एक्सप्लोरर

New Maruti Swift: नये अवतार में जल्द आएगी न्यू जेनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट, देखने को मिलेंगे कई बड़े बदलाव

भारत में स्विफ्ट में पहले से मौजूद फीचर्स के अलावा, नेक्स्ट-जेन वर्जन में ढेर सारे फीचर्स शामिल किए जाएंगे, जिससे इसे कंपनी के दूसरे मॉडल के बराबर लाया जा सके. हालांकि, इसमें ADAS तकनीक नहीं मिलेगा.

2024 Maruti Suzuki Swift: भारत में मारुति सुजुकी अपने अगले बड़े लॉन्च के तौर पर नई स्विफ्ट को आने वाले महीनों में लाने वाली है. कोडनेम YED, अगली पीढ़ी की स्विफ्ट अपने पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा फीचर्स से लैस होने की उम्मीद है.

इंटीरियर, फीचर्स और सेफ्टी 

आगामी न्यू जेनरेशन स्विफ्ट पहले ही जापान और यूरोप में बिक रही है, जिससे भारत-स्पेक मॉडल के फीचर्स लिस्ट का अंदाजा हो गया है. इसका इंटीरियर भारत में बलेनो, फ्रोंक्स और ब्रेज़ा जैसी नई मारुति सुजुकी कारों के समान लगता है.

ग्लोबल-स्पेक स्विफ्ट में एलईडी हेडलाइट्स और टेल-लाइट्स, एलईडी डीआरएल, 16-इंच अलॉय व्हील, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल विंग मिरर, ऑटो हेडलैंप, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ एक फ्री-स्टैंडिंग 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई अन्य फीचर्स मिलते हैं. साथ ही इसमें सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटर, EBD के साथ ABS और ब्रेक असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड कंट्रोल के साथ-साथ ADAS फीचर जैसे लेन कीपिंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग और प्रिवेंशन भी मिलते हैं.

भारत में स्विफ्ट में पहले से मौजूद फीचर्स के अलावा, नेक्स्ट-जेन वर्जन में ढेर सारे फीचर्स शामिल किए जाएंगे, जिससे इसे कंपनी के दूसरे मॉडल के बराबर लाया जा सके. हालांकि, इसमें ADAS तकनीक नहीं मिलेगा.

डिजाइन, प्लेटफॉर्म

न्यू-जेन स्विफ्ट में विजुअल बदलाव काफी आकर्षक हैं, हालांकि डिजाइन फिलॉसफी में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन स्टाइलिंग ज्यादा शार्प और आधुनिक है.

नई स्विफ्ट मौजूदा मॉडल से 15mm लंबी, 40mm कम चौड़ी और 30mm ऊंची है, लेकिन व्हीलबेस 2,450mm के साथ मौजूदा मॉडल के समान है. कंपनी इसे फोर्थ जेनरेशन मॉडल कह रही है, जबकि न्यू-जेन स्विफ्ट उसी हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है.

लॉन्च और कीमत

मारुति सुजुकी ने नई स्विफ्ट के लिए आधिकारिक लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि इसे कुछ महीनों में लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च के कुछ समय बाद न्यू जेनरेशन डिजायर भी लॉन्च की जाएगी. हालांकि, नई स्विफ्ट सभी बदलावों और नए फीचर्स के कारण थोड़ी महंगी होगी. मारुति स्विफ्ट की मौजूदा कीमत 5.99 लाख रुपये से 9.03 लाख रुपये के बीच है. इसका मुकाबला हुंडई ग्रैंड i10 निओस और टाटा टियागो के साथ जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें -

बजाज पल्सर N250 या सुजुकी गिक्सर 250, जानिए कौन किस मामले में है बेहतर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget