एक्सप्लोरर

साल 2019 में मंदी को मात देकर ये दो SUV बनी लोगों की पसंद, इनमें ये हैं खास फीचर्स

Kia Seltos और MG Hector ने भारतीय कार बाजार में ऐसी एंट्री मारी कि मंदी भी इन्हें छू न सकी. लोगों को ये दोनों गाड़ियां बेहद पसंद आई हैं और हर महीने इनकी बिक्री में इजाफा देखने को मिल रहा है.

इस साल भारतीय ऑटो सेक्टर मंदी की ऐसी चपेट में आया कि अभी तक उभर नहीं पाया है, लेकिन इसके बावजूद Kia Seltos और MG Hector ने भारतीय कार बाजार में धमाकेदार एंट्री मारी है. लोगों को ये दोनों गाड़ियां बेहद पसंद आ रही हैं. हर महीने इनकी बिक्री में इजाफा देखने को मिला है. यहां जानिए इन दोनों ही गाड़ियों के बारे में.

जब MG Hector ने दिखाया दम

MG Hector ने भारत में कदम रखने से पहले ही कामयाबी का स्वाद चख लिया था. हेक्टर का डिजाइन और इसका कैबिन लोगों को इस कदर भाया कि इसकी मांग बढ़ने लगी, और कंपनी को इसकी बुकिंग्स बंद करनी पड़ी. हेक्टर की कीमत 12.48 लाख रुपये से शुरू होती है और आज भी इस पर मंदी का कोई असर नहीं पड़ा है. केरल के एक डीलर ने एक ही दिन में 30 हेक्टर की डिलीवरी की जो कि एक रिकॉर्ड है. इससे पहले अभी तक किसी कार को यह कीर्तिमान हासिल नहीं हुआ है.

इंजन की बात करें तो हेक्टर तीन इंजन ऑप्शन 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड और 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है. डाइमेंशन की बात करें तो हेक्टर की लंबाई 4,655 mm, 1,835 mm चौड़ाई, 1,760 mm ऊंचाई और इसका व्हीलबेस 2,750 mm है. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 192 mm का है.

सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे कई जरूरी फीचर्स को शामिल किया गया है. हेक्टर अपने सेगमेंट की पहली कनेक्टेड कार है. इसमें ई-सिम सुविधा से लैस 10.4 इंच का टचस्क्रीन इंफोटाइनेंट सिस्टम लगा है जो कई कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ है.

Kia Seltos की एंट्री ने लोगों को बनाया दीवाना  

 किआ मोटर्स ने भारत में नई एसयूवी Seltos को उतार कर इस सेगमेंट को न सिर्फ मजबूती दी बल्कि ऑटो सेक्टर को भी मंदी से राहत दिलाने में मदद की. इस समय यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन चुकी है. लॉन्चिंग से अबतक कंपनी को करीब 80,000 सेल्टॉस की बुकिंग मिल चुकी है.

Seltos में दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है. इसके 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर इंजन के साथ आती है. इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 9.69 रुपये से शुरू होती है. Seltos के सभी वेरिएंट में एयरबैग्स की सुविधा मिलती है जबकि इसके टॉप मॉडल में 6 एयरबैग्स दिए गये हैं.

इसके साथ ही इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम EBD के साथ आते हैं. टायर प्रेशर मॉनिटर फीचर दिया गया है जिसकी वजह से किसी भी अप्रत्याशित घटना से बचाने के लिए टायर के दबाव का ट्रैक रखने में मदद मिलती है. इसका डिज़ाइन, इंटीरियर और बिल्ट क्वालिटी बेहद शानदार हैं. अपनी जबरदस्त परफॉरमेंस और स्टाइल की वजह से मंदी का इस गाड़ी पर कोई पसर नहीं पड़ा है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
एक जैसी कार, 89 हजार रुपये का फर्क! Baleno-Glanza में कौन बेस्ट?
एक जैसी कार, 89 हजार रुपये का फर्क! Baleno-Glanza में कौन बेस्ट?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget