एक्सप्लोरर

Mercedes Car: भारत में लॉन्च हुई Mercedes AMG GT 63 SE, पोर्शे पनमेरा टर्बो एस से होगा मुकाबला

Mercedes AMG GT 63 SE Launched in India: इस लग्जरी कार को 3.3 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम की कीमत में पेश किया गया है. इसका मुकाबला पोर्शे की हाइब्रिड कार पनमेरा टर्बो एस से होगा.

Mercedes AMG GT 63 SE Launched: लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज ने भारत में अपनी मर्सिडीज-AMG GT 63 S E परफॉर्मेंस लग्जरी कार लॉन्च कर दी है. इस कार को बहुत ही आकर्षक डिजाइन और पावरफुल हाइब्रिड V8 इंजन के साथ पेश किया गया है. ये 4 दरवाजों वाली लग्जरी कूपे कार है. इस कार में एग्जॉस्ट सिस्टम और चार्जिंग पॉइंट्स भी उपलब्ध हैं. इसमें और क्या कुछ खास है, इसकी जानकारी हम आगे देने जा रहे हैं.

मर्सिडीज-एएमजी जीटी 63 एस ई डिजाइन

इस लग्जरी कार के डिजाइन की बात करें तो, इसमें ढलाननुमा छत, नए हुड, क्रोम फिनिश ग्रिल, चौड़े एयर वेंट, स्वेप्ट बैक हेडलाइट्स, ब्लैक बी-पिलर्स, ओआरवीएम, डिजाइनर मल्टी-स्पोक 21-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. वहीं इसके बैक साइड में ट्विन एग्जॉस्ट टिप्स, रैप-अराउंड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं. इस करके डायमेंशन की बात करें तो, इसकी लंबाई 5044 एमएम, ऊंचाई 1446 एमएम और चौड़ाई 1913 एमएम और इसका व्हीलबेस 2945 एमएम है.


Mercedes Car: भारत में लॉन्च हुई Mercedes AMG GT 63 SE, पोर्शे पनमेरा टर्बो एस से होगा मुकाबला

मर्सिडीज-एएमजी जीटी 63 एस ई इंजन

इस हाइब्रिड कार में दिए गए इंजन की बात करें तो, इसमें 4.0-L ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है, जो 603hp की अधिकतम पावर और 900Nm का पीक टॉर्क देगा. इसके अलावा इस लग्जरी कार में एक इलेक्ट्रिक मोटर भी दी गयी है, जो इसे 204hp/ की मैक्सिमम पावर और 320Nm का पीक टॉर्क देने में सक्षम है. जिसके साथ 13.1kWh बैटरी को जोड़ा गया है.

ये सेटअप इस लग्जरी कार को 843hp की जबरदस्त पावर और 1470Nm का पीक टॉर्क देने में सक्षम है. ये कार केवल 2.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है वहीं इसकी टॉप स्पीड की बात करें तो इसकी रफ्तार 316 किमी/घंटा की है. इसे 9-स्पीड ऑटोमैटिक (AMT) गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.


Mercedes Car: भारत में लॉन्च हुई Mercedes AMG GT 63 SE, पोर्शे पनमेरा टर्बो एस से होगा मुकाबला

मर्सिडीज-एएमजी जीटी 63 एस ई फीचर्स

इस लग्जरी कार के फीचर्स की बात करें तो, इसके आरामदायक केबिन में प्रीमियम सीटें, सनरूफ, एंबियंट लाइटिंग, पावर्ड फ्रंट सीट, नए सेंटर कंसोल और टच-सेंसिटिव स्विच वाला 3-स्पोक मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, फिंगरप्रिंट रीडर के साथ 11.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के अलावा सेफ्टी फीचर्स के तौर पर मल्टिपल एयरबैग और ड्राइवर अस्सिस्टेंट सिस्टम भी मौजूद है.


Mercedes Car: भारत में लॉन्च हुई Mercedes AMG GT 63 SE, पोर्शे पनमेरा टर्बो एस से होगा मुकाबला

मर्सिडीज-एएमजी जीटी 63 एस ई कीमत पर लॉन्च हुई है गाड़ी

भारत में इस लग्जरी कार को 3.3 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम की कीमत में पेश किया गया है. वहीं इस कार को टक्कर देने के लिए देश में पोर्शे की हाइब्रिड कार पनमेरा टर्बो एस पहले से मौजूद है.

यह भी पढ़ें :- जीप मेरिडीयन के ये दो मॉडल उड़ा देंगे होश, खूबियां कर देंगी हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरानी आरसी को स्मार्ट RC में कैसे बदलें? जान लें यूपी के वाहन चालक
पुरानी आरसी को स्मार्ट RC में कैसे बदलें? जान लें यूपी के वाहन चालक
Kia की Hybrid SUV की एंट्री, Fortuner की बढ़ी टेंशन
Kia की Hybrid SUV की एंट्री, Fortuner की बढ़ी टेंशन
Driving License Cancellation Rule: कितने चालान के बाद कैंसिल हो जाता है ड्राइविंग लाइसेंस, क्या है नियम?
कितने चालान के बाद कैंसिल हो जाता है ड्राइविंग लाइसेंस, क्या है नियम?
टैक्स में छूट ने बढ़ाई बिक्री की रफ्तार, इन गाड़ियों को बड़ा फायदा
टैक्स में छूट ने बढ़ाई बिक्री की रफ्तार, इन गाड़ियों को बड़ा फायदा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget