एक्सप्लोरर

MG Cloud EV: 460 किमी की रेंज के साथ दस्तक देगी नई इलेक्ट्रिक कार, कीमत होगी 20 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स

एमजी मोटर अपनी नई इलेक्ट्रिक कार क्लाउड ईवी को जल्द ही मार्केट में लॉन्च करने वाली है. यह एक क्रॉसओवर 5 सीटर इलेक्ट्रिक कार होगी जिसमें 460 किमी की रेंज मिलेगी.

MG Cloud EV: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार काफी तेजी से विस्तार कर रहा है. अब ज्यादातर कार निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक मॉडल्स पर फोकस कर रही हैं. इसी कड़ी में एमजी मोटर्स भी जल्द ही अपनी एक नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने वाली है. दरअसल एमजी इस साल सितंबर तक अपनी नई कार क्लाउड ईवी को लॉन्च करने वाली है. वहीं इसे सीयूवी या क्रॉसओवर यूटिलिटी वाहन के रूप में पेश किया जाएगा. इसके अलावा ये इलेक्ट्रिक कार एमजी जेडएस ईवी और एमजी कोमेट के बीच में प्लेस की जाएगी. वहीं माना जा रहा है कि यह इलेक्ट्रिक कार 20 लाख रुपये से भी कम कीमत में उतारी जा सकती है.

MG Cloud EV: एक्सटीरियर

एमजी क्लाउड ईवी एक क्रॉसओवर के रूप में एंट्री मारने वाली है. वहीं इस 5-सीटर कार का डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक होगा. इस इलेक्ट्रिक कार में 18 इंच के पहियों के साथ फ्लश डोर हैंडल और एक लाइट बार भी देखने को मिल जाएगा. एमजी क्लाउड ईवी की लंबाई 4295 मिमी और व्हीलबेस 2700 मिमी का रहने वाली है जबकि सामान रखने के लिए कार के अंदर 1707 लीटर की जगह मिलेगी.

MG Cloud EV: फीचर्स

एमजी की इस नई इलेक्ट्रिक कार में जोरदार फीचर्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे. इस कार में 15.6 इंच का विशाल टचस्क्रीन देखने को मिलेगा. साथ ही इसमें एक घुमावदार फ्रंट सीटें भी मौजूद हैं जो ड्राइवर को एक सुखद आनंद प्रदान करेगी. इतना ही नहीं इस इलेक्ट्रिक कार में 360 ड्रिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार तकनीक के साथ सनरूफ जैसे जबरदस्त फीचर्स भी मौजूद रहेंगे.

MG Cloud EV: बैटरी और रेंज

अब एमजी क्लाउड ईवी की बैटरी की बात करें तो इसमें एक 50.6kWh की बैटरी दी गई है जो लिथियम फेरो फॉस्फेट (एलएफपी) प्रकार का है. इस बैटरी को एक इलेक्ट्रिक मोटर से कनेक्ट किया गया है जिसकी मदद से यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 460 किमी की रेंज देती है. वहीं इलेक्ट्रिक मोटर 134hp की पॉवर के साथ 200Nm का टॉर्क जनरेट करता है. हालांकि एमजी का प्रयास है कि इसमें लोकल बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जाए जिससे इसकी कीमत कम हो सके.

जानकारी के अनुसार विदेशों में यह इलेक्ट्रिक कार एडीएएस, स्मार्ट टेलगेट, एडेप्टिव क्रूज़, लेन रिकॉग्निशन, सेफ डिस्टेंस, ब्रेकिंग असिस्टेंस और ऑटोमैटिक लाइट जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च होगी. वहीं भारतीय मॉडल के फीचर्स की अभी तक पुष्टी नहीं हो सकी है. माना जा रहा है कि नई एमजी क्लाउड ईवी की कीमत एमजी जेडएस से कम होगी. वहीं लॉन्च के साथ ही इसके डिजाइन और फीचर्स जरूर चर्चा का विषय बनेंगे.

यह भी पढ़ें: Hyundai Inster EV: हुंडई इंस्टर ईवी से उठा पर्दा, टाटा पंच ईवी को मिलेगी जबरदस्त टक्कर, जानें क्या हैं खूबियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
क्या सीएनजी गाड़ियों पर भी लागू होगा BS-VI का नियम? जानें हर बात
क्या सीएनजी गाड़ियों पर भी लागू होगा BS-VI का नियम? जानें हर बात
ड्राइव करते हुए लग जाती है नींद, ये ऑटो गैजेट बचाएगा आपकी जान
ड्राइव करते हुए लग जाती है नींद, ये ऑटो गैजेट बचाएगा आपकी जान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget