एक्सप्लोरर

Upcoming Maruti Cars: मारुति लाने जा रही है 3 नई कारें, एक सीएनजी मॉडल होगा शामिल

मारुति जिम्नी का भारतीय बाजार में महिंद्रा थार से मुकाबला होगा, जो एक पेट्रोल और एक डीजल इंजन के विकल्प में मौजूद है. इसमें रियर व्हील ड्राइव और 4×4 ड्राइवट्रेन का विकल्प मिलता है.

New Maruti Cars: मारुति सुजुकी अगले कुछ महीनों तीन नई कारों को लाने की तैयारी कर रही है. जिसमें पहला मॉडल ब्रेजा एसयूवी का सीएनजी वर्जन होगा. इसके बाद कंपनी मई-जून 2023 तक अपनी फ्रोंक्स क्रॉसओवर और जिम्नी लाइफस्टाइल एसयूवी की भी लॉन्चिंग करेगी. आइए जानते हैं कैसी होंगी ये कारें.

मारुति ब्रेजा सीएनजी

मारुति सुजुकी ने जनवरी 2023 में हुए ऑटो एक्सपो में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा के सीएनजी वर्जन को प्रदर्शित किया था और अब कंपनी ने इस कार को लॉन्च कर दिया है. इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी थी. यह सेगमेंट में सीएनजी के किट के साथ आने वाली पहले कार है. इसमें ग्रैंड विटारा, एर्टिगा और एक्सएल6 जैसा ही 1.5-लीटर पेट्रोल-सीएनजी इंजन दिया गया है. सीएनजी मोड में यह इंजन 87.5PS की पॉवर और 121.5Nm का टार्क जेनरेट करेगा. इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है. यह कार 25.51km/kg का माइलेज देने में सक्षम है. ब्रेजा सीएनजी को 4 वेरिएंट्स- एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई डुअल टोन में लाया गया है, जिनकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 9.14 लाख रुपये से 12.06 लाख रुपये के बीच है. इस कार में बाकी सभी चीजों को इसके पेट्रोल मॉडल जैसा ही रखा गया है.

Upcoming Maruti Cars: मारुति लाने जा रही है 3 नई कारें, एक सीएनजी मॉडल होगा शामिल

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स

मारुति सुजुकी ने कूप एसयूवी फ्रोंक्स की बुकिंग काफी पहले ही शुरू कर दी है. इस कार के अप्रैल 2023 में लॉन्च होने की उम्मीद है. इसकी कीमत 7 लाख रुपये से 11 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है. यह कार बाजार में निसान मैग्नाइट और रेनॉल्ट काइगर से मुकाबला करेगी.  इसमें अधिकतर इंटीरियर एलिमेंट्स और फीचर्स बलेनो जैसे ही देखने को मिलेंगे. इस कार में 2 इंजन का विकल्प देखने को मिलेगा. जिसमें  5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और एएमटी ट्रांसमिशन के साथ 1.2L NA पेट्रोल इंजन और  5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के साथ एक 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा.

Upcoming Maruti Cars: मारुति लाने जा रही है 3 नई कारें, एक सीएनजी मॉडल होगा शामिल

मारुति सुजुकी जिम्नी

मारुति सुजुकी मई 2023 तक अपनी नई लाइफस्टाइल एसयूवी जिम्नी की लॉन्चिंग कर सकती है. इसकी बिक्री NEXA डीलरशिप के जरिए की जाएगी. कंपनी इसकी बुकिंग 25 हजार रुपये के टोकन अमाउंट के साथ शुरू कर चुकी है. यह कार जीटा और अल्फा जैसे दो ट्रिम लेवल में आएगी. जिम्नी 5-डोर में आइडल स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम के साथ एक 1.5-लीटर K15B 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 103bhp की पॉवर और 134.2Nm का टार्क प्रोड्यूस कर सकता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ जोड़ा जाएगा. यह कार सुजुकी ऑल ग्रिप प्रो 4 व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ मैनुअल ट्रांसफर केस और 2WD हाई, 4WD हाई और 4WD-लो मोड से लैस होगी.

Upcoming Maruti Cars: मारुति लाने जा रही है 3 नई कारें, एक सीएनजी मॉडल होगा शामिल

किससे होगा मुकाबला

मारुति जिम्नी का भारतीय बाजार में महिंद्रा थार से मुकाबला होगा, जो एक पेट्रोल और एक डीजल इंजन के विकल्प में मौजूद है. इसमें रियर व्हील ड्राइव और 4×4 ड्राइवट्रेन का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- ये कार चलाने सड़क पर उतरोगे तो धाक जम जाएगी, यकीन न हो तो फीचर्स पर नजर डाल लीजिए  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें

वीडियोज

Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget