एक्सप्लोरर

Car Moon Landing: अगर दुनिया की सबसे तेज रफ्तार कार की मूनलैंडिंग कराई जाये तो कितने दिन लगेंगे, 'सफर खयाली लेकिन इंजॉय पूरा'

अगर पृथ्वी और चांद के रास्ते में भी आपको चालान कटने के डर से अपना सफर 100 किमी/घंटा की रफ्तार पर ही तय करना पड़ता, तब आप एक दिन में केवल 2400 किमी की दूरी ही तय कर पाते.

Moon Journey By World Fastest Car: बीते बुधवार को भारत के वैज्ञानिकों ने चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपने लैंडर को उतार कर एक नया इतिहास रच दिया. जिससे हर एक देशवासी भारत की अंतरिक्ष में बढ़ती धमक पर गर्व महसूस कर रहा है. इसरो ने इसकी लॉन्चिंग 14 जुलाई को की थी यानि की इसे चांद पर पहुंचने में 40 दिन का समय लगा, लेकिन अगर हम दुनिया की सबसे तेज रफ्तार कार से चन्द्रमा का सफर तय करें, तो इसमें कितना समय लगेगा इस खबर में हम आगे इसी खयाली यात्रा का अनुभव करने वाले हैं.

पृथ्वी और चन्द्रमा के बीच की दूरी

पृथ्वी और चन्द्रमा के बीच की दूरी लगभग 3,84,400 किलोमीटर है. जिसके बारे में हम बचपन से पढ़ते आ रहे हैं. मील में ये दूरी 2,38,855 की होगी.

दुनिया की सबसे तेज रफ्तार पर चलने वाली कार

समय-समय पर ऑटोमोबाइल्स फील्ड में होते बदलाव के चलते, ये ख़िताब अलग-अलग गाड़ियों के नाम होता रहता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समय दुनिया में सबसे तेज रफ्तार पर फर्राटा भरने वाली कार Koenigsegg Jesko Absolut है और इसकी टॉप-स्पीड 531 किलोमीटर/घंटा है. इसमें 16 hp की दमदार पावर वाला इंजन मौजूद है. अगर इसकी कीमत की बात करें, तो इसकी कीमत लगभग 21 करोड़ रुपये है.

पृथ्वी से चन्द्रमा का सफर

Koenigsegg Jesko Absolut स्पोर्ट कार से चन्द्रमा का सफर तय करने में 3,84,400/531=723.163842 (यानि लगभग 723-24) घंटे का समय लगेगा.

कितने दिन लगेंगे?

अगर इस सफर में लगने वाले दिनों की बात करें तो, Koenigsegg Jesko Absolut कार से चांद पर पहुंचने में, एक दिन में कार से तय की जाने वाली दूरी 24X531 = 12,744 यानि कि 3,84,400/12,744 = 30.1318267 यानि इस यात्रा में लगभग 30-31 दिन का समय लगेगा.

531 किमी/घंटा की टॉप-स्पीड वाली कार से चांद का सफर तय करने में लगभग 723 घंटे का समय लगेगा, जो लगभग 30 दिन के बराबर है. इसका मतलब अगर चांद पर कार से जाना पॉसिबल हो तो आप 2 महीने में चांद पर जाकर वापस आ सकते हैं.

अगर 100 kmpl की रफ्तार से जाएं तो

सोचिये अगर पृथ्वी और चांद के रास्ते में भी आपको चालान कटने के डर से अपना सफर 100 किमी/घंटा की रफ्तार पर ही तय करना पड़े, तब आप एक दिन (24 घंटे) में केवल 2400 किमी की दूरी ही तय कर पाएंगे और 3,84,400/2400 = 160.166667 यानि कि, फिर ये सफर करीब 5 महीने और 10 दिन के समय में पूरा हो सकेगा.

यह भी पढ़ें- Car AC Care Tips: अगर कार की ऐसी से बदबू आ रही है, तो समझ लीजिये जेब ढीली होने का समय आ गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
Ethanol Petrol Engine Signs: E20 पेट्रोल डलवाने के बाद कार में दिखे ये संकेत, तो तुरंत ले जाएं मैकेनिक के पास
E20 पेट्रोल डलवाने के बाद कार में दिखे ये संकेत, तो तुरंत ले जाएं मैकेनिक के पास
Ferrari ने लॉन्च की नई सुपरकार Amalfi Spider, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
Ferrari ने लॉन्च की नई सुपरकार Amalfi Spider, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कार के स्क्रैच हटाने के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे करें ठीक
कार के स्क्रैच हटाने के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे करें ठीक

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget