एक्सप्लोरर

Upcomimg Maruti Cars: इस साल कई नई कारें लाएगी मारुति सुजुकी, नई 7-सीटर एसयूवी जल्द होगी लॉन्च

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का 3-रो वेरिएंट महिंद्रा एक्सयूवी 700, हुंडई अल्काजार और टाटा सफारी को टक्कर देगी. नई 7-सीटर मारुति एसयूवी का उत्पादन कंपनी के नए खरखौदा प्लांट में किया जाएगा.

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी तेजी से बढ़ते भारतीय ऑटो बाजार के लिए अपने प्रोडक्ट स्ट्रेटजी के साथ आक्रामक हो रही है. कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में जिम्नी, फ्रोंक्स, नई बलेनो, जिम्नी और ग्रैंड विटारा को पेश किया है और इन सभी मॉडलों को ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. MSIL ने जनवरी 2023 में करीब 2 लाख यूनिट्स की बिक्री की सूचना दी थी. बिक्री को और बढ़ावा देने के लिए, कंपनी अगले 2-3 सालों में 8 नई कारों को लॉन्च करने की योजना बना रही है. अगले 12 महीनों में मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में 4 नई कारें पेश करेगी.

आएंगी कई नई कारें

सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी इलेक्ट्रिक स्पेस में EVX कॉन्सेप्ट पर बेस्ड नई इलेक्ट्रिक SUV के साथ ईवी स्पेस में अपनी एंट्री करेगी. इसके अलावा, न्यू-जेन स्विफ्ट और डिजायर को अगले 2-3 महीनों में भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा. इसके अलावा एमएसआईएल ग्रैंड विटारा पर बेस्ड एक नई 3-पंक्ति एसयूवी भी विकसित कर रही है, जिसके 2024 की पहली तिमाही में आने की संभावना है. न्यू जेनरेशन सुजुकी स्विफ्ट को पहले ही जापानी बाजार में पेश किया जा चुका है. नई स्विफ्ट और इसकी सेडान वर्जन डिजायर को भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग करते हुए देखा गया है. हैचबैक के फरवरी-मार्च 2024 में आने की संभावना है, जबकि नई डिजायर 2024 की दूसरी तिमाही में आने की उम्मीद है. दोनों मॉडल अपडेटेड हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं जो बलेनो के लिए भी इस्तेमाल होता है. नए मॉडल में बलेनो हैचबैक के समान इंटीरियर मिलेगा.

न्यू जेनरेशन डिजायर और स्विफ्ट

नई स्विफ्ट और डिजायर में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर जेड-सीरीज इंजन होगा जो 82bhp पॉवर और 108Nm का टार्क जेनरेट करता है. माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट में एक डीसी सिंक्रोनस मोटर है, जो क्रमशः 3.1bhp और 60nm का अतिरिक्त पावर और टॉर्क आउटपुट जेनरेट करता है.

मारुति सुजुकी ईवीएक्स

इसके बाद मारुति सुजुकी ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी अपने प्रोडक्शन अवतार में सितंबर-अक्टूबर 2024 के आसपास फेस्टिव सीजन के दौरान पेश की जाएगी. इस स्थानीय तौर पर सुजुकी के गुजरात स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में तैयार किया जाएगा. यह इलेक्ट्रिक एसयूवी बैटरी और ड्राइवट्रेन सहित अधिकतर स्थानीय तौर पर निर्मित कंपोनेंट से तैयार की जाएगी. यह एक नए स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो कई सुजुकी और टोयोटा इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भी इस्तेमाल होगा. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को दो बैटरी विकल्पों के साथ पेश किए जाने की संभावना है; एक 60kWh और 48kWh. 

मारुति सुजुकी 3-रो एसयूवी

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का 3-रो वेरिएंट महिंद्रा एक्सयूवी 700, हुंडई अल्काजार और टाटा सफारी को टक्कर देगा. नई 7-सीटर मारुति एसयूवी का उत्पादन कंपनी के नए खरखौदा प्लांट में किया जाएगा. इसे 2024 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा. नए मॉडल को पेट्रोल, हाइब्रिड और सीएनजी पावरट्रेन के साथ पेश किए जाने की संभावना है.

यह भी पढ़ें -

1 करोड़ रुपये की कीमत पर लॉन्च हो सकती है नई Kia EV9 एसयूवी, जानिए क्या कुछ होगा खास!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
Safest Cars Of India: देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
Mahindra BE 6 Formula E होगी और भी धांसू, जानें क्या बदलेगा?
Mahindra BE 6 Formula E होगी और भी धांसू, जानें क्या बदलेगा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget