एक्सप्लोरर

न गाड़ी की चाबी और न ही टायर से हवा निकाल सकता है ट्रैफिक कॉन्स्टेबल, यहां जान लें अपने नियम

इंडियन मोटर व्हीकल एक्ट 1932 के मुताबिक, ASI लेवल का अधिकारी ही ट्रैफिक वॉयलेशन पर आपका चालान काट सकता है. इसके अलावा ट्रैफिक कॉन्सटेबल सिर्फ इनकी मदद के लिए होते हैं.

Motor Vehicle Act 1932: जब भी आप कार गाड़ी ड्राइव करते हैं तो आपसे जाने-अनजाने में गलती हो ही जाती होगी. ऐसे में अगर ट्रैफिक पुलिस आपको रोककर गाड़ी से चाबी निकाल ले या फिक आपको अरेस्ट करने या वाहन सीज करने की बात कहे तो आपको यहां अपने अधिकार जानने की काफी जरूरत है.

कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी आपको बिना वजह परेशान नहीं कर सकता है. अगर आपके साथ ऐसा होता है तो आपके उसके खिलाफ कार्रवाई भी कर सकते हैं. हालांकि कई लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं और ट्रैफिक पुलिस को देखकर डर जाते हैं. आइए हम आपको नियम के बारे में बताते हैं. 

इंडियन मोटर व्हीकल एक्ट 1932 के मुताबिक, ASI लेवल का अधिकारी ही ट्रैफिक वॉयलेशन पर आपका चालान काट सकता है. SI, ASI, इंस्पेक्टर को ही स्पॉट फाइन का अधिकार है. इसके अलावा ट्रैफिक कॉन्सटेबल सिर्फ इनकी मदद के लिए होते हैं. ट्रैफिक कॉन्स्टेबल किसी भी गाड़ी की चाबी नहीं निकाल सकते हैं. इसके साथ ही न वो गाड़ी के टायर की हवा और न ही आपके साथ बदसलूकी कर सकते हैं. 

यहां जान लीजिए अपने नियम

  • अगर किसी गलती को लेकर आपका चालान कट जाता है तो आपको सबसे पहले इस चीज पर गौर करना चाहिए कि ट्रैफिक पुलिस के पास चालान बुक या फिर ई-चालान मशीन हो. अगर इन दोनों चीजों में से एक भी चीज ट्रैफिक पुलिस के पास नहीं है तो आपका चालान नहीं काटा जा सकता है.
  • दूसरी चीज यह कि ट्रैफिक पुलिस को यूनिफॉर्म में रहना बेहद जरूरी है. यूनिफॉर्म पर बकल के साथ नाम भी होना चाहिए. अगर किसी स्थिति में उसने यूनिफॉर्म न पहनी हो तो उसे पहचान पत्र के लिए कहा जा सकता है.
  • ट्रैफिक कॉन्स्टेबल अगर आपकी गाड़ी की चाबी निकालता है तो तुरंत इसकी वीडिया बना लीजिए और उसी एरिया के पुलिस स्टेशन में जाकर आप सीनियर अधिकारी से इसकी शिकायत कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:-

लोगों को बेहद पसंद आ रही दुनिया की पहली CNG बाइक, दो महीने में Bajaj 125 की छप्परफाड़ सेल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Brezza CNG की EMI कितनी? जानें पूरा हिसाब
Brezza CNG की EMI कितनी? जानें पूरा हिसाब
आरसी में मोबाइल नंबर कैसे होता है अपडेट? वाहन मालिक जान लें तरीका
आरसी में मोबाइल नंबर कैसे होता है अपडेट? वाहन मालिक जान लें तरीका
VinFast का भारत में बड़ा दांव, 15 राज्यों में खुलेंगे 50+ शोरूम
VinFast का भारत में बड़ा दांव, 15 राज्यों में खुलेंगे 50+ शोरूम
Royal Enfield Classic 350 हुई महंगी, नई कीमतें जानें
Royal Enfield Classic 350 हुई महंगी, नई कीमतें जानें

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी आगे, तीसरे नंबर पर कांग्रेस, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव लोकसभा सीट पर बीजेपी आगे, तीसरे नंबर पर कांग्रेस, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget