एक्सप्लोरर

Mercedes-Benz Upcoming Cars: मर्सिडीज-बेंज का भारत में जलवा, बैक-टू-बैक लॉन्च हो रहे नए मॉडल्स

Mercedes-Benz New Cars Launch Date: मर्सिडीज-बेंज भारत में अपनी पकड़ को और मजबूत करने की तैयारी में है. नई EQA और EQB फेसलिफ्ट के बाद अब CLE Cabriolet और GLC 43 4Matic Coupe लॉन्च होने वाली हैं.

Mercedes-Benz New Cars: मर्सिडीज-बेंज भारतीय बाजार में एक के बाद एक नए मॉडल्स लॉन्च कर रही है. हाल ही में लग्जरी कार निर्माता कंपनी ने नई EQA और EQB फेसलिफ्ट को बाजार में लॉन्च किया था. अब मर्सिडीज दो और नई गाड़ियों को मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है. मर्सिडीज-बेंज CLE Cabriolet और GLC 43 4Matic Coupe के साथ कंपनी भारत में अपनी पकड़ को और मजबूत करना चाहेगी.

मर्सिडीज की इन गाड़ियों में नई CLE भारत में कंपनी की तीसरी कन्वर्टिबल कार होगी. इससे पहले इस गाड़ी को E 53 कैब्रियोलेट और SL 55 रोडस्टर के रूप में उतारा चुका है. वहीं GLC 43, इस रेंज की गाड़ियों में टॉप-स्पेक परफॉर्मेंस वेरिएंट हो सकती है. लग्जरी ऑटोमेकर ने इन गाड़ियों की लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया है. इन दोनों ही गाड़ियां को भारत में 8 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा. इन दोनों की गाड़ियों को फुली इंपोर्ट किया जा रहा है.

मर्सिडीज-बेंज CLE Cabriolet

मर्सिडीज-बेंज CLE Cabriolet ने ग्लोबल मार्केट में जुलाई 2023 में लॉन्च किया गया था. ये नई CLA मर्सिडीज के मॉड्यूलर रिर आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड कार है. विदेशी बाजार में CLE कूप और कन्वर्टिबल मॉडल दोनों में मौजूद है. लेकिन लग्जरी ऑटोमेकर भारत में केवल इसके कन्वर्टिबल वर्जन को ही पेश करने वाली है.

मर्सिडीज-बेंज CLE, C-Class और E-Class कूप दोनों से ही लंबी गाड़ी है. CLE में लेटेस्ट C-क्लास इंटीरियर लगा है. इस कार में 12.3-इंच का इंस्ट्रूमेंट और 11.9-इंच का पोर्टरेट स्टाइल इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है.

मर्सिडीज-बेंज GLC 43 4Matic Coupe

मर्सिडीज-बेंज की नई GLC 43 4Matic Coupe की झलक पिछले साल सितंबर में दिखाई गई थी. इस कार में 3.0-लीटर, बाइ-टर्बो, 6-सिलेंडर इंजन दिया गया है. इसके अलावा ये कार 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो चार्ज्ड इंजन, माइल्ड हाईब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आता है. GLC में इस इंजन से 421 hp की पावर और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है. ये कार 4.7 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है. इस कार की इलेक्ट्रॉनिकली टॉप स्पीड 250 kmph है.

ये भी पढ़ें

Skoda First Compact SUV: स्कोडा ऑटो लाएगी नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी, Nexon-Brezza को देगी टक्कर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget