एक्सप्लोरर

Upcoming Maruti MPV: भारत में एक नई मिनी एमपीवी लाने की तैयारी कर रही है मारुति सुजुकी, मिलेगा एक नया इंजन

मारुति सुजुकी के प्रोडक्ट लाइनअप में अर्टिगा और एक्सएल6 के नीचे स्थित इस नई छोटी एमपीवी की नेक्सा डीलरशिप के जरिए बिक्री किए जाने की उम्मीद है.

Upcoming Maruti Mini MPV: भारतीय ऑटोमोटिव बाजार में अपनी मजबूत स्थिति को बनाए रखने के प्रयास में एक रणनीतिक कदम के तौर पर मारुति सुजुकी ने एक बडे़ प्रोडक्ट लाइनअप स्कीम को तैयार किया है. जिसमें मौजूदा मॉडल लाइनअप में अपडेट, इलेक्ट्रिक कारें, हाइब्रिड और सीएनजी वेरिएंट शामिल हैं. चालू वित्तीय वर्ष में, इंडो-जापानी ऑटोमेकर तीन नए प्रोडक्ट पेश करने की तैयारी कर रही है, इसमें नेक्स्ट जेनरेशन स्विफ्ट हैचबैक, अपडेटेड डिजायर कॉम्पैक्ट सेडान, और ईवीएक्स कांसेप्ट पर बेस्ड एक इलेक्ट्रिक एसयूवी शामिल है. इसके अलावा पॉपुलर वैगनआर हैचबैक को जल्द ही मिड-लाइफ अपडेट मिलेगा. अन्य मॉडल्स में हुंडई एक्सटर को चुनौती देने वाली एक माइक्रो एसयूवी और ग्रैंड विटारा पर बेस्ड 3-रो एसयूवी का लॉन्च भी शामिल है.

डिजाइन

एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मारुति सुजुकी 2026 तक जापान-स्पेक सुजुकी स्पेसिया पर बेस्ड एक मिनी एसयूवी पेश करने की तैयारी कर रही है. यह 7-सीटर मॉडल अपने डोनर मॉडल के समान एक बॉक्सी और लॉन्ग डिजाइन के साथ सब-4 मीटर के अंतर्गत आएगा. कोडनेम YDB वाली अपकमिंग मारुति मिनी एमपीवी अपने जापानी मॉडल की तुलना में थोड़ी लंबी हो सकती है, जिसकी लंबाई 3,395 मिमी है. लागत को आकर्षक बनाने के लिए कंपनी इससे स्लाइडिंग डोर्स और कुछ अन्य फीचर्स को हटा सकती है.

इंजन

फीचर्स और इंजन स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल्स अभी शुरुआती हैं, नई मारुति मिनी एमपीवी के कंपनी के नए Z-सीरीज 1.2L पेट्रोल इंजन से लैस होने की उम्मीद है, जो नेक्स्ट जेनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट हैचबैक के साथ भारत में पेश की जाएगी. जापान में, सुजुकी स्पेसिया माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ 658cc, 3-सिलेंडर इंजन से लैस है, जो क्रमशः 64PS और 52PS की पॉवर देने वाले टर्बो और नॉन-टर्बो वेरिएंट्स में उपलब्ध है. इस माइक्रो एमपीवी में 2WD और 4WD ऑप्शंस के साथ CVT गियरबॉक्स मिलता है. जबकि भारत स्पेक मॉडल में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन की पेशकश की जा सकती है.

किससे होगा मुकाबला

मारुति सुजुकी के प्रोडक्ट लाइनअप में अर्टिगा और एक्सएल6 के नीचे स्थित इस नई छोटी एमपीवी की नेक्सा डीलरशिप के जरिए बिक्री किए जाने की उम्मीद है. लॉन्च के बाद इस कार का मुकाबला रेनॉ ट्राइबर से होगा, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 6.33 लाख रुपये से 8.97 लाख रुपये के बीच है.

यह भी पढ़ें :- 2024 में 12 से ज्यादा कारें लॉन्च करेगी मर्सिडीज बेंज, कंपनी ने किया है 200 करोड़ रुपये का निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget