एक्सप्लोरर

MG Astor आज भारत में होगी लॉन्च, जानें AI तकनीक से लैस SUV की कितनी होगी कीमत

MG Astor New SUV: एमजी एस्टोर मिड-साइज एसयूवी आज भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च की जाएगी. कंपनी इसे दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आने वाली ये देश की पहली कार होगी.

MG Astor: ब्रिटिश ऑटो कंपनी MG Motors आज भारतीय बाजार में अपनी लेटेस्ट एसयूवी MG Astor को ऑफिशियली लॉन्च करने जा रही है. साथ ही आज इसकी कीमतों से भी पर्दा उठ जाएगा. ये SUV आज दोपहर 12 बजे लॉन्च की जाएगी. कंपनी ने इसके लिए मीडिया इन्वाइट्स भी भेज दिए हैं. इसकी खासियत ये है कि ये AI मतलब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ पेश जाएगी. इस तकनीक से लैस ये देश की पहली कार होगी. कंपनी इसे दो इंजन ऑप्शंस और करीब आठ वेरिएंट्स के साथ बाजार में उतार सकती है. आइए जानते हैं इस एसयूवी में क्या कुछ खास है.

ऐसा है डिजाइन
एमजी के इस नए एसयूवी में हेक्सागोनल ग्रिल, नया बंपर, फॉग लैंप और एलईडी रनिंग लाइट्स इसके लुक को शानदार बनाते हैं. वहीं गाड़ी के रियर में ड्युअल एग्जॉस्ट के साथ फॉक्स स्कीड प्लेट को शामिल किया गया है. इस गाड़ी के पहियों में 17 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील दिया जाता है.

ऐसे होंगे फीचर्स
एमजी द्वारा पेश कि गई यह नई एसयूवी में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं. इस गाड़ी में डेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, रियर ड्राइव असिस्ट (RDA), लेन डिपार्चर प्रिवेंशन, इंटेलिजेंट हेडलैंप कंट्रोल (IHC) और स्पीड असिस्ट सिस्टम मौजूद हैं. इस गाड़ी में देश की कंपनी रिलाइंस जियो ने AI सिस्टम उपलब्ध करवाया है. रिलायंस जियो रीयल-टाइम इंफोटेनमेंट और टेलीमैटिक्स के लिए ई-सिम और एलओटी तकनीक प्रदान करेगा.

इंजन
MG Astor को दो अलग-अलग पेट्रोल इंजन के साथ भारतीय बाजार में उतारा जा रहा है. एक वेरिएंट में 1.5 लीटर क्षमता और 4 सिलेंडर के साथ माइल्ड हाइब्रिड तकनीक से लैस नेचुरल एस्पार्ड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल कर रही है, जो 110 एचपी की पावर और 144 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है. वहीं दूसरा वैरिएंट 1.3 लीटर क्षमता के साथ आएगी जो 140 एचपी का पावर और 220 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगी. यह गाड़ी बड़े इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही 8-स्टेप CVT गियरबॉक्स के साथ आएगा. वहीं छोटा इंजन केवल 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ ही उपलब्ध होगी.

कीमत और मुकाबला
MG Astor की कीमत का अंदाजा तकरीबन 10 लाख रुपये (एक्स शो रूम) लगाई जा रही है. कंपनी के इस गाड़ी को हुंडई के क्रेटा, किआ सेल्टॉस, स्कोडा कुशाक जैसे रही शानदार एसयूवी कार से होगी. अब देखना होगा कि एमजी एस्टॉर भारत में ग्राहकों को कितना लुभा पाती है.

ये भी पढ़ें

वाहन डीलरों के लिए घाटे का सौदा साबित हो सकता है त्योहारी सीजन, जानिए क्या है इसकी वजह

Tata की ये कार बनी देश की बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट SUV, मारुति की विटारा ब्रेजा को छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईवी कारों की बिक्री में किस देश की बोलती है तूती? ये धुरंधर हैं सबसे पीछे, चौंका देंगे ये नाम
ईवी कारों की बिक्री में किस देश की बोलती है तूती? ये धुरंधर हैं सबसे पीछे, चौंका देंगे ये नाम
बस एक दिन और...Maruti नए अवतार में पेश करने जा रही मोस्ट-पॉपुलर ब्रेजा, जानिए फीचर्स
बस एक दिन और...Maruti नए अवतार में पेश करने जा रही मोस्ट-पॉपुलर ब्रेजा, जानिए फीचर्स
E20 फ्यूल की जगह चाहिए कोई सस्ती डीजल कार, ये ऑप्शन्स आपके लिए रहेंगे बेस्ट, जानें नाम
E20 फ्यूल की जगह चाहिए कोई सस्ती डीजल कार, ये ऑप्शन्स आपके लिए रहेंगे बेस्ट, जानें नाम
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान? सरकार का ये फैसला बचा सकता है आपके हजारों रुपये
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान? सरकार का ये फैसला बचा सकता है आपके हजारों रुपये

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget