एक्सप्लोरर

2024 Maruti Suzuki Dzire: नए स्टाइल के साथ आएगी न्यू जनरेशन मारुति डिजायर, स्विफ्ट से ज्यादा होंगे फीचर्स 

मारुति सुजुकी स्विफ्ट के लॉन्च के लगभग 3-6 महीने बाद डिजायर को लॉन्च करने की योजना बना रही है. अगले महीने स्विफ्ट के लॉन्च होने के साथ, डिजायर के त्योहारी सीजन के करीब आने की उम्मीद की जा सकती है.

New Gen Maruti Dzire: थर्ड जेनरेशन मारुति डिजायर लगभग सात साल से बाजार में मौजूद है और इस साल के अंत में, नई स्विफ्ट पर बेस्ड एक न्यू जेनरेशन मॉडल बाजार में आने वाला है, जो अगले महीने लॉन्च भारत में लॉन्च होगी. इस कॉम्पैक्ट सेडान में बड़े स्टाइलिंग अपडेट, कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के साथ एक नया इंटीरियर और एक नया Z सीरीज इंजन मिलेगा. इसके 2024 की दूसरी छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है.

स्विफ्ट एक बहुत ही पॉपुलर ग्लोबल मॉडल है, यही वजह है कि न्यू जेनरेशन स्विफ्ट ने टोक्यो में अपनी शुरुआत की. हालांकि, डिजायर को खास तौर से भारतीय बाजार के लिए बनाया गया है, ताकि यह सब-4 मीटर सेगमेंट में फिट हो सके, जिससे इसे छोटी कार के सेगमेंट वाले टैक्स सेक्शन का लाभ मिल सके, इसलिए इसका ग्लोबल डेब्यू भी यहां होगा.

स्विफ्ट से अलग होगी डिजायर की स्टाइलिंग

सूत्रों के मुताबिक भारत-स्पेक स्विफ्ट की स्टाइलिंग ग्लोबल -स्पेक मॉडल से थोड़ी अलग होगी, और डिजायर के डिजाइन को और भी अलग किए जाने की उम्मीद है. फुली न्यू रियर एंड के अलावा, डिजायर में एक यूनिक बंपर, एलॉय व्हील और अलग हेडलैम्प भी मिलने की उम्मीद है. क्योंकि, स्विफ्ट और डिजायर के हर जेनरेशन के साथ मारुति ने स्टाइलिंग को और अलग करने की कोशिश की है. इसलिए, दोनों मॉडल कई शीट मेटल पार्ट्स शेयर करेंगे, दोनों के लिए एक अलग पहचान मिलने की उम्मीद है.

डिजायर होगी स्विफ्ट से बेहतर

मारुति स्विफ्ट मिलने वाला डैशबोर्ड बलेनो और फ्रोंक्स के बहुत समान है. लेकिन इसे अपने हैचबैक मॉडल से थोड़ा अलग करने के लिए, मारुति डिजायर को कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स से लैस कर सकती है. स्पाई शॉट्स ने पहले ही सेगमेंट-फर्स्ट सिंगल-पैन सनरूफ मिलने का संकेत दिया है, और इसमें 360-डिग्री कैमरा जैसे अन्य फीचर्स भी मिल सकते हैं.

डिजायर में मिलेगा नया Z सीरीज पेट्रोल इंजन

इंजन के मामले में नई डिजायर स्विफ्ट के समान होगी. इसके K सीरीज 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन को नए Z सीरीज 1.2-लीटर 3-सिलेंडर इंजन से रिप्लेस किया जाएगा, और स्विफ्ट की तरह, इसमें एमिशन, एफिशिएंसी और आउटपुट पर ध्यान देने के साथ भारत-स्पेक बदलाव किए जाएंगे. हमें उम्मीद है कि इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स मिलता रहेगा, साथ ही फैक्ट्री-फिटेड CNG किट भी मिल सकता है.

कब होगी लॉन्च 

मारुति सुजुकी स्विफ्ट के लॉन्च के लगभग 3-6 महीने बाद डिजायर को लॉन्च करने की योजना बना रही है. अगले महीने स्विफ्ट के लॉन्च होने के साथ, डिजायर के त्योहारी सीजन के करीब आने की उम्मीद की जा सकती है. इसका मुकाबला हुंडई ऑरा और टाटा टिगोर से होता रहेगा.

यह भी पढ़ें -

अब महिंद्रा XUV700 को घर लाने का इंतजार हुआ कम, जानिए क्या हैं नई वेटिंग पीरियड डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget