एक्सप्लोरर

Vehicle Sales Report: इस नवरात्रि ऑटोमेकर्स की रही चांदी, टू-व्हीलर और कारों समेत सभी सेगमेंट की बिक्री में हुआ भारी इजाफा

उम्मीद की जा रही है कि यह सिलसिला दीपावली तक जारी रहेगा और नए लॉन्च हुए वाहनों के दम पर खरीदारों की संख्या में वृद्धि देखने को मिलेगी.

Vehicles Sales in Navratri: पिछले दो वर्षों से त्योहारी सीजन में कमजोर रहे बिक्री के बाद, वाहन निर्माता कम्पनियों ने अब नवरात्रि 2022 में रिकॉर्ड बिक्री के साथ बाजार में वापसी की है. जिसमें नवरात्रि 2021 के मुकाबले 57% तक का भारी उछाल दिखा रहा है. इस दौरान 2 व्हीलर्स, 3 व्हीलर्स, कमर्शियल व्हीकल्स, पैसेंजर व्हीकल्स और ट्रैक्टरों की बिक्री में क्रमशः 52%, 115%, 48%, 70% और 58% की वृद्धि के साथ सभी श्रेणियों की बिक्री में बड़ी वृद्धि हुई है.

कितनी हुई बिक्री?

नवरात्रि 2019 (कोविड से पहले) की तुलना में, कुल खुदरा बिक्री में 16% की वृद्धि हुई है, जबकि दोपहिया वाहनों की बिक्री में कमर्शियल व्हीकल्स और 3 व्हीलर्स के साथ वृद्धि हुई है. लेकिन सबसे ज्यादा वृद्धि पैसेंजर व्हीकल्स के सेगमेंट में देखने को मिला है. नवरात्रि में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 1,10,521 रही जबकि 2021 की नवरात्रि में 64,850 की बिक्री हुई थी.

नए लॉन्च हुए वाहन बने वजह

इससे यह भी पता चलता है कि अब वाहनों की आपूर्ति में सुधार और मांगों का पूरा होना भी शुरू हो गया है, जबकि सेमीकंडक्टर का संकट भी वाहन निर्माताओं के लिए थोड़ी कम हो गया है. कारों की बिक्री में वृद्धि हुई है और शोरूम डिस्पैच में भी वृद्धि हुई है, जबकि नए लॉन्च के कारण भी बिक्री बढ़ी है. नई एसयूवी कारें उपभोक्ता के लिए पसंदीदा बनी हुई हैं. जिसमें मारुति सुजुकी की नई एसयूवी लॉन्च हुई ग्रैंड विटारा और ब्रेज़ा शामिल हैं. ब्रेज़ा की बिक्री टॉप सेलिंग कार्स की सूची में शीर्ष पर होने के साथ हाल ही में लॉन्च हुई ग्रैंड विटारा को बड़ी संख्या में बुकिंग मिल रही है. महिंद्रा जैसे अन्य वाहन निर्माता, स्कॉर्पियो एन के लॉन्च के साथ प्रभावशाली बिक्री कर रहे हैं. टाटा भी लगातर अपने प्रॉडक्ट्स को अपडेट कर रही है. जबकि हुंडई क्रेटा जैसे मॉडल हाल ही में लॉन्च किए वेन्यू के साथ खरीदारों की पसंद बने हुए हैं. साथ ही इलेक्ट्रिक कारों की मांग भी बढ़ी है, भले ही फिलहाल ये कुल बिक्री का एक छोटा सा हिस्सा हैं.

अभी और बढ़ेगी बिक्री

उम्मीद की जा रही है कि यह सिलसिला दीपावली तक जारी रहेगा और नए लॉन्च हुए वाहनों के दम पर खरीदारों की संख्या में वृद्धि देखने को मिलेगी. लेकिन यह कहा जा सकता है कि पूर्व-कोविड के स्तर को अभी भी पार किया जाना बाकी है. सितंबर 2022 की बिक्री अभी भी सितंबर 2019 के स्तर को मात नहीं दे पाई है. कारों के साथ-साथ दोपहिया वाहनों की बिक्री भी बढ़ी है और उम्मीद की जा रही है कि यह प्रवृत्ति अभी जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें :-

Tata Nexon: बाजार में नहीं है टाटा नेक्सन का कोई मुकाबला, सितंबर में हुई जबरदस्त सेल

Traffic Rules: ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना पड़ सकता है भारी, इतने तगड़े जुर्माने के साथ हो सकती है जेल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hybrid और EV का डबल धमाका, अगले 15 दिन में आएंगी ये 3 नई कारें
Hybrid और EV का डबल धमाका, अगले 15 दिन में आएंगी ये 3 नई कारें
कैसे पता करें कि आपकी कार या बाइक E20 फ्यूल को करती है सपोर्ट? ऐसे हासिल करें जानकारी
कैसे पता करें कि आपकी कार या बाइक E20 फ्यूल को करती है सपोर्ट? ऐसे हासिल करें जानकारी
e-Challan भरने के बाद भी रिकॉर्ड में दिख रहा Pending? ऐसे मिनटों में करें ठीक
e-Challan भरने के बाद भी रिकॉर्ड में दिख रहा Pending? ऐसे मिनटों में करें ठीक
683 KM रेंज वाली ये EV मिल रही 2.50 लाख रुपये सस्ती, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ये फीचर भी
683 KM रेंज वाली ये EV मिल रही 2.50 लाख रुपये सस्ती, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ये फीचर भी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget