुअल-टोन इंटीरियर दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें :- ऑटो एक्सपो 2023 में जलवा बिखेर रही हैं हुंडई और किआ, लेकर आईं कई नई इलेक्ट्रिक कारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti Brezza अब पहले से ज्यादा दमदार, Turbo Engine से लेकर ADAS तक, ये हैं 5 बड़े बदलाव
Maruti Brezza अब पहले से ज्यादा दमदार, Turbo Engine से लेकर ADAS तक, ये हैं 5 बड़े बदलाव
Tata और Hyundai को टक्कर देने Mahindra की नई तैयारी, पहाड़ों में टेस्टिंग करते दिखी दमदार SUV
Tata और Hyundai को टक्कर देने Mahindra की नई तैयारी, पहाड़ों में टेस्टिंग करते दिखी दमदार SUV
Toyota Hyryder को मिलेगी कड़ी टक्कर, 27 KMPL माइलेज वाली नई SUV की होने वाली है एंट्री
Toyota Hyryder को मिलेगी कड़ी टक्कर, 27 KMPL माइलेज वाली नई SUV की होने वाली है एंट्री
36 लाख रुपये की SUV, लेकिन खरीद पाएंगे सिर्फ 85 लोग, Jeep Meridian में क्या है इतना खास?
36 लाख रुपये की SUV, लेकिन खरीद पाएंगे सिर्फ 85 लोग, Jeep Meridian में क्या है इतना खास?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget