एक्सप्लोरर

230 किलोमीटर की रेंज वाली इस SUV की कीमत में हुआ इजाफा, जानें नई कीमत

MG Comet EV Price Hike: एमजी मोटर्स ने कॉमेट ईवी की कीमतों में वृद्धि कर दी है. एमजी की ये एसयूवी 230 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है. साथ ही इस कार में चार्जिंग के दो तरीके दिए गए हैं.

MG Comet EV Price Hike: एमजी मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती एसयूवी की कीमत में इजाफा कर दिया है. एमजी कॉमेट ईवी की कीमत में 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है. कार निर्माता कंपनी ने अपने सभी वेरिएंट की नई दरें जारी कर दी हैं. अप्रैल महीने में इस एसयूवी पर कीमत के बढ़ने से इसके ग्राहकों को झटका लगा है. एमजी मोटर्स ने ईवी कॉमेट ईवी के केवल एक वेरिएंट को छोड़कर इसके सभी वेरिएंट की कीमत को बढ़ाया है. नई कीमतों के बाद एमजी कॉमेट ईवी की एक्स-शोरूम प्राइस 6.99 लाख रुपये से शुरू होकर 9.24 लाख रुपये तक जाती है.

एमजी कॉमेट ईवी के तीन वेरिएंट

एमजी कॉमेट ईवी के तीन वेरिएंट मार्केट में मौजूद हैं. ये तीन वेरिएंट एक्जिक्यूटिव, एक्साइट और एक्सक्लूसिव हैं. वहीं एक्सक्लूसिव और एक्साइट वेरिएंट में फास्ट चार्जिंग के ऑप्शन भी अलग से मौजूद हैं. एमजी मोटर्स ने केवल एक वेरिएंट को छोड़कर अपने सभी वेरिएंट्स की कीमतों में 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है. केवल एक्जिक्यूटिव वेरिएंट की कीमत को कंपनी ने नहीं बदला है. एमजी कॉमेट ईवी के एक्जिक्यूटिव वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 6,98,800 रुपये है.

MG कॉमेट ईवी की कीमतों में इजाफा

एमजी कॉमेट ईवी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद नई दरें सामने आ गई हैं. कॉमेट ईवी के एक्साइट वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 7.98 लाख रुपये हो गई है. वहीं इसके फास्ट चार्जिंग वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 8,33,800 रुपये हो गई है. कॉमेट ईवी के एक्सक्लूसिव वेरिएंट की कीमत में भी इजाफा हुआ है. दरों के बढ़ने के बाद इस वेरिएंट की कीमत 8.88 लाख रुपये हो गई है. वहीं इसके फास्ट चार्जिंग वेरिएंट की कीमत 9,23,800 रुपये हो गई है.

SUV की पावर और रेंज

एमजी कॉमेट ईवी में लगा 17.3 kWh का बैटरी पैक रीयर एक्सल-माउंटेड सिंगल मोटर को पावर देता है. इस कॉमेट ईवी से 41 hp की पावर जेनेरेट होती है और 110 Nm का टॉर्क  मिलता है. इस ईवी में चार्जिंग के दो तरीके मौजूद हैं. इसमें 7.4 kW AC से फास्ट चार्जिंग की सुविधा है, जिससे 2.5 घंटे में 10 से 80 फीसदी की चार्जिंग की जा सकती है. एमजी कॉमेट ईवी के मुताबिक, सिंगल चार्जिंग में ये कार 230 किलोमीटर की रेंज देती है. वहीं रियल वर्ल्ड रेंज टेस्ट में ये कार 191 किलोमीटर की रेंज देती है.

ये भी पढ़ें

2025 Indian Scout: इंडियन मोटरसाइकिल ने 2025 स्काउट लाइनअप से उठाया पर्दा, जानिए क्या हुए हैं बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget