एक्सप्लोरर

Maruti से लेकर Hyundai तक, ये हैं 2021 में लॉन्च होने वाली लो बजट कार

नए साल में ग्राहकों को लुभाने के लिये 5 ऐसी कारें इंडियन मार्केट में आने वाली हैं जिनकी कीमत 5 लाख रुपये के आसपास होगी. छोटी कारों के सेगमेंट में होने के बावजूद इनके फीचर्स काफी अच्छे हैं और इनमें से कुछ कारों के मॉडल सब कॉम्पैक्ट एसयूवी हैं.

नए साल पर अगर आप एक शानदार कार खरीदना चाहते हैं या आप अपनी पुरानी कार को रिप्लेस करना चाहते हैं. तो साल 2021 में आपके लिए कई अच्छी कार लॉन्च होने वाली हैं. आप लो बजट सेगमेंट में लेटेस्ट फीचर्स के साथ कार को खरीद सकते हैं. इतना ही नहीं इनमें से कई कार के मॉडल माइक्रो एसयूवी कार वाले हैं ऐसे में आप सिर्फ 5 लाख तक के बजट में इन कार को घर ला सकते हैं.

Hyundai AX

इंडिया में कार के बढ़ते मार्केट को देखते हुए कोरियन कंपनी हुंडई भी छोटी कारों के सेगमेंट में पीछे नहीं रहना चाहती. हुंडई अगले साल एक माइक्रो एसयूवी लॉन्च कर सकती है जिसका नाम है AX. ये कार सेंट्रो के प्लेटफॉर्म पर बेस हो सकती है. इस कार का कॉम्पटिशन टाटा की HBX और निसान की Magnite से होगा. इस कार की कीमत 4 से 6 लाख के बीच हो सकती है.

Renault Kiger

फ्रांस की कार कंपनी रेनो भी इंडिया में छोटी कारों के सेगमेंट में अपना ब्रांड बनाना चाहती है. रेनो की ट्राइबर सबसे कम रेंज की 7 सीटर कारों में अपनी पहचान बना चुकी है. सस्ती कारों के सेगमेंट अब रेनो नई कार Kiger लॉन्च करने वाली है. 2021 में लॉन्च होने वाली Kiger सब कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी. इस कार को कम लागत वाली रेनो-निसान अलायंस के CMF-A मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. ये कार हुंडई Venue किआ Sonet और टाटा Nexon को टक्कर देगी. कार की कीमत 6 लाख से शुरु होगी

Maruti Suzuki Alto (न्यू जेनेरेशन)

इंडिया की सबसे टॉप कार कंपनी मारुति सुज़ुकी छोटी कारों में सेगमेंट में सबसे आगे है और ये अपनी पकड़ बनाये रखने के लिये जल्द ही अपनी एंट्री लेवल कार ऑल्टो का न्यू जेनेरेशन मार्केट में लाने वाली है. कम बजट की कारों में ऑल्टो सबसे ज्यादा बिकती है और 2021 में मारुति सुज़ुकी ऑल्टो कार का नया मॉडल लेकर आयेगी. ऑल्टो को HEARTECT प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है. नए मॉडल में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ टचस्क्रीन जैसे फीचर हो सकते हैं. कार की कीमत 3.50 लाख से 5 लाख के बीच हो सकती है

Tata HBX

देश की टॉप कार कंपनी में शामिल टाटा भी अगले साल एक और छोटी कार लॉन्च करने वाली है. टाटा की इस कार का नाम टाटा HBX है और ये एक माइक्रो एसयूवी कार होगी. टाटा की कारों पर ग्राहको का भरोसा है और इस कार को कंपनी 2020 ऑटो एक्सपो में भी शोकेस कर चुकी है. इस एंट्री-लेवल माइक्रो एसयूवी को 2021 में लॉन्च किया जायेगा और ये कार ALFA मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस होगी. कार की कीमत 4 से 6 लाख के बीच होगी.

Nissan Magnite

छोटी कारों में जापान की कंपनी निसान भी जल्द अपनी एक कार लॉन्च करने वाली है जिसका नाम है Magnite. ये कार भी छोटी एसयूवी यानी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी. ये कार रेनो ट्राइबर और Kiger के प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी. निसान Magnite की कीमत 5.25 लाख से शुरु होगी और इसकी कीमत की वजह से ये अपने सेगमेंट में काफी पॉपुलर हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपकी EV का रंग तय करेगा भविष्य की कीमत, खरीदने से पहले जान लें ये बात
आपकी EV का रंग तय करेगा भविष्य की कीमत, खरीदने से पहले जान लें ये बात
1 लाख की डाउन पेमेंट पर Royal Enfield Classic 350 खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI?
1 लाख की डाउन पेमेंट पर Royal Enfield Classic 350 खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI?
अगर 2 लाख की डाउन पेमेंट पर Ertiga खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानिए पूरा हिसाब
अगर 2 लाख की डाउन पेमेंट पर Ertiga खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानिए पूरा हिसाब
Hyundai भारत में पेश करने जा रही 500 KM रेंज वाली सबसे सस्ती EV, जानिए कब होगी लॉन्च?
Hyundai भारत में पेश करने जा रही 500 KM रेंज वाली सबसे सस्ती EV, जानिए कब होगी लॉन्च?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Embed widget