एक्सप्लोरर

क्या 30 हजार सैलरी वाले भी खरीद सकते हैं Maruti Swift? यहां जान लीजिए EMI का हिसाब

Maruti Swift Finance Plan: दिल्ली में मारुति स्विफ्ट के LXi पेट्रोल वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत 7 लाख 31 हजार रुपये है. हालांकि देश के बाकी शहरों में इस कीमत में अंतर देखने को मिल सकता है.

जब भी मारुति सुजुकी की मोस्ट पॉपुलर गाड़ियों की बात की जाती है, तो ऐसा तो हो ही नहीं सकता कि इसमें स्विफ्ट का नाम न शामिल हो. इस कार के न्यू जनरेशन मॉडल को पिछले महीनों ही मार्केट में शामिल किया गया था. नई मारुति स्विफ्ट 6.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मार्केट में आई है. इस कार के टॉप मॉडल की कीमत 9.59 लाख रुपये तक जाती है.

अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं और एक बार पेमेंट न करके EMI पर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे इस कार को ईएमआई पर खरीद सकते हैं. ये कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट में मार्केट में शामिल है.

कैसे EMI पर खरीद सकते हैं Maruti Swift? 

दिल्ली में मारुति स्विफ्ट के LXi पेट्रोल वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत 7 लाख 31 हजार रुपये है. हालांकि देश के बाकी शहरों में इस कीमत में अंतर देखने को मिल सकता है. अगर आप स्विफ्ट के इस मॉडल को लोन पर खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक लाख रुपये से भी कम की डाउन पेमेंट करनी होगी. इस कार के लिए आपको बैंक से 6.58 लाख रुपये का लोन मिल सकता है. कार लोन लेने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर हो.

कितने रुपये की EMI देनी होगी? 

अगर बैंक मारुति स्विफ्ट खरीदने के लिए कार लोन पर 9 फीसदी की ब्याज लगाता है और आप ये लोन चार साल के लिए लेते हैं तो आपको हर महीने 16,380 रुपये बैंक में जमा करने होंगे. मारुति स्विफ्ट के लिए अगर आप पांच साल के लिए लोन लेते हैं तो आपको हर महीने करीब 13,700 रुपये की ईएमआई जमा करनी होगी. ऐसे में अगर आपकी सैलरी 30 हजार रुपये भी है, तो भी आप इस कार को खरीदने पर विचार कर सकते हैं. 

अगर यही लोन छह साल के लिए लिया जाता है तो 9 फीसदी की ब्याज से हर महीने 11,900 रुपये बैंक में जमा करने होंगे. वहीं सात साल के लिए लोन लेने पर हर महीने जमा करने वाली किस्त की अमाउंट 10,600 रुपये के करीब हो जाएगी. मारुति स्विफ्ट के लिए लिए गए इस लोन की अमाउंट में बैंक की पॉलिसी के मुताबिक कुछ अंतर देखने को मिल सकता है. लोन लेने से पहले बैंक की पॉलिसी के बारे में सभी जानकारी लेना जरूरी है.

यह भी पढ़ें:-

30 हजार सैलरी वाले भी आराम से खरीद सकते हैं ये कार, हर महीने इतनी बनेगी EMI  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jeep Gladiator की भारत में एंट्री पर विचार, जानें कंपनी का प्लान
Jeep Gladiator की भारत में एंट्री पर विचार, जानें कंपनी का प्लान
61.9 लाख की Tesla SUV, लग्जरी और रफ्तार का डबल डोज
61.9 लाख की Tesla SUV, लग्जरी और रफ्तार का डबल डोज
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget