एक्सप्लोरर

Bajaj Pletina BS6: अपडेटेड वर्जन के साथ आ गई बजाज प्लेटिना, होंडा की बाइक से करेगी मुकाबला 

New Bajaj Pletina Bike: नयी प्लेटिना 110 बाइक को एबोनी ब्लैक, ग्लॉस प्यूटर ग्रे, कॉकटेल वाइन रेड और सैफायर ब्लू जैसे 4 रंगों में पेश किया गया है. इसकी कीमत 72,224 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गयी है.

Bajaj Bike: भारतीय दोपहिया बाजार में बजाज प्लेटिना हैवी डिमांड वाली बाइक है. जिसका सबसे बड़ा कारण इसका शानदार माइलेज है. कंपनी ने हाल ही में इसका लेटेस्ट वर्जन लॉन्च किया है. जिसे सिंगल चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लैस किया गया है. नयी अपडेटेड प्लेटिना होंडा की CD 110 ड्रीम डीलक्स और हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल को टक्कर देगी.

नयी बजाज प्लेटिना 110 का डिज़ाइन

इस बाइक में क्विल्ट-स्टिच्ड सीट, चौड़े रबर के फुटपैड, टैंक पैड और रियर सस्पेंशन के अलावा 11-L की क्षमता वाला स्लोपिंग फ्यूल टैंक के साथ-साथ एक डिजिटल स्पीडोमीटर, डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL), हैलोजन हेडलैंप, बल्ब टेललाइट और काले रंग के मिक्स्ड मेटल के पहिये देखने को मिलते हैं.

इंजन

इस बाइक के इंजन की बात करें तो, इसमें BS6 मानक वाला 115.45cc का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 8.4hp की अधिकतम पावर और 9.81Nm का हाइएस्ट टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है. जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 110 kmph की होगी. इसके माइलेज की बात करें तो, ये बाइक लगभग 60 किलोमीटर तक का माइलेज देने में सक्षम होगी.

नयी बजाज प्लेटिना फीचर्स

इस बाइक में बेहतर राइडिंग और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में सिंगल-चैनल ABS के साथ ड्रम ब्रेक का प्रयोग किया गया है. साथ ही इसमें कंबाइन ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) भी दिया गया है. वहीं, सस्पेंशन को आरामदायक बनाने के लिए इस बाइक में 135एमएम हाइड्रोलिक-टेलिस्कोपिक-टाइप फ्रंट फोर्क्स और 110एमएम डुअल स्प्रिंग रियर शॉक एबजॉर्बर दिए गए हैं.

कीमत

नयी प्लेटिना 110 बाइक को एबोनी ब्लैक, ग्लॉस प्यूटर ग्रे, कॉकटेल वाइन रेड और सैफायर ब्लू जैसे 4 रंगों में पेश किया गया है. इसकी कीमत 72,224 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गयी है. बजाज की ये नयी BS6 मानक से लैस बाइक, होंडा की CD 110 ड्रीम डीलक्स और हीरो पैशन प्रो से मुकाबला करेगी.

यह भी पढ़ें: CNG Car Under 10 Lakh: 10 लाख के बजट में आती हैं ये शानदार लग्जरी सीएनजी कार! जो कंफर्ट के साथ देंगी सस्ता सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car AC चलाते समय ये 5 गलतियां कर रहे हैं आप? खर्च हो सकता है दोगुना! जानें सही तरीका
Car AC चलाते समय ये 5 गलतियां कर रहे हैं आप? खर्च हो सकता है दोगुना! जानें सही तरीका
Hyundai Creta को चुनौती देने आ रही Jeep की नई SUV! जानिए क्या होगा खास
Hyundai Creta को चुनौती देने आ रही Jeep की नई SUV! जानिए क्या होगा खास
क्या फाइनेंस वाली गाड़ी नहीं खींच सकते रिकवरी एजेंट? जान लें उत्तराखंड हाई कोर्ट का यह आदेश
क्या फाइनेंस वाली गाड़ी नहीं खींच सकते रिकवरी एजेंट? जान लें उत्तराखंड हाई कोर्ट का यह आदेश
Tata Sierra EV: फिर लौट रही है आइकॉनिक SUV, जानिए कब होगी लॉन्च और क्या होगा प्राइस
Tata Sierra EV: फिर लौट रही है आइकॉनिक SUV, जानिए कब होगी लॉन्च और क्या होगा प्राइस

वीडियोज

Pratima Mishra: EVM पर मिडनाइट की 'स्ट्रॉन्ग' फाइट! | Bengal Election 2026 | TMC | Mamata | BJP
Iran- US War: ट्रंप की चाल से ईरान में सियासी तूफान | Iran US War | Hormuz | Trump | Mojtaba
Chitra Tripathi: EXIT POLL में बीजेपी, EXACT पोल में कौन? | Bengal Elections 2026 | BJP Vs TMC
Iran US War: ईरान पर हमले की तैयारी! अमेरिका तैनात करेगा 'Dark Eagle' हाइपरसोनिक मिसाइल! | Trump
Iran US War: Trump के हाथ में Assault Rifle और Iran को सीधी धमकी!| IRGC | Abbas Araghchi | Mojtaba

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariffs on Euro Car and Truck: यूएस ने अब इस देश के कार-ट्रक पर लगाया 25% टैरिफ, ट्रंप बोले- ट्रेड डील का नहीं कर रहा था पालन
यूएस ने अब इस देश के कार-ट्रक पर लगाया 25% टैरिफ, ट्रंप बोले- ट्रेड डील का नहीं कर रहा था पालन
बिहार: सम्राट चौधरी के माला चढ़ाने वाले बयान से बिहार में सियासत तेज, RJD और अन्य दलों ने क्या कहा?
बिहार: सम्राट चौधरी के माला चढ़ाने वाले बयान से बिहार में सियासत तेज, RJD और अन्य दलों ने क्या कहा?
MS Dhoni कब खेलेंगे IPL 2026 का अपना पहला मैच? CSK के कोच से मिला जवाब
MS Dhoni कब खेलेंगे IPL 2026 का अपना पहला मैच? CSK के कोच से मिला जवाब
'हेरा फेरी' के कॉपीराइट मामले में शिकायत दर्ज, फिरोज नाडियालवाला ने लगाए करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप
'हेरा फेरी' के कॉपीराइट मामले में शिकायत दर्ज, फिरोज नाडियालवाला ने लगाए करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप
Petrol-Diesel Price Hike: कमर कस लें, पेट्रोल-डीजल के दाम जल्द बढ़ने को हैं... सरकार ने कही ये बात
Petrol-Diesel Price Hike: कमर कस लें, पेट्रोल-डीजल के दाम जल्द बढ़ने को हैं... सरकार ने कही ये बात
Assembly Election Results 2026 Live : बंगाल में EVM स्ट्रांगरूम खोलने पर 6 अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, बीजेपी नेता की शिकायत पर एक्शन
LIVE: बंगाल में EVM स्ट्रांगरूम खोलने पर 6 अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, बीजेपी नेता की शिकायत पर एक्शन
Parenting Tips: स्कूल नहीं, घर सिखाता है जिंदगी के सबसे जरूरी सबक, जानें बच्चों को मिलने वाली 7 अहम सीख
स्कूल नहीं, घर सिखाता है जिंदगी के सबसे जरूरी सबक, जानें बच्चों को मिलने वाली 7 अहम सीख
बंगाल में फिर TMC या इस बार BJP? प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'भारतीय जनता पार्टी ने सब...'
बंगाल में फिर TMC या इस बार BJP? प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'भारतीय जनता पार्टी ने सब...'
Embed widget