एक्सप्लोरर

बेहतरीन फीचर्स के साथ जल्द लॉन्च होने वाली है नई Kia Carnival, कितनी होगी कीमत?

Kia Carnival 2024: किआ कार्निवल एक लग्जरी गाड़ी है और अपने प्राइस पॉइंट पर इसका कोई सीधा प्रतिद्वंदी नहीं है. हालांकि, CBU के रूप में आने के कारण इसकी कीमत पिछले मॉडल से अधिक हो सकती है.

Kia Carnival 2024 Launching: किआ कार्निवल 2024 जल्द ही भारत में लॉन्च होने जा रही है. इस बार यह लग्जरी MPV एक  नए अवतार में पेश की जाएगी, जो पहले से बड़ी और ज्यादा प्रीमियम होने वाली है. ऐसा माना जा रहा है कि नई किआ कार्निवल शुरुआत में सीमित संख्या में सीबीयू (CBU) के रूप में लाई जाएगी, जैसे कि किआ की EV6 इलेक्ट्रिक कार है. 

नई कार्निवल पहले से काफी बड़ी होगी, जिसमें ज्यादा स्पेस और नए फीचर्स देखने को मिलेंगे. इसमें बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने वाला है. कार की लॉन्चिंग की बात की जाए तो यह कार अक्टूबर महीने में लॉन्च की जा सकती है. 

फीचर्स की बात करें तो किआ की नई कार में डबल सनरूफ, कई सीटिंग ऑप्शंस और हेड्स-अप डिस्प्ले भी मिलने वाले हैं. भारतीय बाजार में इसके टॉप-एंड वेरिएंट में कैप्टन सीट लेआउट मिलने की उम्मीद है, जिसमें पीछे बैठने वालों के लिए भी काफी सुविधाएं दी जाएंगी.

बेहतरीन फीचर्स के साथ जल्द लॉन्च होने वाली है नई Kia Carnival, कितनी होगी कीमत?

किआ की नई कार में मिल सकते हैं जबरदस्त फीचर्स

इसमें थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और रियर सीट्स के लिए वेंटिलेशन जैसे फीचर्स भी होंगे, जिससे यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा. ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) टेक्नोलॉजी भी इसमें उपलब्ध होने की उम्मीद है, जिससे ड्राइविंग अनुभव और भी सुरक्षित होगा.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई कार्निवल कई इंजन विकल्पों के साथ आती है, लेकिन भारत में शुरुआत में इसे डीजल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है. नई कार्निवल इंपोर्टेड होगी. भारतीय मार्केट में इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये होने का अनुमान है. 

मार्केट में किसके साथ होगी टक्कर? 

किआ कार्निवल एक लग्जरी गाड़ी है और अपने प्राइस पॉइंट पर इसका कोई सीधा प्रतिद्वंदी नहीं है. हालांकि, CBU के रूप में आने के कारण इसकी कीमत पिछले मॉडल से अधिक हो सकती है. इसका मुकाबला टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस से हो सकता है, जिसकी एक्सशोरूम कीमत 18.92 लाख रुपये से 30.98 लाख रुपये के बीच है.


बेहतरीन फीचर्स के साथ जल्द लॉन्च होने वाली है नई Kia Carnival, कितनी होगी कीमत?

किआ आने वाले समय में अपनी EV9 इलेक्ट्रिक लग्जरी SUV को भी भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है, ताकि वह अपने प्रीमियम स्पेस में और बढ़ाव कर सके. नई कार्निवल के बारे में और जानकारी लॉन्च डेट के नजदीक आने पर मिलेगी.

ये भी पढ़े : 

लोगों को बेहद पसंद आ रही दुनिया की पहली CNG बाइक, दो महीने में Bajaj 125 की छप्परफाड़ सेल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget