एक्सप्लोरर

भारत में लॉन्च हुई मर्सिडीज की इलेक्ट्रिक कार, नाम जितना खास है उतने ही दाम, देखें डिटेल

Mercedes New Electric Car: इस कार का नाम है Mercedes AMG EQS 53. कंपनी का कहना है कि एक बार फुल चार्ज करने पर 570 किलोमीटर का सफर तय सकेंगे.

Electric Car Of Mercedes: एक नई कार लॉन्च हुई है. प्रीमियम कंपनी मर्सिडीज बेंज (Mercedes Benz) की इलेक्ट्रिक कार है. आने वाला जमाना इलेक्ट्रिक कारों का है, तो ऑटो कंपनियां इलेक्ट्रिक कारों पर ज्यादा फोकस कर रही हैं. इस कार का नाम है  Mercedes AMG EQS 53. बेशक यह ऑल्टो, पंच, आई 10 जैसा आसान नाम नहीं है, लेकिन कंपनी का कहना है कि कार बेहद खूबसूरत है. होनी भी चाहिए, क्योंकि अगर आप इस कार को खरीदने जाते हैं तो आपको 2.45 करोड़ रुपए खर्च करने पड़ेंगे. मतलब, इस पैसे से कोई आदमी नई ऑल्टो के K10 खरीदने निकल जाए तो उसे करीब 61 ऑल्टो मिल जाएंगी.

मर्सिडीज की इस कार में खास क्या है?

कार सेडान है. लंबी और खूबसूरत. कंपनी का कहना है कि एक बार चार्ज करने पर 570 किलोमीटर तक चलेगी. इसे खरीदने पर 2 साल/30,000 किलोमीटर की सर्विस वारंटी और 10 साल/2,50,000 किलोमीटर की बैटरी वारंटी मिलेगी. कंपनी का दावा है कि उसकी ये कार भारत की सबसे ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कार है. 

स्पोर्ट्स लुक में है. एक सिरे से दूसरे सिरे तक DRL के साथ LED लाइटिंग लगाई गई है. कार के हेड और टेल लैंप को खूबसूरत बनाया गया है. रियर बैक लाइट को 3D कर्व मिला है. ये सिर्फ शुरुआत भर है, कंपनी 2022 में तीन नई इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च करेगी. 

  • कीमत 2.45 करोड़ रुपए एक्स शोरूम. 
  • कार में आर्टिफीशियल इंटेलिजेंश और शानदार टेक्नोलॉजी मिलेगी. जैसे 3D मैप आदि. 
  • टायर ज्यादा बेहतर और बड़े हैं, रोलिंग रेजिस्टेंस ज्यादा मिलेगा ऐसा कंपनी का कहना है.
  • जीरो एमिशन यानी बिल्कुल पॉल्यूशन नहीं करेगी ये दावा है.
  • कंपनी की उम्मीद है कि भारत से वो जितना कारोबार करती है, उसमें अगले पांच साल में कम से कम 25 प्रतिशत कमाई इलेक्ट्रिक कारों के जरिए हो.

ये भी पढ़ें- Honda ZR-V: होंडा फिर से भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने को है बेताब, लॉन्च करने वाली है नई एसयूवी

ये भी पढ़ें- Electric Vehicle Growth Report: भारत में तेजी से बढ़ रहा है ईवी बाजार, 2030 तक होगी हर साल 17 मिलियन यूनिट्स से ज्यादा बिक्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
Embed widget