एक्सप्लोरर

Electric Car in India: MG Cloud EV का टीजर हुआ लॉन्च, नई इलेक्ट्रिक कार में लगा मिलेगा सनरूफ!

MG Cloud EV Teaser Launched: एमजी मोटर्स ने क्लाउड ईवी के नए टीजर को लॉन्च किया है. इस कार के स्पाई शॉट्स सोशल मीडिया पर आ चुके हैं. नए टीजर से कार के इंटीरियर के बारे में भी जानकारी सामने आई है.

MG Cloud EV Teaser: एमजी क्लाउड ईवी का नया टीजर सामने आ गया है. इस नए टीजर से इलेक्ट्रिक कार के इंटीरियर के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है. कंपनी ने इस नई ईवी की लॉन्चिंग से पहले ही एक और नया टीजर जारी किया है. एमजी मोटर इंडिया ने अभी तक इस नई कार की कीमत के बारे में भी कोई खुलासा नहीं किया है.

MG Cloud EV का इंटीरियर

भारतीय बाजार में आने वाली एमजी क्लाउड ईवी में इंडोनेशिया के मॉडल की तरह ही फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम लगा मिल सकता है. इंडोनेशिया में ये कार Wuling ब्रांड के नाम से मौजूद है. इस कार के नए टीजर को देखने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस कार में 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील लगा मिल सकता है, जिससे इंफोटेनमेंट सिस्टम को कंट्रोल किया जा सकता है.

इलेक्ट्रिक कार में लगा मिलेगा सनरूफ

एमजी मोटर इंडिया के टीजर से पता चलता है कि इस क्रॉसओवर में एक सनरूफ लगा मिल सकता है. ये कार पांच लोगों की सीटिंग कैपेसिटी के साथ आने वाली है. इस ईवी में लगी फ्रंट सीट्स सोफा मोड के साथ आने वाली है. इस कार में सर्कुलर डोर-माउंटेड स्पीकर्स, एक 360-डिग्री कैमरा और एक ADAS suit लगा मिलने वाला है. देखना होगा कि भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली कार में इन फीचर्स को शामिल किया जाता है या नहीं.

Cloud EV का एक्सटीरियर

Cloud EV में सभी स्पोर्ट स्लिम एलईडी हेडलाइट्स लगी मिल सकती हैं. इसके साथ ही ग्रिल के ठीक ऊपर एक एलईडी लाइट बार भी लगा मिल सकता है, जो कि हेडलाइट यूनिट्स के साथ जुड़ा हुआ है. इस लाइट बार के ठीक नीचे MG लोगो को भी लाइटिंग के जरिए दर्शाया गया है.

इलेक्ट्रिक कार की रेंज और कीमत

ग्लोबल मार्केट में एमजी मोटर्स की ये इलेक्ट्रिक कार 37.9 kWh के बैटरी पैक के साथ मौजूद है, जिससे ये कार सिंगल चार्जिंग में 360 किलोमीटर की रेंज देती है. इस कार में 50.6 kWh के बैटरी पैक का ऑप्शन भी मिल सकता है. इस बैटरी पैक के साथ ये कार 460 किलोमीटर की रेंज देती है.

भारत में आने वाली कार के बैटरी पैक के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इस फेस्टिव सीजन इस कार को लॉन्च किया जा सकता है. एमजी मोटर इंडिया इस नई ईवी को 20 लाख रुपये के प्राइस टैग के साथ ला सकती है.

ये भी पढ़ें

Suzuki Motorcycle India: सुजुकी ने करीब चार लाख वाहनों के लिए किया रिकॉल जारी, Access और V-Strom 800 DE भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget